Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोटी बैंक ने किया गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन

रोटी बैंक ने किया गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी रोटी बैंक के तत्वाधान में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैराग पुरा कच्ची सड़क से आगे श्याम बाबा की बगीची पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था की संस्थापक शालू अग्रवाल ने बताया कि गाय माता की सेवा करके मनुष्य अपने जीवन में ऐसे चमत्कारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जो मनुष्य को संसार के सभी सुख प्रदान करने में सहायक होते है। इस प्रकार मनुष्य तीर्थ स्थान पर स्नान करने के बाद दान दक्षिणा देता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की पूर्ण रूप से सेवा करता है। जैसे गाय को पानी पिलाना, चारा खिलाना, गाय को नहलाना उस व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। कार्यक्रम में नगेंद्र बंसल, शहजाद बैग, दीप्ति अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, लता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, देव अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।