Tuesday, July 9, 2024
Breaking News

जमीनी विवाद को सुलझाने में लेखपाल ने बरती शिथिलता, मंडलायुक्त ने किया निलंबित

रायबरेली। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जनता दर्शन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। जिससे कि उन्हें भटकना न पड़े। मंडलायुक्त ने बताया कि उनके सामने ज्यादातर जमीनी विवाद से संबंधित मामले आए, जिनमें से कुछ सरकारी जमीन विवाद तथा कुछ व्यक्तिगत थे। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद के मामले को तहसील स्तर पर ही निस्तारित किया जाए और आपसी झगड़ो के मामलों को थाना दिवस के अवसर पर ही निस्तारित करने का प्रयास किया जाए।
इसके साथ ही मंडलायुक्त ने नरपतगंज, डलमऊ के लेखपाल रविचक को लापरवाही और कार्य मे शिथिलता बरतने पर निलंबित करने का निर्देश दिया है।

Read More »

कैंप लगा कर दिया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभः संयुक्त सचिव भारत सरकार

चंदौली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा जनपद चंदौली के लिए नामित नोडल अधिकारी विपुल गोयल संयुक्त सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग भारत सरकार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए आउटरिच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
संयुक्त सचिव विपुल गोयल ने बैठक के दौरान सर्वप्रथम कार्यक्रम (वैन) का रुट चार्ट बनाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन के लिए डे अफसर नामित किए जाएं एवं उनके द्वारा प्रत्येक गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड कराया जाए।

Read More »

ऑनलाइन उपस्थिति पर शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान के रूप में विरोध जारी

रायबरेली। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा रायबरेली के बैनर तले सभी शिक्षकों का विरोध लगातार जारी है। गौरतलब है संघ द्वारा प्रत्येक विकास क्षेत्र के शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति पर उनका मत लिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पहले दिन 2831 शिक्षक तथा शिक्षकाओं ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में अपना मत देकर हस्ताक्षर किए थे।

Read More »

बीएड की छात्राओं को शिक्षण कार्य हेतु किया जाएगा प्रशिक्षित

सलोन, रायबरेली। हरनाम सिंह बघेल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रघुपुर सलोन रायबरेली की बीएड थर्ड सेमेस्टर की 10 बालिकाओं का कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन में एक माह का कक्षा में शिक्षण प्रशिक्षण होना सुनिश्चित हुआ है। यह जानकारी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन की प्रभारी प्रधान अध्यापिका डॉक्टर साधना शर्मा ने दी। प्रतिभागी प्रशिक्षु में नेहा तिवारी, अंतिमा, श्रद्धा पांडे, सविता यादव, अमृता, ज्योति निर्मल, शारदा देवी, आरती यादव, वैष्णवी, ममता वर्मा, विशेष हैं प्रशिक्षुओं को डॉक्टर साधना शर्मा ने शिक्षण के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टीएलएम के माध्यम से कक्षा में शिक्षण को और रोचक बनाया जा सकता है। हमें बच्चों के अंदर ज्ञान का वह भंडार भरना है जिनसे वह अनभिज्ञ हैं।

Read More »

दीपावली पर हुये राया पटाखा कांड में अब तक 8 दिन में 11 मौतें

♦ नौहझील के एक ही परिवार के चार मौतों से कस्बे में कोहराम
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। हे प्रभु अब तो रहम करो। बस यही पंक्ति कस्बा नौहझील के हर व्यक्ति की जुबान से निकल रही हैं। एक ही परिवार में चार मौतों से कस्बे में कोहराम मच गया है। मोहन सिंह के परिवार में मौतों का सिलसिला अनवरत जारी है। सोमवार को एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में राया अग्निकांड का शिकार हुए रिंकू ने भी दम तोड़ दिया। रिंकू की मौत का दुखद समाचार उसके परिवार के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है। दीपोत्सव पर्व पर कस्बा नौहझील के मोहन सिंह और उनके बच्चे आतिशबाजी का सामान बेच रहे थे। शायद उन्होंने कभी सोचा भी न होगा की यह दीपावली उनके लिए काल बनकर आई है। राया के पटाखा बाजार के अग्निकांड को नौहझील का यह परिवार ही नहीं बल्कि पूरा कस्बा कई दशकों तक कभी नहीं भूलेगा। मोहन सिंह और उसके तीन बेटे राजेश, रिंकू और जतिन पटाखा बाजार की उस आग में बुरी तरह झुलस गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा ले जाया गया। वहां से उन्हें एम्स हॉस्पिटल दिल्ली रेफर कर दिया गया। बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा था तो घर वालों को उम्मीद थी कि यह लोग जल्द ठीक होकर घर आएंगे। मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

Read More »

चतुर्भुज जी महाराज सेवा ट्रस्ट में अन्नकूट कार्यक्रम सम्पन्न

मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। गोवर्धन स्थित श्री श्री 1008 चतुर्भुज जी महाराज सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत अच्युत धाम भार्गव धर्मशाला मेंर दुग्धभिषेक एवं अन्नकूट का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें बिभिन्न शहरों से पधारें 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया एवं परसादी गृहण की।
कार्यक्रम में बी. आर. भार्गव, भरतपुर (मेनेजिंग ट्रस्टी) राजेश भार्गव, भरतपुर (अध्यक्ष) श्याम बिहारी भार्गव (ट्रस्टी एवं अध्यक्ष मथुरा भार्गव सभा), गोपेश भार्गव, हैदराबाद (ट्रस्टी), प्रभात भार्गव, एडवोकेट, मथुरा (ट्रस्टी), अंशु भार्गव, अजमेर (ट्रस्टी), कीर्ति भार्गव, दिल्ली (ट्रस्टी) के अतिरिक्त राजकुमार भार्गव (अजमेर ), गिरीश भार्गव, चवन भार्गव, हरीश भार्गव, सुरेश भार्गव, अंजुरिमा भार्गव, ऊषा भार्गव, सरिता भार्गव, अमिता भार्गव (अलवर), संजय भार्गव, सीमा भार्गव, कार्तिकेय भार्गव (लखनऊ ), मुकेश भार्गव, दीपक भार्गव शीलू भार्गव आरती भार्गव (दिल्ली), राजीव भार्गव इंदु भार्गव शीलू भार्गव, विमलेश पारीख (दिल्ली), अंजू भार्गव (उदयपुर), सुनील भार्गव (सचिव, मथुरा भार्गव सभा), शरद भार्गव, कुँज बिहारी भार्गव, राज कुमार भार्गव, प्रशान्त भार्गव, विवेक भार्गव, हेमन्त ठाकुर, रजनीश सिंह

Read More »

जनसुनवाई में शिकायतों के निस्तारण की की जायेगी समीक्षा

रायबरेली। मंगलवार को जनता की समस्याओं को जिला प्रशासन मंडलायुक्त की उपस्थिति में सुनेगा। बताते चलें कि आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्वक एवं प्रभावशाली ढंग से निराकरण, अनुश्रवण एवं समन्वय हेतु आयुक्त, लखनऊ मण्डल लखनऊ की अध्यक्षता में मण्डलीय जनता दर्शन का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। जनपद स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आयुक्त, द्वारा 21 नवंबर 2023 माह के तृतीय मंगलवार को जनता की समस्याओं को सुना जायेगा। आयोजन में सर्वप्रथम पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की जायेगी।

Read More »

क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करने के लिए किसानों को प्रेरित करेंः डीएम

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महाराजगंज स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें लाइन में ना लगाया जाए और समय से उनके धानो का क्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक क्रय किए गए धानों का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। बारिश के पानी से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। किसानों को क्रय केंद्र पर अपने धानो की बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।

Read More »

शारदा सहायक नहर के पुल पर अनियंत्रित होकर गिरे, गंभीर रूप से हुए घायल

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के सलोन रोड स्थित मनीरामपुर शारदा सहायक नहर के पुल पर सड़क के बीच में खुले ज्वाइंट के कारण बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल। घटनास्थल पर मौजूद पीआरवी चालक लव कुश सिंह और दीवान विमलेंदु शुक्ला ने घायलों की मदद की और इलाज के समय से पहुंचाया अस्पताल।
मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवकों में सुमेर सिंह (42 वर्ष), धर्मपाल सिंह (44 वर्ष) जो कि जल निगम में किसी ठेकेदारी संस्था में बताए जा रहे कार्यरत। क्षेत्र के तहसील निकट स्थित किसी भवन में किराए पर रहते हैं दोनों घायल युवक।
ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का किया गया इलाज । गंभीर रूप से घायल युवक सुमेर सिंह (करीब 42 वर्ष) को जिला अस्पताल किया गया रेफर।
पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 22 नवम्बर से 26 जनवरी तक

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी/संयुक्त सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार सत्यजीत मिश्रा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढाने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 22 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है, जिसकी तैयारी की समीक्षा नोडल अधिकारी द्वारा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुॅचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण। विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के सम्बन्ध में अवगत कराया कि यात्रा का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया तथा दिवस अधिकारी नामित कर दिये गये है।

Read More »