Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद महोत्सव में देश भक्ति की दिखी झलक

फिरोजाबाद महोत्सव में देश भक्ति की दिखी झलक

फिरोजाबाद। सोमवार को फिरोजाबाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशन में पी.डी. जैन इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए। जिसमें स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी मुख्यालय विवेक मिश्रा, तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। मेले में दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा प्रेम रत्न धन पायो, भागड़ा डांस पर शानदार प्रस्तुती दी गई। वहीं बसंत ऋतु ग्रुप नृत्य ने कार्यक्रम में शंमा बांध दिया। वहीं चौधरी नन्नूमल यादव प्रेमवती देवी जूनियर हाईस्कूल के बच्चों द्वारा बम-बम भोले, मेरे भारत की बेटी, मतदान नाटिका, देशभक्ति गीत, मानव पिरामिड पर प्रस्तुतियां दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय टाडा के शिक्षक गीतम द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित भावात्मक प्रस्तुती दी गई। वहीं देर शाम लोक नृत्य और राजन श्रीवास्तव शो का आयोजन किया गया।