Saturday, June 29, 2024
Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी समस्याएं

बिंदकी, फतेहपुर। कस्बे में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 109 शिकायतें आई, जिनमें केवल तीन शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक राजस्व विभाग की 62 शिकायत आई।
मंगलवार को नगर के तहसील रोड स्थित राज्य की बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान 11ः00 से प्रारंभ हुआ। समाधान दिवस में एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम अनिल कुमार यादव आदि ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जहानाबाद थाना क्षेत्र के पानेरूवा गांव निवासी गुलाब सिंह पुत्र भोले पाल ने शिकायत किया कि गांव के छोटेलाल सरकारी चक मार्ग एवं नवीन प्रति जमीन पर बंदी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है। अतः चक मार्ग व जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। इस मामले में अधिकारियों ने जांच कर कारवाई की बात कही।

Read More »

बागपत की 350 राशन की दुकानों पर लगेगी ई वेटिंग मशीन, ईपोस मशीन से होंगी कनेक्ट

बागपत। जनपद के सभी तीन सौ पचासी 385 उचित दर दुकानों पर ई वेटिंग मशीनें लगाई जाएंगी जो ई-पोस मशीनों से कनेक्ट होंगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी से मशीनों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। सरकार द्वारा घटतौली की संभावनाओं पर पूर्ण रूप से विराम लगाने के लिए खाद्यान्न वितरण हेतु ई पोस मशीन के साथ ई वेटिंग मशीनों को कनेक्ट कर आधार एथेन्टीकेशन कराते हुए बायोमेट्रिक आधार पर वितरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व खाद्यान्न वितरण ई पोस मशीन के माध्यम से आधार एथेन्टीकेशन के आधार पर बायोमेट्रिक कराते हुए किया जा रहा था परंतु कतिपय स्थानों से घटतौली की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसकी संभावनाओं को समाप्त करने के लिए अब यह व्यवस्था की जा रही हैं।

Read More »

विदाई समारोह में जेल पर्यवेक्षक ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपना व कालेज का नाम रोशन करें। विद्यालय की प्रबन्ध समिति की रोलिका शरण व उपासना शरण ने छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण, कमल चंद वर्मा, राम किशोर गुप्ता, लीना श्रीवास्तव, शिवानी श्रीवास्तव, जुबेरिया खातून

Read More »

योजनाओं का लाभ लेकर मछुआरे अपना आर्थिक विकास कर सकते हैंः विधायक

चंदौली। मत्स्य विभाग चंदौली के सौजन्य से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत आज बलुआ घाट पर 2 लाख मछली के बच्चे गंगा नदी में विधायक सैयदराजा सुशील सिंह के उपस्थिति में छोड़ें गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, उपनिदेशक मत्स्य वाराणसी मंडल वाराणसी अनिल कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य चंदौली रविंद्र प्रसाद, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद बिंद, प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा श्रीमती शिवकुमारी देवी, निषाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सहित सैकड़ों मत्स्य पालक व विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनजागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक द्वारा निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के तहत पांच मछुआरों को आइसबॉक्स लाईफ जैकेट व जाल का वितरण भी किया गया।

Read More »

संपूर्ण समाधान दिवसः गुणवत्ता के साथ हो शिकायतों का शिकायतों का निस्तारण- जिलाधिकारी

बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने लोगों की शिकायते सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। खेकड़ा तहसील में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं, अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।

Read More »

अमीनगर सराय में आचार्य विद्यासागर को दी गई भावभीनी विनयांजलि

बागपत। सकल जैन समाज के तत्वाधान में आज दिगंबर जैन अतिथि भवन में विशाल विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिगंबर एवं श्वेतांबर एवं अन्य समाजों के सैकड़ो नर नारियों ने भाग लेकर ब्रह्मांड के देवता और गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने वाले विख्यात दिगंबर आचार्य विद्यासागर जी महाराज को अश्रुपूर्ण विनयाजलि देते हुए उनके जीवन दर्शन और आत्म साधना पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार जैन ने आचार्य श्री के व्यक्तित्व एवं अभूतपूर्व साधना के बारे में बताया। ज्योतिष आचार्य अभिषेक जैन ने मर्मस्पर्सी रचना प्रस्तुत कर गुरुवार को भावपूर्ण विनयांजलि दी। इससे पूर्व दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन तथा श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन ने आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप जलाकर उनका अभिवंदन किया।

Read More »

जल्द खुलेगा बंद पड़ा रेलवे फाटक, चेयरमैन प्रतिनिधि ने दी जानकारी

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर में बन्द रेलवे फाटक को जनहित में खोले जाने के सम्बन्ध में ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के द्वारा किए गए प्रयास और पत्राचार के बाद अब रेलवे फाटक खुलने के आसार दिखने लगे हैं। विगत दिनों नगर के बंद रेलवे फाटक की समस्या को लेकर चेयरपर्सन ऊंचाहार ममता जायसवाल ने जिलाधिकारी और रेलमंत्री को पत्र लिखकर इसे खुलवाने की मांग की थी।
ज्ञात हो कि ऊँचाहार उन्नाव व ऊँचाहार-रायबरेली रेल खण्ड पर ऊँचाहार जनपद रायबरेली उ०प्र० प्रयागराज लखनऊ मुख्य मार्ग पर गेट सं0 44 ए रेलवे ओवर ब्रिज (आर०ओ०बी०) का निर्माण होने के पश्चात रेलवे गेट सं० 44 ए को पूर्णतः बन्द कर दिया गया था। जिससे ऊँचाहार नगर क्षेत्र के एंव ग्राम सभा के साथ एनटीपीसी आवासीय परिसर क्षेत्र के लगभग 20 हजार व्यक्तियों का सड़क मार्ग से आवागमन बाधित हुआ।

Read More »

खाते फ्रिज करने के बिरोध में कांग्रेसियों ने आयकर विभाग के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मथुरा। कांग्रेसियों ने सोमवार को आयकर विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खातों को फ्रिज किया गया है। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर सीबीआई व आयकर विभाग ही कार्य कर रहे हैं और चुनाव को किसी न किसी तरह से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के बढ़ते हुए जन आधार को देखकर प्रधानमंत्री इतने ज्यादा भयभीत हो गए हैं कि उनके द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज कर दिया।

Read More »

कान्हा की नगरी से 50 बसों से 3000 लोग राम लला के दर्शन हेतु रवाना

मथुरा। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनने बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री राम मंदिर का दर्शन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायक भी मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों से राम भक्तों को अयोध्या दर्शन के लिए भेज रही है। मथुरा महानगर के सभी मंडलों से भी राम भक्तों का काफिला अयोध्या के लिए सोमवार को रवाना हुआ। लगभग 3000 से अधिक रामभक्त 50 बसों के जरिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। मथुरा के राम भक्तों में अयोध्या जाने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। बसों की रवानगी के समय माहौल जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया कि यात्रा के लिए राम भक्तों के नामों का चयन किया गया है। प्रत्येक बूथ से तीन रामभक्तों को रामलला दर्शन का मौका मिला है।

Read More »

यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल

मथुरा। यमुना प्रदूषण के मुद्दे को लेकर तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को विभिन्न संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम के सामने अपना पक्ष रखने के बाद 15 दिन में ठोस कदम उठाये जाने की मांग की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि 15 दिन में आशावान कार्यवाही शुरू नहीं हुई तो यमुना भक्त आंदोलन शुरू करेंगे। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन देकर महासंघ के पदाधिकारियों डीएम से मांग की कि वह उनके साथ में यमुना की स्थित जानने के लिये नौका से भ्रमण करें। आग्रह पर जिलाधिकारी ने इस हफ्ते में भ्रमण का आश्वासन दिया। महासंघ ने कहा कि 15 दिन में कार्यवाही शुरू नहीं हुई तो अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहितों महासंघ, तीर्थ पुरोहित व यमुना भक्त आंदोलन को बाध्य होंगे।

Read More »