Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भक्तमाल की कथा आयोजित

भक्तमाल की कथा आयोजित

सुमेरपुर हमीरपुर। भूमानंद आश्रम बांकी में शुरू हुए श्री रामनाम महायज्ञ एवं भक्तमाल कथा की शोभायात्रा में शामिल होने आए श्रीराम जन्म भूमि न्यास के ट्रस्टी युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि जिसकी जैसी भावना होगी। वैसा ही फल प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि जिनकी स्मृति में यह आयोजन हो रहा है। वह सही मायने में अवधूत थे। गीता को वह अगूढ़ ढंग से प्रस्तुत करते थे। वह सही मायने में मस्त संत थे। उनकी सानी का दूसरा संत यहां नहीं था। उन्होंने कहा कि गंगा से अगर विश्वास उठ जाए तो वह मात्र पानी है। उन्होंने कहा कि विश्वास, विज्ञान और वाणी के बिना कार्य नहीं चल सकता। राम मन्दिर निर्माण के लिए कहा कि रामलला समय पर विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि भारत भूमि अनेक तरह के आध्यात्मिक रूपों से सुसज्जित है। ज्ञान से अप्राप्ति की प्राप्ति नहीं हो सकती है। अप्राप्ति की प्राप्ति के लिए कर्म व समय की जरूरत होती है। यह क्षेत्र भाग्यशाली है। ऐसी कथा को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर स्वामी रामदेव महाराज, महामंडलेश्वर दिव्य चेतना गिरी, स्वामी संपूर्णानंद,स्वामी सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन यज्ञाचार्य सर्वेश द्विवेदी ने किया।