Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नागरिकों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को कांग्रसे जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस घर संसार कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जनपद फिरोजाबाद के प्रभारी प्रकाश प्रधान ने झंडारोहण कर मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है और इस पार्टी की विशेषता है कि यहां अनेकता में एकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा राहुल गांधी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। उसमें तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद से लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यह यात्रा सभी लोगों को नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश दे रही है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, हाजी नसीर अहमद, मनोज भटेले, प्रतिमा पाल, छेत्रपाल सिंह यादव, कमलेश जैन, दुष्यंत धनगर, शफात खान राजू, मनीष द्विवेदी, राजेश दिवाकर, मोहम्मद आजम, रामशंकर राजोरिया, धीरेंद्र सिंह जुरैल, राम कुमार रावत, रोहित यादव, सलमान, चंद्रप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। वहीं महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस महानगर कार्यालय कश्मीरी गेट पर झंडा फहराकर व मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने बोलते हुए कहा कि आज ही के लिए कांग्रेस पार्टी का उदय हुआ था। वकार खालिक ने कहा कि पूर्ब राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज देश जोड़ने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा पर निकले हैं और लोगो का जुड़ना अपने आप मे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने बरिष्ठ नागरिक का माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सेवादल के शहर अध्यक्ष लाला राईन गांधी, अब्बास हाजी, सुलेमान दादा, अब्दुल हक, आमिर अली, नोशाद भाई, कलाम उददीन खान, राजा हसन, गुलाब सिंह, अब्दुल्ला अंसारी आदि कर्यकर्ता उपस्थित रहे।