Saturday, July 6, 2024
Breaking News

करखा रनिंग चैंपियनशिप में मनीष ने जीता स्वर्ण पदक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में करखा रनिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 280 धावकों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को करखा रनिंग चैंपियनशिप शुभारंभ जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। दस किलोमीटर की रनिंग चैंपियनशिप हेवतपुर कर्खा से प्रारंभ होकर हेवतपुर कर्खा पर ही पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ में 280 धावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, विशिष्ट अतिथि आदर्श कृष्ण महाविधालय शिकोहाबाद के प्रधानाचार्य मौकम सिंह यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पदक एवं धनराशि देकर सम्मानित किया। मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मनीष आगरा को स्वर्ण पदक व दस हजार रू. धनराशि देकर सम्मानित किया।

Read More »

सांसद ने व्यापारी को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत दो दिन पूर्व सुहागनगर स्थित एक जौहरी लाल पेंट्स की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लाखों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया था। रविवार को सांसद चंद्रसैन जादौन पीड़ित व्यापारी सुनील कुमार जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनको सात्वंना प्रदान की। उन्होंने व्यापारी की हर संभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया। सांसद ने उपजिलाधिकारी सदर विकल्प शर्मा से वार्ता कर आपदा राहत कोश से मुआवजा से मद्द किये जाने की बात कही।

Read More »

गाँव की मुख्य सड़क बनी तालाब, जिम्मेदार अधिकारी हुये मौन

सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। विकास खण्ड क्षेत्र के नाही गांव में विगत तीन वर्षों से मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की सुविधा न होने से ग्रामीणों को गंदे कीचड़ युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बताया जाता है कि तीन साल पहले विवादित नाली तोड़ दी गई थी। तब से अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। लोगों को खेतों के रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ज्यूनियां के मजरा नाही गांव के समाज सेवी अभी सिंह राजपूत व दर्जनो ग्रामीणों ने बताया। कि गांव के अंदर प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर विगत तीन साल पहले नाली का निर्माण किया गया था पर विवादित जगह पर बनी होने के कारण नाली को तोड़ दिया गया था। तब से कई बार ब्लाक अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से नाली निर्माण करा पानी निकास की व्यवस्था कराने की मांग की गई पर आश्वासन ही हांथ लगा है। और वर्षा के पानी के साथ ही मार्ग पर घरों का गंदा पानी भी भरा रहता है। बताया कि गांव के अंदर जाने व गांव के बाहर जाने से पहले नरक का सामना करना पडता है। ग्रामीणों ने बताया कि उस स्थान पर बगल में खेत है जिसकी मेड़ से पैदल तो लोग निकल जाते हैं। पर साइकिल व मोटरसाइकिल के लिए समस्या रहती है। सबसे अधिक तो स्कूल जाने वाले नन्हे छात्रों- छात्राओं को समस्या का सामना करना पडता है और छात्रों के जाते व आते समय परिजनों को जाना पडता है।

Read More »

निफा के तत्वावधान में नगर में निकली साइकिल राइड यात्रा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। निफा के तत्वावधान में जी-20 लीडरशिप समिट के लिए बसुधाईबा कुटुंबुकम या एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य थीम के साथ एक वैश्विक विश्व व्यापी साईकिल यात्रा एस.ए.ब्लड डोनेशन क्लब द्वारा आयोजित की गई।
साइकिल राइड यात्रा का शुभारम्भ हरेन्द्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। ये साईकिल यात्रा देश के लगभग 500 शहरों में एक साथ संपन्न हुई। जी-20 मूव फॉर ग्लोबल के समर्थन में साईकिल राइड गॉव कोटला से प्रारंभ होकर बंबा बाईपास फिरोजाबाद पर आकर समाप्त हुई। साइकिल राइड में 85 साइकिल राइडर ने भाग लिया। साइकिल राइड के कोऑर्डिनेटर अमित गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्था निफा के तत्वावधान में जी-20 मूव फॉर ग्लोबल साइकिल राइड यह यात्रा मूव फॉर अर्थ पहल का एक हिस्सा होगी।

Read More »

हरियाली महोत्सव में कैटवाक और नृत्य कर महिला शिक्षकों ने बांधा समां

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सभ्यता और संस्कृति को भूलते जा रही युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और अपनी संस्कृति से परिचय कराने के लिए रविवार को महिला शिक्षक संघ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन सूर्या होटल स्टेशन रोड पर किया गया। खेल के माध्यम से महिला शिक्षकों ने धमाल मचाया।
महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रीमा यादव ने कहा कि महिलाएं देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम कर रही हैं। वह परिवार की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं। नीति यादव ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए सबसे खूबसूरत और खास महीना होता है। इस महीने में महिलाएं सावन के गीत, मल्हार गाकर सोलह श्रंगार करती हैं।

Read More »

प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते मेडल

ऊंचाहार, रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊंचाहार में अवध प्रांत की खो- खो, बैडमिंटन तथा कबड्डी की दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। शारीरिक के आचार्य एवं खेल संयोजक जय सिंह ने बताया कि इसमें लखनऊ, रायबरेली अंबेडकर नगर, अयोध्या, हरदोई, बहराइच आदि तेरह जिलों के सवा 300 खिलाडी प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे हुए हैं। प्रत्येक खेल की प्रतियोगिता 3 वर्गों में संपन्न होगी। खेल के पहले दिन खो खो की अंडर 19 बालिकाओं के खेल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एनटीपीसी की टीम विजेता रही। इसी प्रकार अंडर17 बालिकाओं में बहराइच तथा अंडर 14 बालिकाओं में बालिका विद्या मंदिर जानकीपुरम लखनऊ की टीम प्रथम स्थान पर रही।

Read More »

रामपुर घाट पर बनेगा पक्का पुलः रमेशचंद्र बिंद

ज्ञानपुर, भदोही। भदोही ओर मिर्जापुर की जनता को जल्द ही रामपुर जोपा गंगा घाट पर पक्का पुल की सौगात मिलने वाला है। उक्त जानकारी भदोही के सांसद डाक्टर रमेशचंद्र बिंद ने देते हुये बताया कि इस पुल की लागत 450 करोड़ की है। इस परियोजना को मुख्यमंत्री कार्यालय से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। गौरतलब हो कि लंबे समय से गोपीगंज नगर एवं भदोही क्षेत्र की जनता स्थाईपुल की मांग कर रही थी जिसकों लेकर भदोही के सांसद डाक्टर रमेशचंद्र बिंद ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी को पत्र के माध्यम से रामपुर घाट पर पुल बनाने की माँग की जिससे केंद्र सरकार एंव राज्य सरकार से अनुमति मिल चुकी है जिसका उदघाटन समारोह नवंबर दिसंबर माह मे प्रस्तावित हो सकता है। इस पुल के बनने के बाद दो राज्य सहित दर्जनों जनपद लाभान्वित होंगे।
बताते चलें भदोही के सांसद रमेश चंद्र बिंद् के अलावा जनपद भदोही के एक दर्जन से अधिक नेताओं ने इस पुल निर्माण की मांग को लेकर रामपुर घाट पर अनशन भी किया था जिसमे प्रमुख रूप से विभूति नारायण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सजपा समाजसेवी धमेंद्र कुमार दिवेदी ने रामपुर घाट पर तकरीबन दो सप्ताह तक अनशन भी किया था। जनपद के प्रसिद्द लोक गायक राजेश परदेशी ने भी अनशन को समर्थन देते हुए गीतों के माध्यम से जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम किया। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी मुख्यमंत्री को पत्राचार किया था जिसमें लोक निर्माण की सहमति मिलने पर केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार जताते हुए सांसद रमेशचंद्र बिंद ने बताया कि अक्टूबर नवंबर में पुल का शिलान्यास किया जाएगा विकासखंड ज्ञानपुर डीघ अभोली भदोही जनपद भदोही तक रामपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का उपयोग कर दोनों जनपदों में भारी संख्या में जनमानस का आवागमन होता है।

Read More »

आओ पर्यावरण बचाएं, सभी का जीवन बेहतर बनाएंः रंजना गुरुदत्त सिंह

सिरसागंज। जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर नगर पालिका परिषद सिरसागंज की अध्यक्ष रंजना सिंह, डॉ गुरुदत्त सिंह एवं अश्वनी कुमार जैन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नगर पालिका परिषद सिरसागंज की अध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग समस्त विश्व के लिए अत्यंत घातक समस्या है। जिससे बचाव के लिए पौधारोपण एवं उनका संरक्षण ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि आओ पर्यावरण बचाएं, सभी के जीवन को बेहतर बनाएं। डॉ गुरुदत्त सिंह ने बताया कि फ्रेऑन्स ओजोन परत के लिए अत्यंत घातक है। समतापमंडल में पहुंचकर फ्रेऑन्स ओजोन अणुओं को नष्ट करके ओजोन परत का क्षय करते हैं और ये ओजोन के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। अश्वनी कुमार जैन ने कहा कि अत्यधिक प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है।

Read More »

कजरी महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समा

फिरोजाबाद। संस्कृति विभाग लखनऊ एवं दाऊदयाल महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय सांस्कृतिक संगोष्ठी एवं कजरी महोत्सव का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा, मेयर कामिनी राठौर के द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर, बैज, बुके एवं पटका पहनाकर किया गया। स्वागत उद्बोधन के साथ ही प्राचार्य ने कजरी महोत्सव का उद्देश्य, कजरी लोकगीत का मानव-जीवन पर प्रभाव, आदि बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

Read More »

राखी बांधकर बंदियों से ली बुराइयां त्यागने की शपथ

⇒जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को दिलाई शपथ
फिरोजाबाद। शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधकर बुराइयों को त्यागने की शपथ दिलाई। वहीं, बंदियों ने बुरे कार्य छोड़ने का बहनों को वचन दिया। संचालिका सरिता बहन के सानिध्य में जिला कारागार पहुंची ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। खुशी बहन ने बंदी भाइयों की कलाई में आध्यात्मिक राखी बांधते हुए अच्छाई ग्रहण करने एवं अवगुणों को छोड़ने का संकल्प दिलाया। बहनों ने उनकी रक्षा कवच को धारण करने के लिए प्रेरित किया।

Read More »