Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साइकिल रैली निकाली

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साइकिल रैली निकाली

⇒शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना हमारा संकल्परू-मुख्य विकास अधिकारी
कानपुर देहात। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में साइकिल रैली निकाली गई। त्रिलोकी नाथ गुप्ता स्मारक इंटर कॉलेज जैनपुर, जसवंत सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, माती, भारतीय ज्ञान स्थली जैनपुर एवं पुलिस लाइन की बच्चियों को मुख्य विकास अधिकारी ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए स्वयं भी साइकिल चलाकर रैली का शुभारम्भ किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साईकिल रैली माती स्थित स्टेडियम से प्रारंभ होकर अकबरपुर ओवर ब्रिज तक पहुंची और पुनः वापस माती स्टेडियम में संपन्न हुई। उपरोक्त रैली में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कार व सूक्ष्म जलपान कराया गया।
रैली में उप जिलाधिकारी शालिनी उत्तम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।