– कांग्रेस सेवादल के नए पदाधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारिया
-बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव बने विजय यादव
कानपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का खाका तैयार करने तथा संगठन की मूल्यांकन करने तथा कांग्रेस सेवादल को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रभारियों ने बुंदेलखंड कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश के कार्यकारिणी की बैठक में मंथन और विमर्श किया गया। साथ कानपुर के विजय यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश महासचिव बुंदेलखंड जोन मनोनित किया गया। प्रदेश प्रभारी के रूप में ब्रजकिशोर शर्मा तथा महिला प्रभारी दीप्ति पांडे आई, प्रभारियों ने सेवादल की बूथों पर स्थितियों का आकलन किया तथा बेहतर करने की दिशा में मंथन किया तथा भविष्य के चुनाव में पूरी तरह दूरस्थ हो कर मैदान में उतरने का संकल्प लिया । कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में बुंदेलखंड उत्तरप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में विशेष अतिथियों के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।
Read More »