Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन बसपाईयों ने सांती रोड सैलई पर जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किये। रविवार को सांती रोड सैलई पर बसपा पदाधिकारियों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी संतोष आनंद ने कहा की पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 67 वें जन्मदिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना है कि आगामी निकाय चुनाव में एक जुटता के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विश्वास का झूठा नारा देकर बहुजन समाज को गुमराह कर रही है। साथ ही कहा कि बहन जी का स्पष्ट आदेश है कि उनके जन्मदिवस पर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए। इसलिए आज बहन जी का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मंडल जॉन इंचार्ज हेमंत प्रताप सिंह ने दलित वर्ग के सभी लोगों से एक बार फिर एकजुट होने की अपील की। डा. ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से सुशासन लाना है तो बहुजन समाज पार्टी की सरकार बेहद जरूरी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान सबसे ज्यादा अत्याचार दलित समाज पर हो रहे है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आने वाले समय में एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी की सरकार प्रदेश में जनता बनाएगी। कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को कम्बल वितरित किये गये। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील उर्फ सोनू भारती, पूर्व विधायक अजीम भाई, मंडल जाने इंचार्ज मुकेश कुमार टीटू, सत्येंद्र जैन सौली, अनिल भाटिया, बारेलाल आनंद, सुरेन्द्र वर्धन आदि उपस्थित रहे।