Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधान ने जताया जान का खतरा, पत्र लिखकर लगाई सुरक्षा की गुहार

पूर्व प्रधान ने जताया जान का खतरा, पत्र लिखकर लगाई सुरक्षा की गुहार

सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम पंचायत बंडा के पूर्व प्रधान जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने जनपद के टॉप टेन अपराधी के खिलाफ गवाही देने पर जान का खतरा बताकर अपर मुख्य सचिव गृह से सुरक्षा की मांग की है।
बंडा के पूर्व प्रधान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र भेजकर जनपद के टॉप टेन अपराधी सायर निवासी मुन्ना पट्टीदार उर्फ बलवीर सिंह तथा बंडा निवासी हिस्ट्रीशीटर महेंद्र सिंह से जान का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की है। पूर्व प्रधान का आरोप है कि वह मुन्ना पट्टीदार के खिलाफ बिंवार थाने में दर्ज मुकदमे में गवाह है। मुन्ना पट्टीदार के खिलाफ 59 जघन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं।
पूर्व प्रधान ने अपने पत्र में उल्लेख किया है गांव के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र सिंह से उसकी पुरानी रंजिश है। उसके खिलाफ मुकदमा कायम है। यह दोनों अपराधी मिलकर उनकी हत्या की साजिश तैयार कर रहे हैं। पूर्व प्रधान ने अपर मुख्य सचिव से सुरक्षा की मांग की है।