Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आधा दर्जन से अधिक पकड़े

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आधा दर्जन से अधिक पकड़े

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त नौ महिला पुरूषों को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। बरसाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रिशाल पुत्र सहूद निवासी राधानगरी थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान को चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। बरसाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 5.2 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नंदकिशोर पुत्र धनीराम निवासी खायरा थाना छाता को पकडा है। बरसाना पुलिस ने चार लीटर अवैध देशी शराब बरामद के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरसाना पुलिस ने पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद के साथ तेजपाल पुत्र देवीराम निवासी ज्ञान का थोक नंदगांव थाना बरसाना को पकडा। वहीं थाना मगोर्रा पुलिस ने मोहन श्याम पुत्र रामवीर निवासी बोरपा थाना मगोर्रा तथा रामबाबू पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम बोरपा थाना मगोर्रा को पकडा है इनके कब्जे से 45 अवैध अंग्रेजी शराब राजस्थान मार्का व 52 पौवा गैर प्रान्त निर्मित अवैध शराब बरामद हुई है। थाना वृन्दावन पुलिस ने वांछित चल रहे अवधेश सिंह पुत्र छिद्दी सिंह निवासी यमुनानगर पानी घाट थाना वृन्दावन को गिरफ्तार किया है। थाना जैत पुलिस पुलिस ने देव उर्फ गोलू पुत्र विष्णु निवासी ओम नगर कालोनी जन्म भूमि लिंक रोड थाना कोतवाली मथुरा को एक तमन्चा 12 बोर, दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया। थाना वृन्दावन पुलिस ने धोखाधडी के अभियोग में वांछित चल रहे जयपाल पुत्र भीकम सिंह निवासी सिकतरा इगलास जिला अलीगढ हाल निवासी रामकुटी परिक्रमा मार्ग थाना वृन्दावन धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।