Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में राइजिंग जॉइंट्स इलेवन, बारह बीग क्लब और ओम इलेवन की टीम रही विजेता

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारम्भ युवा उद्योगपति गगन सचदेवा ने खिलाड़ियों परिचय कर किया। जिसमें राइजिंग जॉइंट्स इलेवन, बारह बीग क्लब और ओम इलेवन की टीम विजयी रही।
पहला मैंच एन.एस इलेवन एवं राइजिंग जॉइंट्स इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एन.एस इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 106 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग जॉइंट्स इलेवन के बल्लेबाजो 9 ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिय।। मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदर्श मिश्रा को समाजसेवी कल्पना राजोरिया ने प्रदान किया। दूसरा मैच आदिल बॉयज इलेवन एवं् बारह वीगा क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें आदिल बॉयज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 73 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बारह बीग क्लब की टीम ने 8 ओवरों में 6 विकेट से जीत दर्ज। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरिशंकर तिवारी ने राजू को प्रदान किया। तीसरा मैच ओम इलेवन एवं गणेश क्लासेस के मध्य खेला गया।

Read More »

फर्जी लाइसेंस धारक को मटसेना पुलिस ने पकड़ा

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी ने फर्जी तरीके से खरीदे गये शस्त्र को पकड़े जाने पर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर निरस्त कर दिया है।
मटसेना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक फर्जी लाइसेंस धारक को सिविल लाइन चौकी से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी की तो बताया गया कि विवेक कुमार ने फर्जी तरीके से एक शस्त्र खरीदा था। जांच में पता चला कि शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद रोड रहचटी निवासी अभिषेक यादव पुत्र बारेलाल के नाम शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया गया था। जिसमें आवदेक द्वारा कोई शस्त्र क्रय नहीं किया। इसी बीच आवेदक की मृत्यु हो गयी। लाइसेंस धारक की मृत्यु के बाद मृतक अभिषेक के भाई विवेक कुमार ने उक्त लाइसेंस पर फर्जी तरीके से शस्त्र खरीद लिया।

Read More »

समाजसेवियों का किया गया सम्मान

सिकंदराराऊ, हाथरस। भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह गाँव पचों में नरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसका संचालन डॉ राहुल कुमार ने किया
समारोह को सम्बोधित करते हुए भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा समाज हित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों को जो समाज में भाईचारे व इंसानियत के लिये कार्य करते हैं उन्हें भाईचारा सेवा समिति समय समय पर सम्मानित करती रहती है तथा भाईचारा सेवा समिति को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए सक्रिय लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे ।
सम्मान समारोह में सभी गणमान्य लोगों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Read More »

जिले में आयोजित होगा सांसद खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता

चन्दौली। जिले में ’चन्दौली सांसद खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धा प्रतियोगिता’ का आयोजन 4 फरवरी से जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, चन्दौली द्वारा किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी है। ब्लाक स्तरीय, चन्दौली सांसद खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धा का उद्घाटन डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय, सांसद चन्दौली एवं मंत्री भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा 4 फरवरी 2024 को अशोक इण्टर कालेज, बबुरी, चन्दौली में किया जायेगा। ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता क्रमशः वालीबाल कबड्डी, एथलेटिक्स महिला/पुरूष वर्ग एवं महिला/पुरूष कुश्ती (5 भार वर्गाे) व सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। उक्त तिथि को होने वाले प्रतियोगिता में चन्दौली ब्लाक के ही खिलाडी प्रतिभाग करेंगे।

Read More »

राज्य स्तरीय फाउन्डेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमरेसी की कार्यशाला का किया आयोजन

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने समग्र शिक्षा द्वारा सेन्ट्रल स्क्वायर फाउन्डेशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फाउन्डेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमरेसी (एफ० एल० एन०) कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विगत 5 वर्षों में विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं में ऐतिहासिक रूप से सुधार हुआ है तथा इसके साथ ही छात्रों के लिए आकर्षक लर्निंग मेटीरियल उपलब्ध कराया गया है। अब सम्पूर्ण ध्यान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर दिये जाने की आवश्यकता है। विभाग द्वारा निपुण कार्यक्रम के अन्तर्गत सुनियोजित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिसमें सभी अधिकारी एवं अध्यापकगण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, जिसे उत्कृष्टता की ओर ले जाने हेतु प्रयत्न किये जायें।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 लागू की गयी है, जिसमें छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण संकल्पनाएं रखी गयी हैं। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने हेतु छात्र-छात्राओं को तैयार करना है।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए इस बात पर बल दिया कि समुदाय को शिक्षा से बहुत आकांक्षाएं हैं और अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति एवं जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं।

Read More »

28.49 करोड़ से होगा शहर की सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरणः अदिति सिंह

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। ज़िले की सदर विधानसभा सीट से विधायक अदिति सिंह के प्रयास से लोक निर्माण विभाग के द्वारा रायबरेली में सड़क निर्माण चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए रु. 28.49 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि मिले हुए बजट का उपयोग रायबरेली शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए प्रयोग किया जाएगा। जिसमें सलोन विधानसभा से आने वाला मार्ग और हैदरगढ़-महाराजगंज रायबरेली मार्ग शामिल है।
वहीं भाजपा से सदर विधायक अदिति सिंह ने ट्विटर और फेसबुक पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मुलाकात करते हुए फोटो भी साझा की है, जिसमें जिले की सलोन विधानसभा सीट से विधायक अशोक कोरी भी मौजूद रहे। साथ ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद को अपनी और शहर वासियों की ओर से आभार भी प्रकट किया है। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि मेरी सदर विधानसभा रायबरेली की 2 महत्वपूर्ण सड़क सिविल लाइंस से गंदा नाला जगदीशपुर तक 2.100मी. और त्रिपुला चौराहे से चम्पा देवी मन्दिर होते हुए शहर के अन्दर तक 4.00 कि.मी. सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु बजट प्राप्त हुआ है, जिससे सड़क के मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाने पर शहर का यातायात सुगम होगा।

Read More »

सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त हो गये 23 कार्मिक

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 23 कार्मिकों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का वितरण और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने सेवानिवृत्त होने वाले सचिवालय कर्मियों को स्वस्थ व सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिसका आरंभ होता है, उसका अंत भी निश्चित है। एक तरफ एक सेवा खत्म हो रही है, दूसरी तरफ नई सेवा का आरंभ हो रहा है। सेवानिवृत्त का मतलब आलस्य नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करते रहना है। सेवानिवृत्त होने के उपरान्त आप स्वच्छंद हैं, आप कुछ भी कर सकते हैं और जीवन की सार्थकता को साबित कर सकते हैं।
उन्होंने कालीदास की पंक्ति ‘क्षणे – क्षणे यन्नवतामुपैति तदेव रूपं रमणीयतायाः’ का जिक्र करते हुये कहा कि परिवर्तनशील जगत में हर क्षण परिवर्तन होता है और उन क्षणों में रमणीयता है। अतः हमें अपने जीवन में होने वाले परिवर्तन में रम जाना चाहिये। जीवन में आगे क्या कार्य करना है, इसके लिये अवश्य सोचना चाहिये।

Read More »

कलाकारों ने फिरोजाबाद महोत्सव में मचाया धमाल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद महोत्सव में प्रतिदिन कलाकारों एवं बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जा रही है। मंगलवार देर शाम फिरोजाबाद महोत्सव में माया कुलश्रेष्ठ ने कत्थक पर खूबसूरत प्रस्तुती देकर सभी लोगों का तालियॉ बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं लखनऊ से आए कलाकारों ने नृत्य, गायन व नाटक से मंच से सभी का दिलजीत लिया। इसी क्रम में बुधवार को बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
फिरोजाबाद महोत्सव में माया कुलश्रेष्ठ ने ओम नमः शिवाय से अपनी प्रस्तुती की शुरूआत की। इत भर शोभित चंद्रमा पर नृत्य करके सभी को रमने पर मजबूर कर दिया। माया कुलश्रेष्ठ की नृत्य प्रतिभा की हर किसी ने सराहना की। वहीं लखनऊ की कलाकार परिनिका श्रीवास्तव ने कथक नृत्य किया। उन्होंने राम आए अवध की ओर सजनी के साथ ही कान्हा सखियन की छोरी कब आंग हमरी ओरी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मानसी रघुवंश ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गीत पर मनमोहक प्रस्तुती दी। सारे गामा पा की कलाकार निष्ठा शर्मा ने प्रेम रतन धन पाओं गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।

Read More »

15 हजार के इनामियां हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हत्या के मामले में फरार चल रहे 15000 के इनामियां हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद और जफराना में नौ मुकदमे पंजीकृत हैं।
जसराना पुलिस खेरिया अहमद तिराहे से दिनौली गोरवा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर आ रहे व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस की घेराबंदी व आत्मरक्षात जवाबी कार्यवाही में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गयी, जिसे पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चॉद कुरैशी के नेतृत्व नालबंद चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही भाजपा पर चंडीगढ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा भाजपा सरकार सविधान को तोड़कर और लोकतंत्र का गला घोंटकर अपनी जीत सुनिश्चित कर रही। हमारी मांग है कि चंडीगढ़ चुनाव रद्द हो, चुनाव की प्रक्रिया दोबारा से की जाए। निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जेल भेजा जाए। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भाजपा ने पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र की हत्या की है।

Read More »