Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंत्रोच्चारण के साथ 25 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

मंत्रोच्चारण के साथ 25 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के चलते फरह विकासखंड परिसर में 25 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा साथ जीने मरने की कसमें खाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा व वशिष्ठ अतिथि बलदेव विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश अनुज प्रकाश रहे वही कार्यक्रम में खाने पीने के साथ दहेज के रूप में विभिन्न प्रकार के बर्तन वस्त्र व चांदी के आभूषण घरेलू सामान दिया गया। आशीर्वाद देने के लिए व कार्यक्रम को संपन्न बनाने में अहम भूमिका समाज कल्याण अधिकारी नगेद्र पाल सिंह व विकास खंड अधिकारी फरह रमेश चंद शर्मा की अहम भूमिका रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम के मौके पर भारतीय किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेश तरकर. जीतपाल प्रधान बेरी हरिओम सिंह प्रधान फतिहा सचिव गोपाल पहलवान सुरेश सिंह दीवान सिंह रामवीर सिंह राजेंद्र सिंह ममता पांडे आस्था केसरवानी राजेश तिवारी जगदीश कुमार एवं समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था विकास खंड अधिकारी रमेश चंद शर्मा के द्वारा की गई।