Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत जोड़ो यात्रा में मथुरा से पहुंचे कांग्रेसी

भारत जोड़ो यात्रा में मथुरा से पहुंचे कांग्रेसी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में मथुरा से कांग्रेसी शामिल हुए। प्रदेश सचिव यूपीसीसी विनेश सनवाल वाल्मीकि ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व मे कांग्रेस की गैर राजनीतिक भारत जोडो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3800 किमी का रास्ता तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा अब तक 10 राज्यों से निकल चुकी है। जिसमें लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हें। देश की जनता भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दे कर स्वागत कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश को प्रेम सद्भाव से जोड़कर देश में नफरत को खत्म करना है। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, सोहन सिंह सिसोदिया, चौधरी मोहन सिंह, अजय सनवाल, रीतेश, नीरज, नीलम कुलश्रेष्ठ, राजू फारूखी आदि भी मथुरा से पहुंचने वालों में शामिल थे।