Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के सौ वर्ष पूर्ण होने पर

भारतीय कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के सौ वर्ष पूर्ण होने पर

⇒कुशवाहा समाज का विशाल अधिवेशन सासनी में 11 व 12 फरवरी कोःतैयारियां
हाथरस। भारतीय कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के बैनर तले न्यू प्रतिष्ठान तुलसी जन सेवा केंद्र सासनी पर कुशवाहा क्षत्रियजनों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें महासभा द्वारा 100 वर्ष पूर्ण कर लेने के उपलक्ष में स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने के लिए 11-12 फरवरी 2023 को होने वाले अधिवेशन पर विचार मंथन किया गया।
बैठक अध्यक्ष भोजराज सिंह कुशवाहा की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील सासनी में होने वाले अधिवेशन को भव्यता के साथ कराया जाए। जिससे कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र सासनी का उत्तर प्रदेश में होने वाले अधिवेशन का दूसरे प्रांतों में अच्छा संदेश जाए। क्योंकि इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली आदि प्रांतों से कुशवाहा क्षत्रिय समाज के प्रबुद्ध जन भाग लेंगे।
अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कुशवाहा क्षत्रियजनों ने निर्णय लिया कि भारतीय कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा की तहसील इकाई सासनी का गठन किया गया है। जिसमें निहाल सिंह कुशवाहा सासनी अध्यक्ष, ठाकुर मुकेश कुशवाहा सभासद सासनी उपाध्यक्ष, मास्टर चंदन सिंह कुशवाहा ततारपुर महामंत्री, डॉ. रामवीर सिंह कुशवाहा खेरिया कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह कुशवाहा ततारपुर उपमंत्री, कन्हैया लाल कुशवाहा फिरोजपुर संगठन मंत्री, मास्टर योगेंद्र कुशवाहा समामई संगठन मंत्री, दिनेश कुमार कुशवाहा एडवोकेट सासनी आय-व्यय निरीक्षक, शैलेंद्र कुशवाहा खोरना मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता भोजराज सिंह कुशवाहा ने की तथा मुख्य अतिथि देवकी नंदन राजावत थे। इस अवसर पर भीष्म पाल सिंह कुशवाहा प्रिंसीपल (वरिष्ठ संरक्षक, महासभा), ठाकुर वीर बहादुर सिंह कुशवाहा, नाजिर सिंह कुशवाहा, देवेंद्र सिंह शास्त्री, पुष्प कुमार जिला कोषाध्यक्ष, निहाल सिंह कुशवाहा, भोजराज सिंह कुशवाहा, चरन सिंह कुशवाहा, दिनेश कुमार कुशवाहा, भगवती प्रसाद कुशवाहा पूर्व चेयरमैन, सतीश चन्द्र कुशवाहा, सुल्तान सिंह कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, जय प्रकाश कुशवाहा, चन्द्रपाल सिंह कुशवाहा, नेत्र पाल सिंह कुशवाहा, डॉ. वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, ठाकुर देवकीनंदन राजावत, डॉ. रामवीर सिंह कुशवाहा, गिरीश कुमार राजावत जिला महासचिव, मास्टर चंदन सिंह कुशवाहा, मास्टर नारायण सिंह आर्य, योगेन्द्र कुशवाहा, नवीन कुमार कुशवाहा, कन्हैया लाल कुशवाहा, मुकेश कुमार कुशवाहा सभासद, भंवर सिंह कुशवाहा, डॉ एसके सिंह कुशवाहा सीर, जगदीश कुमार कुशवाहा सासनी आदि उपस्थित थे। बैठक का सफल संचालन सूरजपाल राघव नगला चौबे ने किया।