Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को बांटे कम्बल

अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को बांटे कम्बल

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में रविवार को दूसरे दिन भी मकर संक्रांति उत्साह के साथ मनाई गई। धर्म प्रेमियों ने साधु-संतों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी व गर्म वस्त्रों का वितरण किया। वहीं अपना घर आश्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रभुजनों को कम्बल प्रदान किये। रविवार को श्रद्वालुओं ने नगर के कैला देवी मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, गोपाल आश्रम सहित विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर साधु संतो, गरीबो एवं जरूरतमंदों को खिचड़ी, गजक, कंबल, स्वेटर आदि का दान दिया। वहीं मकर संक्राति के अवसर पर अपना घर आश्रम में निवास कर रहे मानसिक रूप से अस्वथ प्रभुजनों को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू ने कम्बल बांटे। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद में मानसिक अस्वथ बेसहारा असहाय लोगों को जिन्हें प्रभु जी के नाम से पुकारा जाता है। ऐसे प्रभुजनों को आश्रम में आश्रय निःशुल्क दिया जा रहा है। जो कि बहुत ही पुनीत कार्य है। जिसके लिए आश्रम के लोग साधुवाद के पात्र है। इस दौरान जोगेन्द्र सिंह यादव, उदयवीर सिह यादव, सोनू यादव, रिंकू यादव, डा. शीलेन्द्र बाबू, राजेश, सोनू यादव, विशाल पचौरी, अरविंद यादव, पवन यादव, नीशू यादव, कुलदीप यादव, राहुल यादव, कृष्णा यादव, पिंटू यादव, ठा. रिंकू जादौन, ठा. शिवप्रताप सिंह, अनिल लहरी आदि मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति एवं भारतीय स्वदेशी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का वितरण सिटी प्लाजा पर किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष. अनीष अग्रवाल, प्रशांत जैन, सचिन सक्सेना, श्याम गुप्ता, अजीत अग्रवाल, शलभ जैन आदि मौजूद रहे।