Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 349)

JAN SAAMNA DESK

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। स्वतंत्रता दिवस की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व पर अधिकारी सहित समस्त स्टाफ अपने अपने कार्यालयों में मौजूद रह कर ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

Read More »

भाजपा नेत्री उमा भारती पहुंची वृंदावन

मथुरा। भाजपा की फायर ब्रांड नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती देर शाम धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंची। पूरी तरह अध्यात्म के रंग में रंगी नजर आई भाजपा नेत्री ने नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना पर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक सवालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का कान्हा की नगरी से हमेशा लगाव रहा है। भाजपा नेत्री को जब भी राजनीति व्यस्तता से समय मिलता है, वह धार्मिक नगरी की आध्यात्मिक यात्रा पर जरूर पहुंच जाती हैं।

Read More »

ग्रामीणों को मिली सौगात, ओपीडी के लिए दर्जनों गांवों में पहुंचेंगी फ्री बस सेवा

मथुरा। केएम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति किशन चौधरी ने एक बार फिर ग्रामीणों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सराहनीय कदम उठाया है। जिसकी ग्रामीणों ने हृदय से प्रशंसा की है। जी हां हम बात कर रहे है केएम हॉस्पिटल की नई निःशुल्क बस सेवा की, जो यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति ने ग्रामीणों को सौगात दी है। जो बीमार लोगों को उनके गंतव्य से निःशुल्क हॉस्पिटल लेकर आएगी और इलाज के बाद उन्हें उनके घर छोड़ेंगी।

Read More »

मौला अली इंटर कॉलेज में टीबी जागरूकता गोष्ठी सम्पन्न

फिरोजाबाद। जनपद के मौला अली इंटर कॉलेज में क्षय रोग विभाग द्वारा टीबी से बचाव व बीमारी के उपचार से संबंधित जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जन आधार कल्याण समिति द्वारा पांच टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश सिंह ने समाज कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं व छात्राओं से संबंधित योजनाओं की जानकारियों के बारे में विस्तार से समझाया। प्रधानाचार्य जफरुल इस्लाम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जन जागरूकता से ही टीबी मुक्त समाज की स्थापना हो सकती है। क्षय रोग विभाग के डीपीपीएमसी मनीष यादव ने कहा कि क्षय रोग लाइलाज नहीं है, इसकी समय से जांच व उपचार आवश्यक है। टीबी की बीमारी यदि किसी को है तो मरीज दवा का सेवन नियमित रूप से करें और साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन करें।

Read More »

भीम सेवक संघ ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भीम सेवक संघ द्वारा मंगलवार को गांधी पार्क में मणिपुर में हुई जातियां हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने एवं सांसद संजय सिंह के निलम्बन को वापस लेने की मांग की। भीम सेवक संघ का धरना दूसरे दिन यानि मंगलबार को जारी रहा। भीम सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को रोकने, शांति बहाली मे नाकाम राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कराने सांसद संजय सिंह का निलंबन वापस लेने की मांग की।

Read More »

पॉलीथिन के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न हो बंद-अम्बेश शर्मा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने अपर आयुक्त संतोष कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें दुकानदारों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के नाम पर हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन बैग के प्रयोग पर रोक लगा दी है, जो कि स्वागत योग्य कदम है। हम सरकार के कदम का स्वागत करते हैं।

Read More »

जहॉ पॉलीथिन का हो रहा निर्माण वहॉ पर हो कार्यवाही-पंकज गुप्ता

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नगर निगम प्रशासन के द्वारा छोटे-छोटे व्यापारियों का पॉलिथीन के नाम पर शोषण किया जा रहा है। जिसको लेकर विरोध प्रकट किया गया। व्यापार मंडल के महानगर कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा पॉलीथिन के नाम पर छोटे-छोटे कारोबारियों पर 25-25 हजार रू. का जुर्मान लगाना बिल्कुत गलत है। इस संबंध में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यापारियों का पॉलीथिन अभियान के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे अवगत कराया गया है। जल्दी ही उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल इस समस्या को खत्म करने के लिए सड़कों पर उतरेगा।

Read More »

तिलक इंटर कॉलेज में मनाई गई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 103 वी पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 103 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच की वीरागंना बहनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी विशेष भूमिका रही। उनका एक नारा था स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे लेकर रहेंगे। कांग्रेस में जब गरम दल, नरम दल और गरम दल में विभाजित हो गई। तो तिलक जी गरम दल के नेता बने। उन्होंने एडवोकेट की शिक्षा प्राप्त की।

Read More »

तीज मेंले में महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

⇒फिरोजाबाद क्लब में महिला शक्ति ने लगाया तीज मेला
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा मंगलवार को फिरोजाबाद क्लब में तीज प्रदर्शनी लगायी गई। जिसमें महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। साथ ही चॉट-पकौड़ी का भरपूर आनंद लिया। तीज मेले का उद्घाटन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चौहान ने दीप प्रज्जवलन कर किया। अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि महिला शक्ति हमेशा से ही सेवा कार्य करती आयी है। इस तीज मेले का मुख्य उद्देश्य धन अर्जन करना है।

Read More »

फिरोजाबाद में नहीं होगी खाद की कोई कमीः अतुल प्रताप सिंह

⇒नगला हिम्मत स्थित पथवारी माता के मंदिर का जल्द ही होगा जीर्णोद्धार कार्य
फिरोजाबाद। जिले में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। आगे आने वाले माह में आलू की बुबाई के समय डीएपी और अन्य खाद की कोई किल्लत ना हो, इसके लिये पूरे सुनियोजित प्रयास किये जा रहे है। किसान भाइयों की मूलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यह उद्गार खैरगढ में दीपक सोलंकी द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहॅुचे नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष इंजी अतुल प्रताप सिंह ने व्यक्त किये।

Read More »