Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीर्थ यात्रियों का चित्रकूट व्यापार मंडल ने किया सम्मान

तीर्थ यात्रियों का चित्रकूट व्यापार मंडल ने किया सम्मान

बागपत। जनपद से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में 29 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों का दल अयोध्या जी में राम लला के दर्शन, राम मंदिर की कार्यशाला, लता मंगेशकर चौक एवं सरयू नदी आरती में भाग लिया। तत्पश्चात बनारस काशी में पहुंचकर गंगा स्नान नौकायन द्वारा 84 घाट दर्शन, भव्य आरती दर्शन एवं काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किये। इसके बाद प्रयागराज में त्रिवेणी स्नान, आनंद भवन निर्माण, हनुमान मंदिर दर्शन, अक्षय वट दर्शन, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल नंदी द्वारा आवास भोजन व्यवस्था उपरांत चित्रकूट अनुसया मंदिर, गुप्त गोदावरी रामघाट आदि अनेक प्रसिद्ध स्थानों का भ्रमण किया। रेलवे स्टेशन पर चित्रकूट व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ओम केसरवानी, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता जिला मंत्री आर्य ने अभिमन्यु गुप्ता एवं सभी तीर्थयात्रियों का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।22 दिसंबर को प्रस्थान कर वापस अग्रवाल मंडी टटीरी पहुंचकर फोन द्वारा अयोध्या में व्यापारी नेता प्रकाश चंद गुप्ता पूर्व विधायक अजय साहू, काशी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीवास्तव, प्रदेश सरकार मंत्री गोपाल नंदी एवं चित्रकूट व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। तीर्थ यात्रा में लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव पंकज गुप्ता, व्यापार मंडल के महामंत्री हंसराज गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय मंत्री डॉ कमला अग्रवाल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रांतीय चेयरमैन श्रीमती अलका गुप्ता सहित विशिष्ट लोगों ने भाग लिया।