Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रज के रंग में रंगे अभाविप के पूर्वाेत्तर कार्यकर्ता

ब्रज के रंग में रंगे अभाविप के पूर्वाेत्तर कार्यकर्ता

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित एकात्मता यात्रा के निमित्त दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि व वात्सल्य ग्राम भ्रमण किया एवं ब्रज की संस्कृति से परिचित हुए। उत्तर पूर्वी राज्यों से आए अभाविप के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन किए। जन्मभूमि दर्शन के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने वात्सल्य ग्राम पहुंचकर पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का आशीर्वाद लिया। दीदी मां ने अभाविप के आयाम की सराहना की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी की आत्मा एक है। नाम और रूप अलग होता है किंतु सभी की जाती, चेतना और भारत मां एक ही हैं। उन्होंने कहा कि आसुरी ताकतें हमें बांटने का प्रयास करती हैं किंतु यदि हम चाह ले तो कोई भी हमें बांट नहीं सकता। वात्सल्य ग्राम भ्रमण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को वृंदावन में नौका घाट पर नौका विहार कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्टूडेंट सेवा प्रमुख कमलकांत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (विशेष आमंत्रित) डॉ राकेश चतुर्वेदी, प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य नीति शर्मा, जिला विस्तारक गौरव यादव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नयन शर्मा, हर्ष चौधरी, महानगर मंत्री निशांत ठाकुर, सह मंत्री शिवा गौतम, गौरकृष्णा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।