Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तिरंगा शाखाओं में लोगों को बताया जा रहा संविधान का महत्व

तिरंगा शाखाओं में लोगों को बताया जा रहा संविधान का महत्व

मथुरा। बहादुरपुरा शिवजी का नगला मनीष पुरम गढ़पुरा में आयोजित तिरंगा शाखाओं में देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज को सलाम कर समवेत राष्ट्रीय गान गाया गया तथा संविधान की प्रस्तावना को दोहराया। बहादुरपुरा में तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ी, जिसे सभी ने दोहराया। इस अवसर पर शाखा सेवियों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि मथुरा जनपद में तिरंगा शाखाओं के माध्यम से एक ओर जहां राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम बहुत जोर शोर से चल रहा है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक है कि जनता अपने संविधान को समझे और उसमें दर्ज कर्तव्य एवं अधिकारों के अनुरूप कार्य करे। उन्होंने आगे कहा कि संविधान से ही कानून का राज सुनिश्चित होता है जो विगत की शासन व्यवस्थाओं से अलग है और प्रगति की ओर अग्रसर है। अब सत्ता और उसके द्वारा शासित जनता संविधान से ही तय होती है। राजतंत्र में राजा के मुख से निकले वाक्यों एवं आदेशों का पालन होता था जो अब संवैधानिक व्यवस्था में संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा नई दरों से की जाने वाली गृहकर जल की वसूली पर रोक लगा दी गई है इस पर स्थानीय निवासियों ने कहा बहादुरपुरा में वसूली की गई है जो कि गलत है और नियमानुसार नहीं की जानी चाहिए। विभिन्न स्थानों पर लगी शाखाओं में शाखा प्रमुख विजय सिंह आप जिला अध्यक्ष भगत सिंह शाखा प्रमुख अंसार शाह अल्वी शाखा प्रमुख देवेंद्र सैनी शाखा प्रमुख धीरेंद्र आप यूथ विंग राज्य कमेटी सदस्य आदेश शर्मा शिवचरण पाल उर्फ लाला प्रिंस योगी राजीव कुमार विजय अमर मनीष राजेश शर्मा राजेश कुमार विशाल बघेल अमित कुमार मनोज कुमार नानक चंद दलीप सिंह गोलू राज कुमार मनोज पवन कुमार सुभाष केशव पाल आदि उपस्थित थे