Tuesday, June 18, 2024

गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पांच को

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सिक्ख समाज के गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पांच जनवरी को गुरूद्वारे में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसे लेकर 31 दिसंबर से चार जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। वहीं 19 जनवरी को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे ठा. बीरी सिंह इंटर काॅलेज के सामने से शुरू होगी, जो गुरूद्वारा पर आकर समाप्त होगी। प्रधान मनप्रीत सिंह कीर और महासचिव मनमोहन सिंह काके ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरू गोविंद सिंह का जन्मोत्सव इस बार पहले की अपेक्षा अधिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गुरूद्वारे में लंगर का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

जनसंपर्क कर गिनाईं केंद्र की योजनाएं

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भाजपा नेता डा. मुकेश वर्मा ने शिकोहाबाद विस क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर केंद्र की योजनाएं गिनाईं। ग्राम दतौजी, लेबर कालोनी, हिमायूंपुर में जनता की समस्याएं सुनीं तथा निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उप्र में सपा सरकार में जनता गुंडागर्दी से त्रस्त है। विस चुनाव में भाजपा पांचों सीटें जीतेगी।

Read More »

श्रमिकों की सुनी समस्यायें

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उप्र भवन निर्माण मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुदयाल प्रजापति ने ग्राम इटौरा में श्रमिकों की समस्यायें सुनीं। श्रमिकों ने कहा कि श्रम विभाग में दलाल सक्रिय हैं, जो अवैध वसूली करते हैं। कई श्रमिकों ने कहा कि अंशदान जमा करने के बाद भी सोलर लाइट नहीं मिली हैं। मौके पर पन्नालाल, ऊदल सिहं, साहब सिंह, दौजीराम, नवल सिंह एडवोकेट मौजूद थे।

Read More »

अजय शर्मा जिलाध्यक्ष, सुमित बने महानगर अध्यक्ष

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सहयोग सेवा संस्थान की बैठक संतोष नगर में प्रदेश सचिव अनुराग सहयोगी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सुमित तौमर जिलाध्यक्ष व अजय शर्मा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में गवेंद्र, बंटू बघेल, कमलेश शंखवार, सुनील, मनोज शर्मा, अनूपदास मौजूद थे।

Read More »

महाशिव रात्रि मेला महोत्सव समिति का चुनाव दो जनवरी को

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। महाशिव रात्रि मेला महोत्सव का वार्षिक चुनाव दो जनवरी को सुबह सात बजे श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम छारबाग पर संपन्न होगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष पं. कन्हैयालाल शर्मा ने दी है।

Read More »

बसपा का जिलास्तरीय विशाल भाईचार सम्मेलन हुआ सम्पन्न

सम्मेलन में बहन मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय विशाल भाईचारा सम्मेलन बुधवार को पीडी जैन कालेज में आयोजित हुआ, जिसमें बहन मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि आगरा, अलीगढ़ मंडल के जोन कोर्डीनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव की जल्द घोषणा होने वाली है। भाजपा, कांग्र्रेस, सपा नेता लुभावने वायदे लेकर आपके बीच आएंगे, परंतु हमें उनकी बातों में नहीं आना। वोट डालने से पहले खूब सोचें। जिस पार्टी ने तुम्हारे के लिए कार्य किया है, उसी पार्टी को वोट दें। सिरसागंज विस प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पिछड़े वर्ग को बरगला कर सत्ता हासिल की। सरकार बनने के 30 माह बाद भी पिछड़ों की ओर पलट कर नहीं देखा। मोदी ने महंगाई कम करने, काला धन वापस लाने, गरीबों के खाते में 15-15 लाख जमा कराने का वायदा किया, उसमें आजतक कोई वायदा पूरा नहीं किया। विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने कहा कि आपका जोश यह साबित करता है कि विस चुनाव में बसपा को पांचों सीटें जिताकर बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। भाजपा ने बहन जी के खाते में 104 करोड़ की बात कहकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। बहन जी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पास एक-एक पैसे का हिसाब है।

Read More »

चेक से तौबा! कैश के दीवाने धरती के भगवान

प्रधानमंत्री की कैश लैश योजना में रोड़ा बन रहे चिकित्सक
मेडिकल स्टोरों पर भी नहीं मिल रही राहत, यहां भी मांग रहे नगदी
टूंडला, जन सामना संवाददाता। धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक भी चेक से तौबा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की कैश लैश योजना में पढे लिखे ही रोड़ा बन रहे हैं। वहीं मेडिकल स्टोरों पर भी मरीजों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां भी नो चेक आॅनली कैश का पाठ पढाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैश लैश योजना को जहां गरीबों ने भी स्वीकार कर लिया है। वहीं पढे लिखे और धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक अभी भी कैश लैश प्रणाली को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा एक महिला चिकित्सक के यहां देखने को मिला। मैन बाजार स्थित एक महिला चिकित्सक के यहां उपचार कराने आई एक महिला मरीज के पति ने जब नगदी न होने की बात कहते हुए चेक या पेटीएम से फीस देने की बात कही। जिस पर चिकित्सक ने नगद फीस देने की बात सामने रखी। महिला मरीज के पति ने किसी अन्य ने उधार लेकर चिकित्सक की फीस तो दे दी लेकिन मेडिकल स्टोर पर पहुंचते ही फिर वही समस्या खडी हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने भी नगद रूपए देने की बात कही। दवा करीब 1600 रूपए की होने पर पीडित ने चेक लेने का आग्रह किया लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक चेक लेने को तैयार नहीं हुआ। बाद में पीडित बिना दवा लिए ही पत्नी को लेकर वहां से चला गया। यह कोई पहला मामला नहीं है जब नगदी के अभाव में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है बल्कि इससे पूर्व भी कई मरीज इस महिला चिकित्सक की मनमानी का शिकार हो चुके हैं।

Read More »

छापेमारी में सात जुआरी गिरफ्तार

हजारों की नकदी बरामद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण पुलिस ने श्याम नगर गड्डा स्थित कुन्दन महल टाकीज के समीप छापेमार कार्यवाही करते हुये सात जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हजारों की नकदी बरामद की है।
थाना प्रभारी दक्षिण के पी सिंह को बुधवार को सूचना मिली कि श्याम नगर गड्डा स्थित कुन्दन महल टाकीज के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे है। पुलिस ने जव बताये गये स्थान पर छापेमार कार्यवाही की तो हडकम्प मच गया। पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड से 41560 रूपये व ताश के पत्ते बरामद किये है। पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

Read More »

परिजन सोते रहे चोर ले गये लाखों का माल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार के गांव नगला सदासुख में परिवार सोता रहा और चोर लाखों के माल से हाथ साफ करते रहे और फरार हो गये। घटना की जानकारी सुवह होने पर सूचना पुलिस को दी है। नगला सदासुख निवासी पन्नालाल पुत्र ज्वाला प्रसाद अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात्रि घर पर सोये हुये थे। तभी आधी रात्रि बाद चोर इनकी दीवार लांघकर घर में प्रवेश कर गये। परिवार सोता रहा और चोरों ने तिजोरी व अलमारी के ताले तोडकर उसमें रखी नकदी व लाखों के आभूषण चोरी कर लिये और मौका लगते ही फरार हो गये। सुवह जगार होेने पर परिवार ने जव ताले टूटे देखे तो वह सन्न रह गये। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गयी। सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। दूसरी घटना सुभाष चौराहे के समीप छदामी लाल जैन मार्केट के प्रथम तल पर रिस्तों की दुनिया वाले कार्यालय में हुई। चोर यहां से सारे अभिलेख व कम्प्यूटर आदि सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी प्रातः हुई तो पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

Read More »

पति के शराब पीने से क्षुब्ध पत्नी ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

विषाक्त सेवन से दो लोग और अचेत
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी के गांव नगला डूमर में पति द्वारा शराब पीने से कुपित एक विवाहिता ने विषाक्त का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाये है। वही दो अन्य लोग भी विषाक्त सेवन से अचेत हो गये। नगला डूमर निवासी मिथलेश का पति सोनेलाल शराब पीने का आदी है। वह रोजाना शराब पीकर घर पर मारपीट करता है। सोनेलाल न तो कोई काम करता है और मिथलेश द्वारा घर घर जाकर काम करने के बाद मेहनत से कमाई गयी रकम को भी वह उससे मारपीट कर छीन लेता है और फिर मिथलेश के पिता मुलायम सिंह के साथ मिलकर शराब पीता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार को मिथलेश का पिता और उसका पति सोनेलाल शराब पी रहे थे जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अन्य परिजनों द्वारा देखे जाने पर वह उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार जारी है। वही थाना बसई मौहम्मदपुर के शंकरपुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र भीमसेन व थाना उत्तर के लोहिया नगर निवासी बृजेश पुत्र पन्नालाल भी विषाक्त सेवन से अचेत हो गये। उक्त अचेतों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Read More »