Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाटू श्याम पदयात्रा सुहागनगरी में आयेगी कल, होगा भव्य स्वागत

खाटू श्याम पदयात्रा सुहागनगरी में आयेगी कल, होगा भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। नेपाल से चलकर खाटू श्याम धाम राजस्थान को जाने वाली पदयात्रा जनपद में 12 जनवरी को प्रवेश करेंगी। पदयात्रा का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा। खाटू श्याम परिवार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल से चलकर खाटू श्याम धाम राजस्थान को जाने वाली ऐतिहासिक पदयात्रा 12 जनवरी को फिरोजाबाद नगर में आयेगी। यात्रा राधा कृष्ण मंदिर, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, सेंट्रल चौराहा, कम्पनी बाग चौराहा, बस स्टेंड होते हुए जैन मंदिर पर पहुंचकर अस्थाइ पडाव होगा। पदयात्रा में लगभग 80 खाटू श्याम भक्त मौजूद रहेंगे। पदयात्रा का सभी श्यामप्रेमी श्रद्वालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। पदयात्रा में बाबा श्याम की आलौकिंक छवि के दर्शन होंगे। वार्ता के दौरान आशीष अग्रवाल सचिव, संदीप बंसल कोषाध्यक्ष, विवेक गुप्ता उपाध्यक्ष, सीटू कुशवाह, आलोक गर्ग, शिवम गुप्ता, श्रीओम शर्मा, संजीव गुप्ता, गगन गुप्ता, मोहित अग्रवाल, विश्वास राठी, अभिषेक मित्तल चंचल, अविनाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।