Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली के पर्व से पहले अधिकारियों ने परखी वृंदावन की व्यवस्थाएं

होली के पर्व से पहले अधिकारियों ने परखी वृंदावन की व्यवस्थाएं

⇒ अधीनस्थ अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
⇒ बांके बिहारी मंदिर, परिक्रमा मार्ग को लेकर तैयार की रणनीति
श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। ब्रज मंडल में होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वही इस उत्सव के आनंद को उठाने के लिए देश विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज मंडल में पहुंचते हैं। इस अनूठे रसरंग में झूमने को बेताब लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रशासन के आला अफसरों ने नगर के प्रमुख मंदिरों के साथ यमुना के घाटों का भी जायजा लिया और अधीनस्थों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। ब्रज की प्रसिद्ध होली के रस में सराबोर होने के लिए जहां लाखों श्रद्धालु बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे व जिले के कप्तान शैलेश कुमार पांडेय ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर सहित यमुना के जुगल घाट चीर घाट व केसी घाट आदि क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। जिससे की श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बांके बिहारी मंदिर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है। बैरिकेडिंग व ड्यूटी प्वाइंटों के लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे है। जिससे की श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इस दौरान एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक सहित प्रशासन के अधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।