Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेंगर रिसार्ट में बजट पर संगोष्ठी हुई संपन्न

सेंगर रिसार्ट में बजट पर संगोष्ठी हुई संपन्न

कानपुर देहात। कानपुर देहात के कस्बा रनिया में सेंगर रिसार्ट में बजट पर संगोष्ठी संपन्न हुई। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा यह बजट कल्याणकारी बजट है इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट से प्रदेश विकास की नई गति को प्राप्त करेगा, हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करते हैं। भारत मोटे अनाज का सबसे उत्पादक एवं निर्यातक देश है। भारत को अनाज का ग्लोबल हब बनाने के लिए इस बजट में बहुत बड़ा कदम है। पिछड़े आदिवासी समूहों की सामाजिक आर्थिक शक्तियों के सुधार के लिए 15 हजार करोड़ का कोष बनाया गया है। बजट में 7 लाख सालाना की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। टैक्स स्लैब को घटाकर 5 तक सीमित कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की लिमिट को 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया है। पीएम आवास योजना का बजट 68 हजार करोड़ का कर दिया गया है। पीएम आवास योजना में 66 परसेंट बढ़ोतरी की गई है। 50 नए एयरपोर्ट हेलीपैड का विकास किया जा रहा है। 50 पर्यटन स्थलों की पहचान कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित इस बजट में प्रावधान रखा गया है। कुल मिलाकर यह बजट आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का बजट है। इस बजट में किसान मध्यमवर्ग महिला से लेकर समाज के सभी वर्ग के विकास की रूपरेखा है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रही है। जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने बजट को उपयोगी बताया इस वजह से कानपुर देहात को निश्चित लाभ होगा। बजट पर व्यापार मंडल नेता श्याम मोहन दुबे ने भी संबोधित किया इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, राहुल अग्निहोत्री, श्याम सिंह सिसोदिया, मदन पांडे, श्याम मोहन दुबे, डॉ सतीश शुक्ला, बबलू शुक्ला, अनिल भदौरिया, स्वतंत्र पासवान, रामजी मिश्रा, रेणुका सचान, अमित राजपूत, रागिनी भदोरिया, नीरज पांडे, बीटू दुबे, विकास मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।