Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जनपद आगमन पर होगा भव्य स्वागत

व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जनपद आगमन पर होगा भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के 50 वें वर्ष में प्रवेश होने पर संगठन के द्वारा पूरे वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है। वहीं मिस्ट कॉल कर व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवरी ने बताया कि संगठन के 50 वे वर्ष में प्रवेश करने पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एवं महमंत्री डा. दिलीप सेठ, राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसम्बर 2023 तक स्वर्ण जयंती के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत संगठन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छह से 28 फरवरी तक व्यापारियों को संगठन से जोडने के लिये मिस्कॉल अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मो. 7030930361 पर मिस कॉल कर व्यापरियों को जोडने का कार्य किया जा रहा है। 13 मार्च को सहारनपुर से व्यापारी स्वभिमान यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा। जो कि 23 मार्च को जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का जिले में प्रवेश होने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा में डिजीटल रथ में सुझाव पेटिका भी होगी। जिसके माध्यम से व्यापारी अपनी समस्याओं को संगठन को अवगत कराने का कार्य करेगे। जिला महामंत्री कौशल किशोर उपध्याय ने बताया कि यात्रा पूरे प्रदेश में भ्रमण करने के पश्चात आठ मई को व्यापारी पितामाह श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती पर लखनऊ पहुंच कर समापन होगा। जिसमें व्यापारियो के हितों मे कार्य करते हुये शहीद हुये व्यापारियों के परिजनों एवं स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अपना उत्कृर्ष योगदान देने वाले व्यापरियों को सम्मानित किया जायेगा। वार्ता में उपाध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, महिला जिलाध्यक्ष शीलामणि मानसिंह शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष देश दीपक यादव, भारत तिवारी आदि मौजूद रहे।