Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकार से पूछेगी कांग्रेस ’अडानी आप के हैं कौन’

सरकार से पूछेगी कांग्रेस ’अडानी आप के हैं कौन’

मथुरा। बढ़ती महंगाई, उच्चतम बेरोजगारी और कुशासन के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। जिला कांग्रेस कार्यालयों पर प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अडानी मामले की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों की समिति बनाकर जांच कराई जाए अन्यथा कांग्रेस देशभर में आंदोलन करेगी। हम जनता की गाढ़ी कमाई को इस प्रकार बर्बाद नहीं होने देंगे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी शासन की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभाजनकारी एजेंडे का दंश देश को झेलना पड रहा है। सरकार ने पूंजीपति मित्रों को सरकारी खजाने की खुली लूट की छूट दे दी है। अडानी महा घोटाले से पूरा देश चिंतित है। हम सरकार को उसकी जिम्मेदारी से भागने की कतई इजाजत नहीं दे सकते। ’अडानी आपके हैं कौन श्रृंखला’ में देश के 23 प्रमुख शहरों में प्रेस वार्ताएं की गई थी। दूसरे चरण में भारत के प्रत्येक जिला कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के वार्षिक डेटा के मुताबिक 2021 में स्विस बैंकों में जमा भारतीय व्यक्तियों और कंपनियों का पैसा 14 वर्षों के उच्चतम स्तर 3.83 बिलियन स्विस फ्रैक्स( 30,500करोड) से अधिक पर पहुंच गया है। पत्रकार वार्ता में राजकुमार उपाध्याय एड., रमेश कश्यप, मनोज कुमार शर्मा एड., अजय उपाध्याय, बृजेश शर्मा एड., विनोद आर्य, अनिल आर्य, सोहन सिंह पटेल, अरविंद सिंह, इंद्रजीत गौतम, अशोक शर्मा, ठा. मुकेश, रोशन लाल, चंद्रमोहन जायसवाल, सूरज सिंह चौधरी, रवि कुमार जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, अस्मित वर्मा, अवधेश कुमार रावत, वीरेंद्र कुमार गौड़, हरीश चंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।