Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकान में आग लगने से गृहस्थी स्वाहा

मकान में आग लगने से गृहस्थी स्वाहा

राठ (हमीरपुर)। एक कच्चे मकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव के ग्रामीणों ने खासी मेहनत कर पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा हुआ गृहस्थी का पूरा सामान और अनाज जलकर राख हो चुका था।
थाना क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी रामजीवन प्रजापति ने बताया कि वह अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता है। उसने सुरक्षा के लिए अपने मकान के चारों ओर झाड़ियां लगाई है। दिन में अज्ञात अराजकतत्वों ने उसके मकान के चारों ओर लगी झाड़ियों में आग लगा दी और आग ने भड़ककर उसके मकान को अपनी चपेट में लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसने ग्रामीणों के खासी मेहनत कर किसी तरह से आग पर काबू पाया मगर तब तक उसके मकान के अंदर रखा गृहस्थी का पूरा सामान और आनाज जलकर राख हो गया था। मकान में आग लगने से उसका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित राम जीवन ने सरकारी मदद मुहैया करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक तारासिंह पटेल ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते कच्चे मकान में आग लग गई थी, मामले की जांच कराई जा रही है।