Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवा

फिरोजाबाद महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवा

-देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर कार्यक्रम में लगाए चार-चांद
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव में माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग के तत्त्वाधान में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती के माध्यम से कार्यक्रम चार-चांद लगा दिये। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देख मेले आये हुए दर्शकगण मंत्र मुग्ध हो गये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी मुख्यालय विवेक मिश्रा एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद रामा कन्या गल्र्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम आगाज किया गया। वहीं सुमन सरोबर पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी गीत पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गई। फिरोजाबाद महोत्सव के अन्य स्कूलों के बच्चों द्वारा होली नृत्य, पुलवामा नाटक, बननी लोकगीत, मुकाबला नृत्य, भगत सिंह नाटक, आई लव माई इंडिया, वन इंडिया मैशअप नृत्य, गणेश वंदन आदि प्रस्तुतियां दी गई। स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देख दर्शकगण तालियां बजाने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन जिलाधिकारी रवि रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में वी.पी.सिंह, अमरेंद्र सिंह, विनीता सिंह एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, समाजसेवी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।