Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का किया सम्मान

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का किया सम्मान

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल व राष्ट्रीय खेलकूद प्रकोष्ठ की ओर से खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सोमवार को बड़ौत के चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा, राष्ट्रीय लोकदल एकमात्र ऐसी पार्टी है जो खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए अपनी सांसद निधि खर्च करेगी। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की मंशा है कि खिलाड़ियों के उत्थान के लिए उनकी पूरी निधि खर्च की जाएगी।
सम्मान समारोह में कुश्ती, कबड्डी, निशानेबाज, तीरंदाजी, विशु के राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय एवं प्रदेश में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।देश विदेश में प्रसिद्ध रहे खलीफा रघुवीर खलीफा, इकबाल सिंह खलीफा, जसवीर सिंह खलीफा, देशपाल खलीफा, विजयपाल खलीफा, वेदपाल खलीफा को सम्मानित किया गया। कुश्ती के 55 कोचों को भी सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती, अनुज कुमार कुश्ती कोच, सुखचौन गोस्वामी कुश्ती कोच, सूरज तोमर कुश्ती कोच, सचिन दांगी कुश्ती कोच, अनुज कुमार कबड्डी कोच, अनिल कबड्डी कोच, संजीव तोमर कबड्डी कोच, अनु चौहान कुश्ती कोच आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने वाले महिला कुश्ती खिलाड़ी अंशिका खोखर, ईशा खोखर, राधिका, आरती, हिमांशी, सपना, शिवानी, तुषीर, शिवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
सम्मान प्राप्त करने वाले पुरुष कुश्ती खिलाड़ी गौरव जोनमाना,अक्षय हिलवाड़ी, आर्यन बदरखा, अरुण छपरोली, हमजा छपरोली, मोहित लुहारी, सागर लुहारी, अक्षय लुहारी, वसीम लुहारी, विकास गुराना, कलवा बड़ौत, दीपक लुहारी, निशांत वाजिदपुर, सागर तोमर बावली, सौरभ राणा दाहा, रोहित राणा दाहा, छोटू दाहा, आदित्य मलकपुर, गोलू कुंडू ,आयुष कुंडू, कुश्ती खिलाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संयोजक कालेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य रहे। संचालन विवेक मलिक ने किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष रामपाल धामा रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र तेजान, भीम लुहारी, पप्पू पहलवान कुरड़ी, भीम प्रधान शबगा, धर्मेंद्र ठेकेदार बदरखा, कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर, हवा सिंह, राजू बदरखा, विकास, जयवीर बदरखा, रामपाल लुहारी, राजवीर मलिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।