Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

सामाजिक विषय की प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्रों ने लहराया परचम

महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के अन्तर्गत सामाजिक विषय (आई०एस०एस०ओ०) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह द्वारा प्रार्थना सभा में छात्रों को मेडल दिए गए, साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें कक्षा-3 के छात्र राम की अंतर्राष्ट्रीय रैंक प्रथम, कृष मौर्य व पवन कुमार की रैंक तृतीय रही तथा कक्षा-9 के छात्र देवांश अवस्थी की अंतर्राष्ट्रीय रैंक तेरहवीं रही। विद्यालय के ही कुछ छात्रों की जोनल रैंक भी रही। जिन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिनमें- पीयूष चौरसिया (रैंक-17), पीयूष शर्मा (रैंक-28), रुद्रांश शुक्ला (रैंक-38), आराध्या (रैंक-67), सृष्टि जयसवाल, अपर्णा सिंह (रैंक-90)।

Read More »

किसानों को दी कीट नियंत्रण की जानकारी

♦ कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित 4 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
विश्व बन्धु शास्त्रीः बागपत। कृषि विज्ञान केन्द्र, खेकड़ा पर चल रहे सब्जियों में एकीकृत कीट व रोग प्रबंधन विषय पर 4 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। अंतिम दिन कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक विधि द्वारा सब्जियों में रोग व कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम प्रभारी पादप सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. शिवम सिंह ने बताया कि आजकल किसान अपने खेतों में जरूरत से ज्यादा हानिकारक कीटनाशकों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे हमारे खेतों, फसलों तथा सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने जैविक विधि द्वारा रोग व कीट नियंत्रण हेतु किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने जैविक विधि में उपयोग होने वाले विभिन्न कारकों जैसे गंध पाश (फेरोमोन ट्रैप), फल मक्खी ट्रैप, लाइट ट्रैप, स्टिकी ट्रैप (चिपचिपा कार्ड), जैव कीटनाशकों व कवकनाशको इत्यादि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे खेत में बहुत सारे मित्र कीट पहले से ही उपलब्ध होते हैं, हमें उन्हें पहचानना आना चाहिए। जिससे उनका संरक्षण किया जा सके। सब्जियों में कीट नियंत्रण हेतु गंध पाश, फल मक्खी ट्रैप एवं प्रकाश प्रपंच (लाइट ट्रैप) का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Read More »

वाजपेयी नहीं, नरसिम्हा राव भाजपा के पहले पीएम थे: मणिशंकर अय्यर

नई दिल्ली: राजीव रंजन नाग। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ‘‘साम्प्रदायिक’’ सोच वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं थे बल्कि ‘‘राव भाजपा के पहले प्रधानमंत्री’’ थे। अपनी किताब के विमोचन पर हो रही चर्चा में बोलते हुए अय्यर ने कहा, नरसिम्हा राव सांप्रदायिक और हिंदूत्व की ओर झुके हुए नेता थे। इस दौरान अय्यर ने नरसिम्हा राव के साथ अपनी बातचीत का भी जिक्र किया। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी रहे अय्यर की आत्मकथा ‘‘मेमोयर्स ऑफ अ मैवरिक – द फर्स्ट फिफ्टी ईयर्स (1941-1991)’’ सोमवार को बाजार में आयी थी। जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में अय्यर के दून स्कूल से लेकर सेंट स्टीफंस कॉलेज और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय तक तथा एक शीर्ष राजनयिक से लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी सहयोगी तक के सफर को कलमबद्ध किया गया है।

Read More »

मुख्य सचिव ने एक दिवसीय ‘यूपी प्लानिंग एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव’ में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गोमतीनगर स्थित होटल ताज में एक दिवसीय ‘यूपी प्लानिंग एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी नियोजन से निवेश कैसे आ सकता है, यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है। दुनियाभर का अनुभव बताता है कि शहर किसी भी देश, राज्य, आबादी की इकाई के आर्थिक विकास के इंजन होते हैं। अगर किसी भी इकोनॉमी का तेजी से विकास करना है, तो उसे शहरी नियोजन पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि शहर को विकसित करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनमें जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि, आम जनमानस की लाइफ स्टाइल आदि शामिल है। बिना अच्छी प्लानिंग के शहर का विकास नहीं हो सकता है। गांव से लोग शहरों में आ रहे हैं।

Read More »

रामगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो मोबाइल चोर धरे, 30 मोबाइल बरामद

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो मोबाइल चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 30 मोबाइल बरामद किए है। वहीं उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। थाना रामगढ पुलिस, एसओजी व सर्विलास टीम ने गश्त के दौरान दो मोबाइल चोरों के पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस को चोरी एवं छिनैती के 30 एन्ड्रोयड मोबाइल फोन बरामद किए। तीन चोर बम्बा बाईपास रोड नगला मिर्जा चौकी तिराह पर सड़क के किनारे कही जाने की फिराक में खड़े थे। पकड़े गये अभियुक्तों के नाम दीपक गुप्ता पुत्र महेश चंद्र निवासी नानक चंद्र वाली गली थाना दक्षिण, रिहान पुत्र नौशाद निवासी विजय नगर थाना रामगढ़ बताये गये है।

Read More »

जन समस्या को लेकर जनता के साथ धरने पर बैठे वार्ड 47 के पार्षद

फिरोजाबाद। शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 47 पार्षद नुरुल हुदा लाला राइन मुहल्लेवासियों के साथ जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए। पार्षद ने कहा कि कच्ची गलियां बनवाए जाएं, जो गली सड़क बनी हैं उसकी नालियां टूट गई हैं उसको बनवाए जाए। सड़कों पर गड्ढे हैं जहां पर पानी की पाइपलाइन नहीं डाली हैं। एलईडी लाइट नहीं हैं। वार्ड में लाइट लगाई जाए। नैनी चौराहे से लेकर आसाबाद चौराहे तक गटर जो खुले हैं उनको बंद कराया जाए।

Read More »

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मनाया गया जश्न

फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होले पर सुहागनगरी में जश्न मनाया गया। इस खुशी में भाजपाइयों ने जलेसर रोड पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में जगह-जगह जश्न मनाया। मिष्ठान वितरित किया गया। वही लेबर कॉलोनी में भी तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया गया। तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिय।

Read More »

भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर सक्रिय होकर कार्य योजना पर अमल करेंः नागेन्द्र दुबे

फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाभियान के अंतर्गत एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराने के लिए भाजपा कार्यकर्तााओं को जागरूक किया। साथ ही कहा कि शक्ति केन्द्रों पर प्रवास करें, ताकि नई मतदाताओं को मतदान करने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर सक्रिय रूप से कार्य योजना पर अमल करें, ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी फिर से विजयश्री प्राप्त कर सके।

Read More »

भाविप संस्कृति शाखा ने किया हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा द्वारा महिलाओं के लिए हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। जिसमें महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति शाखा मार्गदर्शिका ममता गर्ग, अंशू गर्ग, साक्षी गुप्ता एवं महिला संयोजिका नूतन जैन ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संस्कृति शाखा परिवार की महिलाओं ने सावन मल्हार गीत गाकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।

Read More »

नवागत एडीजी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ प्रबंधन पर किया मंथन

⇒वृंदावन में यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए की अधिकारियों के साथ बैठक
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। एडीजी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन और वृंदावन में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने पर मंथन किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पहले धार्मिक नगरी की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मंथन का दौर चला। नवागत अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वृंदावन के विभिन्न वर्गाे से जुड़े लोगों के साथ अलग अलग बिंदुओं पर राय मशविरा किया। नवागत एडीजी ने दस दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया है। शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। शासन से प्रशासन तक भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक सिस्टम को लेकर कई बार बैठकों के दौर चलते रहे हैं, लेकिन ठोस कार्य योजना अभी तक धरातल पर नजर नहीं आई है।

Read More »