Saturday, July 6, 2024
Breaking News

परमानन्द ही सर्व प्राप्ति का उपाय: आचार्य विशुद्ध सागर

बागपत। दिगम्बर जैनाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने अजितनाथ सभागार में आयोजित धर्मसभा कहा कि संसार में सभी जीव सुख चाहते हैं और दुःखों से दूर रहना चाहते हैं। कष्ट कोई नहीं चाहता, सभी इष्ट संयोग चाहते हैं।
जो प्रातः उठकर प्रभु-भक्ति, गुरूसेवा करता है, साहित्य- अध्यन करता है, शुद्ध-प्रासुक भोजन करता है, परिणाम शांत रखता है, वह अंत समय तक स्वस्थ रहकर आनन्दपूर्ण जीवन जीता है। उत्साह उमंग के साथ जीवन जियो।
वृद्ध अवस्था खण्डहर के समान उपेक्षा पूर्ण होती है। जीर्ण-शीर्ण देह, रुग्न अवस्था में दुनिया के लोग उपेक्षा करते हैं। उपेक्षा से बचना है, तो वृद्धावस्था में मौन रहना सीखो। अपेक्षायें कम करो। वृद्धावस्था सुखद बनाना है, तो धर्म से जुड़ो। धर्म ही मंगल है, धर्म ही उत्तम है, धर्म ही शरण है। धर्म ही पर-भव में सुख-शांति प्रदान करने वाला है।
विपत्ति के क्षणों में धैर्य धारण करो। धैर्यवान् विपत्ति में भी सम्पत्ति प्राप्त करता है। धैर्य से ही कार्य सिद्धि होती है। अधीर व्यक्ति के बने कार्य भी बिगड़ जाते हैं। कार्य समय पर ही होगा, फिर हम अधीर होकर अपना काम क्यों बिगाड़ें? संकटों में भी धर्म नहीं छोड़ना। दुनिया साथ छोड़ दे, पर तुम प्रभु का द्वार मत छोड़ना। सभा का संचालन वरदान जैन व मंगलाचरण अमित जैन ने किया। चित्र अनावरण जिनेंद्र जैन ने किया।

Read More »

वन्यजीव संरक्षण के प्रति किया जागरूक

कानपुर। वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सदस्यों के साथ बिठूर स्थित स्थित एक इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय कन्या नारायनपुरवा में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के चलते जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में देहरादून से मिस सिमरन अग्रवाल (राज्य को-आर्डिनेटर उत्तर प्रदेश, बाल गंगा प्रहरी), मिस सिमरन डोगरा (राज्य को-आर्डिनेटर, उत्तराखंड,बाल गंगा प्रहरी) ने खेल और प्रश्नोत्तर के जरिए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने खेल के जरिए वन्यजीव संरक्षण क्यों जरूरी है और योगासन सीखा। बच्चों ने वन्यजीव संरक्षण से संबंधित पोस्टर बनाए। वूमेन एम्पावरमेंट की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा और उनकी टीम ने आयुशी, अनुष्का, अदिति, स्नेहा, काव्या आदि को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मंच का संचालन डॉ अपेक्षा ने किया।

Read More »

राष्ट्रीय लोकदल नवम्बर माह में निकालेगा चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा

बागपत। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नवंबर माह में चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा का आयोजन करेगा। यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 75 विधानसभा व 15 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत नगर में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह किसान मजदूर नौजवानों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ने की यात्रा है। इस यात्रा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है स
उन्होंने कहा, रथयात्रा नवंबर के पहले सप्ताह में सहारनपुर से शुरू होगी। शामली, बड़ौत, बागपत, मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्धनगर होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी। उनका कहना है कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा के लिए रथ को सजाया जा रहा है।
सरकार से अनुमति ली जा रही है। रूट मैप जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी से मिलकर तय होना बाकी है।

Read More »

मथुरा में होगा चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव

जन सामना ब्यूरोः मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कालिन्दी धाम, निकट मसानी चौराहा पर सम्पन्न होगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा व महासचिव सपन साहा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन वृन्दावन दरवाजा क्षेत्र में 32 वें वर्ष का आयोजन समारोह पूर्वक सम्पन्न होगा।
दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारम्भ 20 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा षष्ठी से होगा। इस अवसर पर षष्ठयादि कल्पारम्भ की पूजा प्रातः काल से प्रारम्भ होगी और श्री देवी बोधन, आमंत्रण एवं अधिवास का कार्यक्रम सांय के समय सम्पन्न होगा।
21 अक्टूबर शनिवार को दुर्गा सप्तमी की पूजा प्रातः 07 बजे से शुरू होगी। जिसमें नवपत्रिका प्रवेष, सप्तमी पूजा-7ः05 प्रातः से 9ः28 प्रातः तक सम्पन्न होगी।
22 अक्टूबर रविवार को दुर्गा महाअष्टमी पूजा प्रातः 9ः28 तक सम्पन्न होगी। महाअष्टमी के दिन ही संधि पूजा 4ः54 अपरान्ह से 5ः42 अपरान्ह तक सम्पन्न होगी।
23 अक्टूबर सोमवार को महानवमी पूजा प्रातः 7ः06 से 9ः28 तक के मध्य सम्पन्न होगी।
21, 22 व 23 अक्टूवर को प्रत्येक दिन पुष्पाजंलि का कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे, प्रसाद एवं भोग का वितरण मध्यान्ह 2 बजे के मध्य शुरू होगा, संध्या आरती सायं 7 बजे से शुरू होगी। जिसमें परम्परागत धूनौची नृत्य, बंगाल से आये विशेष ढाक (ढोल) की लय ताल पर माँ भगवती के समक्ष महिलाएं व पुरूष आरती के समय नृत्य करेंगे।

Read More »

पत्रकारों के घरों पर पुलिस की छापेमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहारः प्रदीप शर्मा

बागपत। कई पत्रकारों, स्टैंड-अप कॉमिक्स, व्यंग्यकारों और टिप्पणीकारों के घरों पर सुबह-सुबह छापेमारी करते हुए, दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संबंधों से संबंधित मामलों में पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। पत्रकार अभिसार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह, अनुभवी पत्रकार उर्मिलेश, न्यूज़क्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और लेखिका गीता हरिहरन, प्रसिद्ध पत्रकार और राजनीतिक टिप्पणीकार के आवास पर छापेमारी कर 1975 के आपातकाल की याद दिला दी गई है।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार का प्रयास, भय का वातावरण बनाने का प्रयास हो रहा है। जो चिंतनीय और विचारणीय है सरकार के ऐसे सभी प्रयासों का उपजा विरोध करते हुए घोर निन्दा करती हैं। उन्होंने कहा कि उक्त कृत्य का सभी पत्रकारों को सभी राज्यों में एक साथ पुरज़ोर विरोध दर्ज कराना चाहिए ताकि पत्रकारों पर इस तरह की प्रताड़ना के पहले कोई भी विचार करें। औनिंद्यो चक्रवर्ती, कार्यकर्ता और इतिहासकार सोहेल हाशमी, और व्यंग्यकार और स्टैंड-अप कॉमेडियन संजय राजौरा पर आज सुबह छापा मारा गया।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली साइंस फोरम से जुड़े वैज्ञानिक और लेखक डी. रघुनंदन को पुलिस उठा ले गई है।
सूत्रों का कहना है कि राजौरा को पुलिस स्पेशल सेल, लोधी रोड ले गई है।

Read More »

NTPC : कामकाज में कर्मचारी गौरव बोध के साथ हिन्दी का ही प्रयोग करेंः मंदीप सिंह छाबड़ा

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । विगत 14 सितंबर से एनटीपीसी परियोजना में हिंदी पखवाड़ा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होते रहे। आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों के अंदर हिन्दी के प्रति लगाव यह दर्शाता रहा कि अन्य भाषाओं की अपेक्षा हिन्दी आज भी लोकप्रिय और व्यावहारिक भाषा है। परियोजना प्रमुख श्री छाबड़ा ने कर्मचारियों से कार्य और व्यवहार में हिंदी का प्रयोग करने को कहा।
एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने अवगत कराया कि हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण के साथ परियोजना में राजभाषा हिन्दी का पखवाड़ा महोत्सव संपन्न हुआ। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार विगत 14 से 29 सितंबर 2023 तक ऊंचाहार परियोजना में हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत निबंध लेखन, सुलेख, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, लोकगीत गायन व नोटिंग-ड्राफ्टिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी, आवासीय परिसर स्थित आवासीत महिलाएं व बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता बनने की होड़ रही।

Read More »

बागपत के सिरसली गांव में विकास कार्यों का शिलान्यास

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के सिरसली गांव में उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना अंतर्गत लगभग 2500 मीटर की 22 कार्यों की सड़क के निर्माण के लिये मैसर्स ई० एम०एस० इंफ्राकन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के ओनर रामवीर सिंह ने 1करोड़ 6 लाख 13 हजार 328 रुपए की धनराशि दान में दी। इस धनराशि से गांव में अच्छी सड़कों का निर्माण अगले वर्ष 31 जनवरी तक पूर्ण होगा। इस कार्ययोजना का शिलान्यास बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिरसली गांव बहुत ही सकारात्मक विचारधारा वाला गांव है। अगर प्रधान मनोयोग से कार्य करें तो गांव का विकास अवश्य ही तीव्रता पकड़ता है। उन्होंने कहा, सिरसली गांव के लोग आपस के सहयोग से गांव को आगे बढ़ा रहे हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इंजीनियर रामवीर सिंह गांव सिरसली के लिए अवश्य ही एक मॉडल रूप स्थापित करेंगे। उनके संसाधनों से और गांव की एक जुटता की विचारधारा से गांव को विकास की गति मिल रही है। इससे आने वाली पीढियां को और वहां की जनता को अवश्य उसका लाभ प्राप्त होता है।

Read More »

सरकार की मंशा, हर गांव तक पहुंचे पक्की सड़क: दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली। सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए उद्यान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बीते दिन कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उद्यान मंत्री ने कृषि उत्पादन मंडी लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत संपर्क मार्ग पूरे गुरु बुजुर्ग से पूरे पासिन पखरौली तक लगभग 1.20 कि0मी0 निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही कृषि उत्पादन मंडी समिति लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत संपर्क मार्ग ऊंचाहार – डलमऊ मार्ग से चांदपुर तक एवं मुराईबाग ऊंचाहार रोड से पाखरौली तक लगभग 3.50 कि0मी0 मरम्मत कार्य का लोकार्पण भी किया। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात उद्यान मंत्री ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचे। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों पूरी तरह से कटिबद्ध है। गांवों में सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाने से ग्रामीण लोगों का जीवन आसान हो सकेगा।

Read More »

सड़कों के खस्ताहाल होने के चलते जनता परेशान

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के आधा सैकड़ा गांव की मुख्य मार्ग रामपुर गुरुवल संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल व क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है।
सरकार बार-बार गड्ढा मुक्त सड़कों का ढिंढोरा पीटती है लेकिन जब हकीकत देखने पर जनता आमादा होती है तो तस्वीर बिल्कुल उल्टी जान पड़ती है। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार को करोड़ों का मोरंग व राजस्व देने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ध्वस्त है।
बारिश के समय वाहनों का यातायात तो दूर राहगीरों का पैदल तक निकलना दुश्वार हो गया हैं। बेहद क्षतिग्रस्त मार्ग के हो जाने से स्कूली बच्चे दैनिक कामकाजी व्यापारी लोगों को सफर करने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हर बार चुनाव के समय क्षेत्रवासियों को झूठा आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं। मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के निरंतर यातायात करने से सड़क के परखर्च उड़ गए हैं। क्षतिग्रस्त खस्ताहाल उक्त मार्ग के सम्बन्ध में प्रमुखता से समाचार पत्र में बीते दिनों प्रकाशित किया गया था। साथ ही कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया था।
सबसे खास बात यह है कि इस मार्ग से रोजाना दर्जनों गांव के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। कहीं-कहीं तो जर्जर मार्ग के कारण स्थिति यह हो जाती है कि अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे वहां तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती।

Read More »

जिलाधिकारी ने कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जाहिर की नाराजगी

चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के सड़कों की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की गई और कार्य की गति बढ़ाने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा चंदौली सकलडीहा सैदपुर मार्ग की प्रगति पूछे जाने पर संबंधित विभाग ने बताया कि 8 किमी लंबाई में चौड़ीकरण के कार्य हेतु मिट्टी के स्टेबलाइजेसन, 8 किमी लंबाई में जीएसबी एवं 3.7 किमी लंबाई में ड्रेन का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने भूमि अधिग्रहण हेतु सीमांकन की कार्यवाही एवं प्रभावित भू स्वामियों को नोटिस देने की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए उसमे त्वरित गति से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दस अक्टूबर तक स्ट्रक्चर की नोटिस और 15 अक्टूबर तक जमीन की नोटिस अवश्य चली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद किसानों को आपत्ति का समय भी दिया जाना है। जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि संबंधित किसानों को समय से कंपनशेशन दिया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

Read More »