Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वर्ष 2022ः वर्षभर पुलिस से भिड़ते रहे शातिर बदमाश

वर्ष 2022ः वर्षभर पुलिस से भिड़ते रहे शातिर बदमाश

⇒कई इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
⇒इस वर्ष मुठभेड़ के दौरान किसी बदमाश की नहीं हुई मौत
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वर्ष 2022 पुलिस और बदमाशों के बीच हुईं कई बड़ी मुठभेड़ का साक्षी रहा। इनामी और शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा। वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और धर दबोचा, इनमें से कई बार पुलिस का हथियारबंद बदमाशों के साथ मुकाबला हुआ। अधिकांश अवसरों पर पुलिस को सफलता हाथ लगी। इतना ही नहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर वर्ष 2021 में अक्टूबर महीने में मिले दो बेटों और मां के शवों की घटना का पुलिस ने इस साल अक्टूबर महीने में एक साल बाद खुलासा कर दिया। कातिल बच्चों का पिता ही निकला था। इस तरह की कई पुरानी संगीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है।
-13 दिसम्बरः थाना कोसीकला क्षेत्र में देर रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरा मौके से फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम को लगा दिया है। घायल बदमाश बावरिया गैंग का बताया जा रहा है और कई मुकदमों में वांछित चल रहा था।
-18 अगस्तः मांट थाने के अन्तर्गत राधारानी मन्दिर के निकट सर्विलांस, एसओजी टीम, मांट थाने की पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में 40 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा था।-31 अगस्तः दोहरे हत्याकांड और जानलेवा हमले में एक साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को पैगांव रोड बंबे से मुठभेड़ में शेरगढ़ पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से पकड़ था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।
-14 नवम्बरः ड्राइवर को बंधक बना 128 फ्रिज से भरे कैंटर को बदमाश लूटकर हुए फरार हो गए थे, पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद पकड था।
-7 सितम्बरः ड्राइवर को बंधक बना 128 फ्रिज से भरे कैंटर को बदमाश लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में घटना को अंजाम देकर भागे बदमाशों से पुलिस की 12 घंटे में अलग अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं।
-तीन सितम्बरः मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ और फायरिंग में आरोपी घायल हुआ था।
-19 अक्टूबरः मथुरा के थाना कोसी क्षेत्र में पांच सितंबर को गौ तस्करी की सूचना पर गौ तस्करों की गाड़ी का पीछा कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर दो गौ तस्कर भाग गए थे। पुलिस ने मुठभेड के बाद बदोचा।
-एक अप्रैलः मथुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ जब मथुरा की नौहझील पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे लूट में वांछित चल रहा था. उसपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
-23 जुलाईः मथुरा पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
– 22 जुलाईः एनकाउंटर में पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर पस्त किया। साथ ही उनके दो साथियों को भी पकड़ा। जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।