Sunday, May 5, 2024
Breaking News

कड़ी सुरक्षा में स्नातक निर्वाचन का चुनाव संपन्न

⇒ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत का किया दावा
सन्त कबीरनगर। नाथनगर विकास खंड परिसर में आज स्नातक निर्वाचन का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस चुनाव में कुल 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिका में बंद हो गया। नाथनगर विकासखंड के कुल 1286 मतदाताओं में से 668 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद कर दिया। मतदान के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार धनघटा रत्नेश त्रिपाठी पूरी चुनाव प्रक्रिया की मानिटरिंग करते रहे तथा पीठासीन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल विजय कुमार गुप्ता ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से मतदान को संपन्न कराया। इस दौरान कुल 51.94ः मतदान हुआ। बाहरी सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक महुली संतोष कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी मुखलिसपुर विवेकानंद तिवारी के जिम्में रही,वही आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए धनघटा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मतदान के दौरान मतदाताओं के अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति को मतदान परिसर में घुसने की इजाजत नहीं थी। नाथनगर ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे और अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए जागरुक रहे।

Read More »

सपाईयों ने मनाई राष्ट्र पिता की पुण्यतिथि

मौदहा; हमीरपुर। देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के पुरोधा और असहयोग आंदोलन के जनक राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सपा नेताओं ने इलाहाबाद झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन के मौके पर तहसील रोड में बनाए गए सपा प्रत्याशी के अस्थायी कार्यालय में तस्वीर पर माल्यार्पण कर मनाई।
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सपा नेता और शिक्षक विधायक इलाहाबाद झांसी खण्ड के प्रत्याशी एस.पी.पटेल के तहसील रोड स्थित है अस्थायी कार्यालय(बसते)में मनाई। इस दौरान सपा नेताओं ने गांधी जी के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में किए गए नेतृत्व और कार्यों को भी याद किया।

Read More »

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ आरंभ

मौदहा; हमीरपुर। कस्बे के बडी देवी मंदिर में सोमवार से 23 वां दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ और संत सम्मेलन का आरंभ निकाली गई कलशयात्रा के साथ हो गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।
हर साल की भाति इस साल भी कस्बे के बड़ी देवी प्रांगण में 23वां दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ और संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते सोमवार को कस्बे में धूमधाम से कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते घोड़े और दीवारी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पीताम्बर धारण कर कलश लेकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलशयात्रा कस्बे की बड़ी देवी मंदिर से आरंभ होकर कोतवाली गेट, नेशनल चौराहा, मथुरा मंदिर, जीजीआईसी, पानी टंकी, मलीकुआं चौराहा,तहसील गेट, बंशनाला, गांधी इण्टर कालेज होकर पुनः तहसील गेट में सम्पन्न हुई।इस दौरान जगह जगह लोगों ने कलशयात्रा में शामिल महिला पुरुषों को पेयजल पिलाकर उनका स्वागत किया।

Read More »

बागपत जिलाधिकारी ने दी लापरवाह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

बागपत: विश्व बंधु शास्त्री। उत्तर प्रदेश के बागपत में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण न करने वाले लापरवाह अधिकारियों को जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने आज कलैक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ करें।
जिलाधिकारी ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नही करने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, चकबंदी अधिकारी, उप जिलाधिकारी बड़ौत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा के चिकित्सा अधीक्षक, खंड विकास अधिकारी बिनौली, सहायक विकास अधिकारी पिलाना को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अधिकारी शिकायतों का निस्तारण नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Read More »

संकट मोचन धाम की स्थापना दिवस पर हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन 2 फरवरी को

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। राजकीय कालोनी इंदिरा नगर रायबरेली में वर्ष 2002 में श्री संकट मोचन धाम (दक्षिणमुखी पंचमुखी) हनुमान एवं शनि मंदिर के स्थापना हुई थी। जिसके स्थापना दिवस 2 फरवरी को इंदिरा नगर के समीप प्रतिष्ठित इस विशाल मंदिर में भंडारे का आयोजन होने जा रहा है, इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना भी सुनिश्चित हुआ है। स्थापना दिवस के लिए आयोजकों द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है। संकट मोचन धाम को नया स्वरूप दिया गया। साफ सफाई, रंग रोगन एवं विद्युत सजावट की जा रही है। लखनऊ इलाहाबाद मार्ग पर मामा चौराहे से संकट मोचन धाम तक विद्युत सजावट व धार्मिक झंडे अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस धाम में प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार भी सुन्दरकांड पाठ, हवन, पूजन, कथा प्रवचन के बाद पूड़ी सब्जी का विशाल भंडारा आरम्भ होगा , जो देर शाम तक चलता रहेगा। धाम के मुख्य महन्त स्वामी गणेशानंद महराज जी ने बताया कि स्थापना दिवस पर अनेक महन्तों के आगमन की सूचना है। यही नहीं मथुरा वृन्दावन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की टोली अपना धार्मिक प्रदर्शन करेंगी।

Read More »

नेत्र ज्योति के बिना जीवन निरर्थकः प्रमोद जैन

⇒मानवता की सेवा प्रभु की सच्ची सेवाः अभिमन्यु गुप्ता
⇒नेत्र शिविर में 184 की जांच, 34 ऑपरेशन
बागपत। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी एवं संयुक्त व्यापार संघ छपरोली के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जूनियर हाई स्कूल छपरौली में आज एक दिवसीय नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन व्यापारी संघ छपरोली के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, नेत्र ज्योति के बिना मानव जीवन निरर्थक है। शिविर के मुख्य संयोजक व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दृष्टि दूत लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने सभी से अंधता निवारण कार्यक्रम में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा मानवता की सेवा ही प्रभु की सच्ची सेवा है। अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन संदीप अग्रवाल व संचालन व्यापारी संघ छपरौली के संरक्षक नरेश गुप्ता ने किया। शिविर में लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी के डॉक्टर दीपक शर्मा एवं दुष्यंत शर्मा ने 184 नेत्र रोगियों की जांच की और 52 को चश्मे के नंबर प्रदान किए गए।

Read More »

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र भ्रमण और पैदल गश्त करके परखी कानून व्यवस्था

रायबरेली । पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर, मिलएरिया, हरचन्दपुर, बछरावां क्षेत्रान्तर्गत हाइवे के किनारे पड़ने वाले पुलिस बूथ व चौकियों के साथ ही प्रमुख चौराहों को चेक किया तथा विभिन्न स्थानों पर आमजनमानस से वार्ता करते हुए पैदल गस्त की । साथ ही साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Read More »

फिरोजाबाद महोत्सव में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव के तृतीय दिवस के मध्यान्ह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
फिरोजाबाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला पर्यटन एवं संस्कृति अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी मुख्यालय विवेक मिश्रा, प्रियंका सिंह एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं रानी लक्ष्मी बाई पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। कत्थ नृत्य पर डिवाइन इंटरनेशनल अकादमी की छात्रा पावनी शर्मा, किड्स कॉर्नर स्कूल की तनिष्का सक्सैना ने अपनी प्रस्तुती दी।

Read More »

फिरोजाबाद महोत्सव में जनपद स्थापना एवं विकास समिति के कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर के पीडी जैन इंटर कॉलेज में लगे फिरोजाबाद महोत्सव में जनपद स्थापना एवं विकास समिति के कार्यालय का फिरोजाबाद महोत्सव समिति के अध्यक्ष व नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह एवं ट्रेजरी ऑफीसार डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने जनपद स्थापना एवं विकास समिति के समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन्हीं के संघर्ष के चलते इस फिरोजाबाद को जिला का दर्जा प्राप्त हुआ है। साथ ही इनकी अपेक्षाएं थी कि जनपद स्थापना दिवस को एक भव्य रूप से मनाया जाए। जिसका साधारण सा प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। समिति के महामंत्री उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने कहा कि हमारी समिति द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि इस स्थापना दिवस को एक भव्य और प्रशासनिक स्तर से मनाया जाए। जिससे आम जनमानस को फिरोजाबाद स्थापना दिवस के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

Read More »

भाजपा की जिला कार्य योजना की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। रविवार को भाजपा कार्यालय पर जिला कार्य योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश व प्रदेश सरकार की नीतियों व सिद्वातों पर चर्चा की गई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेेश शंखवार ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरल एप के माध्यम से किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी को देश व प्रदेश स्तर पर और आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए बूथ मंडल स्तर पर प्रवास करें। साथ ही सरल एप ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड कराने का प्रयास करें। बैठक में आईटी के जिला प्रमुख शिवम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सरल एप के बारे मे विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश ओझा ने किया।

Read More »