Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन

रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन

जन सामना संवाददाताः बागपत। जनपद में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 44 किलो का केक भी काटा।
बड़ौत में पार्टी कार्यालय पर किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वी जयन्ती के अवसर पर रालोद का किसान मजदूर जागरण सफ्ताह मनाते हुए जिलाध्यक्ष रामपाल सिह धामा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पूरे जीवन किसान मजदूरों के लिए संघर्ष किया। किसान मजदूरों का हक चौधरी चरण सिंह ने दिलाया। चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर ही पहले चौधरी अजीत सिंह और अब चौधरी जयन्त सिंह चौधरी चरण सिंह के सि(ांतों और नीतियों पर चल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, जयवीर तोमर, डॉक्टर साहब सिंह, डॉ कुलदीप उज्जवल, सुरेश मलिक, परमेन्द्र तोमर, विकास बाछौड, मुनेश बरवाला, अमित चिकारा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा छपरौली में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद चौधरी जयन्त सिंह का जन्मदिन रालोद कार्यकर्ताओं ने 44 किलो का केक काटकर धूमधाम से मनाया। उज्जवल खोखर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ रालोद नेता धीरज उज्जवल ने कहा कि चौधरी जयन्त सिह युवाओं, किसानों और कमजोर वर्ग के हितों की लडाई सडक से सदन तक लड रहे है। चौधरी जयन्त सिह ने घोषणा की है कि यदि 2024 में रालोद की केन्द्र में सत्ता में भागीदारी हुई तो भर्तियो में पुरानी व्यवस्था बहाल की जायेगी। अध्यक्षता डाक्टर भोपाल सिह आर्य पूर्व प्रधानाचार्य और संचालन सतेन्द्र खोखर एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर राजू तोमर सिरसली, रेणु तोमर, कृष्ण पहलवान, संयोग रावत, उज्जवल खोखर, विकास हेवा, राजू बदरखा, ज्ञानेन्द्र, गौरव, योगेन्द्र, सुनेश, विक्रम सिह, यशपाल सिह, मास्टर धर्मवीर, सौदान, मास्टर सेवाराम, करण बाबा, शशिकान्त, अनुज, तरुण, सचिन, अंकुर आदि उपस्थित थे।