Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रियंका गाँधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने सीएचसी में व्हीलचेयर व जरूरतमंदों में बांटें कंबल

प्रियंका गाँधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने सीएचसी में व्हीलचेयर व जरूरतमंदों में बांटें कंबल

ऊंचाहार, रायबरेली। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद सीएचसी ऊंचाहार में मरीजों के लिए दो व्हीलचेयर व रोहनिया सीएचसी में एक व्हीलचेयर सीएचसी अधीक्षक को समर्पित किया। इसके अलावा ऊंचाहार, गदागंज, जगतपुर थानों के चौकीदारों समेत सभी ऊंचाहार के सभी ब्लॉक के जरुरतमंदो को कम्बल भी वितरित किया। इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रियंका जी की दीर्घायु होने की कामना करते हैं। जिससे वो लंबे समय तक देश की सेवा करती रहें। प्रियंका ज़ी का हमेशा प्रयास रहा है कि सभी गरीबो की सेवा की जाये। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग जुड़ रहें है। निश्चित ही आगामी 2024 में कांग्रेस की सरकार आएगी। जिसमें राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बनेगें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी महेश चन्द्र शर्मा, शिव करन तिवारी, डीएन पाठक, शिव कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष शम्भू पाल, रतीपाल सरोज, शैलेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।