Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायत निवारण के अंतर्गत यूपी की रैंकिंग में रायबरेली पुलिस प्रथम

आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायत निवारण के अंतर्गत यूपी की रैंकिंग में रायबरेली पुलिस प्रथम

जन सामना ब्यूरोः रायबरेली। बीते माह दिसम्बर 2022 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जनपद रायबरेली से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया तथा समय से आख्यायें अपलोड कराकर संबंधित को प्रेषित की गयी। इस कठिन परिश्रम, लगन व अथक प्रयास से माह दिसम्बर 2022 की रैंकिंग में जनपद रायबरेली को उत्तर प्रदेश में सातवां तथा जोन में प्रथम स्थान हासिल हुआ। जिस पर रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शिकायत निवारण पोर्टल के लिए गठित टीम की सराहना की।
बता दें कि आईजीआरएस रैकिंग में जनपद रायबरेली के निम्न 5 थानों को संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें थाना- सलोन, थाना-डीह, थाना – गुरुबक्शगंज, महिला थाना, थाना – हरचन्दपुर। इन थानों पर आईजीआरएस पोर्टल पर काम करने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण भी निम्नवत है। जिसमें निरीक्षक जावेद अख्तर, महिला मुख्य आरक्षी चेतना सिंह, महिला आरक्षी शान्ति सरोज, महिला आरक्षी शशि वर्मा, महिला आरक्षी मिथिलेश, आरक्षी सतीश, महिला आरक्षी अंकिता यादव, आरक्षी चन्द्रमणी आईजीआरएस सेल रायबरेली से शामिल हैं। शिकायत निवारण पोर्टल की सेल में कार्य करने वाली पूरी टीम की एसपी ने सराहना की साथ ही इसी प्रकार कठिन परिश्रम और लगन के साथ आगे भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।