Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय मजदूर संघ ने उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। गुरूवार को भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप श्रमायुक्त को सौंपा हैं। जिसमें मजदूरो का न्यूनतम वेतन के पुनरीक्षण किये जाने की मांग की है।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रमाकांत यादव ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश में 74 अनुसूची उद्योग है। जिसमें काम कर रहे मजदूरों का न्यूनतम वेजन तय किया था। सिका 2014 से पुनरीक्षण नहीं किया गया है। जिसके लिए कमेटी गठिक करके न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं कारखानों में मजदूरों से आठ घंटे के स्थान पर दस घंटे काम लिया जा रहा है। साथ ही मंगलवार को बाजार बंदी का ठीक से पालन न होने का आरोप लगाते हुए कहा हि मनरेगा, भवन निर्माण एवं कृर्षि मजदूरों के बच्चों की शिक्षा, एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान दिया जाएं। ज्ञापन देने वालों में विकास पालीवाल, दुष्यंत यादव, धर्मेन्द्र पाठक, राजीव यादव, चंदन राठौर, हेमंत राठौर, दिनेश सैनी, राहुल चक, जितेन्द्र शंखवार आदि मौजूद रहे।