Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवा में तत्पर रहने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

सेवा में तत्पर रहने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

ऊंचाहार, रायबरेली। चेयरपर्सन ऊंचाहार शाहीन सुल्तान ने कहा कि नगर पंचायत ऊंचाहार में अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात् आज नगर पंचायत ऊंचाहार के समस्त संघर्षशील और ईमानदारी के साथ 24 घंटे निरंतर नगर की सेवा में तत्पर रहने वाले कर्मचारियों को आज अपने आवास पर एकत्रित कर सम्मानित करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ। इन सबके की मेहनत और कर्मठता की वजह से हमारे नगर की निरंतर सेवा की गई है और हमें गर्व है कि हमारे नगर पंचायत में ऐसे कर्मठ और मेहनती कर्मचारी है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद सुल्तान ने कहा कि नगर के कर्मचारियों द्वारा मिले आशीर्वाद रूपी प्रेम के लिए हम सदा आभारी रहेंगे। इसके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।