Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर किया नमन

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर किया नमन

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंच, दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इसके उपरांत राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की गई भारत जोड़ो यात्रा के आज श्रीनगर में समापन के अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तथा राष्ट्रीय गान गाकर झंडे को सलामी दी गई।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश में फैली नफरत, बेरोजगारी, हिंसा, किसान व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ, जो यह यात्रा की गई है उसे देश की जनता में एक नई ऊर्जा आई है। आज देश का किसान, युवा, महिलाएं एक उम्मीद भरी निगाह से कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं और आने वाले समय में कांग्रेस के नेतृत्व में जनता की सरकार बनाएंगे। राहुल गांधी ने कहा है कि इस यात्रा के दौरान नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया भारत जोड़ो यात्रा की श्रृंखला में हाथ से हाथ जोड़ाष् अभियान पूरे देश में चल रहा है। जिसमें प्रत्येक कांग्रेसी राहुल के संदेश को हर घर तक, बूथ तक पहुंचाएगा और भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों की चार्जशीट जन-जन तक पहुंचाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, जिला महासचिव राजेश शर्मा राज, जिला सचिव खजांची दिवाकर, इंटक के जिलाध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव बॉस, ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर राजोरिया, राजेश दिवाकर, अनिल कुमार, सलमान, राम कुमार रावत, रोहित यादव, शुभम, राम आदि मौजूद रहे।