Saturday, May 3, 2025
Breaking News

डीएम ने शासन के 37 कार्याे व कोविड.19 की समीक्षा, दिये निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शासन के 37 कार्यो व कोविड.19 टीकाकरण व गोल्डन कार्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2020.21 में विभिन्न विभागों जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, डीआरडीए आदि विभागों के अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को सख्त चेतावनी दी जो लक्ष्य के प्रगति के मामले में डी श्रेणी में पाये गये तथा स्पस्ष्टीकरण के भी निर्देश दिये गये है। वहीं जिलाधिकारी ने लक्ष्य में ए श्रेणी पाने वाले विभागों के अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। वहीं जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों का वित्तीय वर्ष 2021.22 में लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही पायी जायेगी। तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। वहीं जिलाधिकारी ने कोविड.19 के चलते टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा किये जाने की बात कही तथा केन्द्र भी बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि डाक्टरों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी चिकित्सक बिना अनुमति के अपने अस्पताल से अनुपस्थित न रहे।

Read More »

पंचायत चुनाव में असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की रहे पूरी नजर: SP

कानपुर देहात। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय चुनावों की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियो व थाना प्रभारी उपस्थित हुए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों का बिंदुवार जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रभारी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान बूथों का निरीक्षण करे जिससे कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो सके।

Read More »

सी.ए. परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र लखनऊ टाॅपर

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र विभोर अग्रवाल नेइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) के तत्वावधान में आयोजित सी.ए. इण्टरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टाॅपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चार्टट एकाउन्टेन्सी के क्षेत्र में फाउण्डेशन कोर्स के उपरान्त सी.ए. इण्टरमीडिएट द्वितीय लेविल की परीक्षा है| जिसमें आठ विषयों में परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के उपरान्त यह छात्र अब सी.ए. की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टड एकाउन्टेन्ट (सी.ए.) बनकर समाज के नवनिर्माण में योगदान देगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विभोर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. का ये होनहार छात्र अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में अपना रचनात्मक योगदान देगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि विभोर कक्षा-2 से 12वीं तक सी.एम.एस. का छात्र रहा है और उसने आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 94.75 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस से उत्तीर्ण की है।

Read More »

जुआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार जुआ, सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा जुआ खेलते 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2745 रुपये व 52 पत्ता ताश बरामद हुए हैं।

Read More »

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया होली मिलन

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में गिर्राज कालोनी स्थित भाजपा नेत्री रूमी अग्रवाल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन वादन का लुत्फ उठाया। सभी ने बारी-बारी अपनी प्रस्तुति दीं।

Read More »

अपना घर का शपथ ग्रहण 

हाथरस। अपना घर आश्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता एवं सचिव चमनेश कुमार राजपूत एवं प्रवक्ता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के अनुसार अपना घर आश्रम की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं कवि सम्मेलन 4 अप्रैल को सुबह 9 बजे से अपना घर आश्रम गढ़ी जैनिया पर होगा। अपना घर आश्रम के सदस्य कार्यक्रम में पधार कर भाग लें

Read More »

बिजली की चिंगारी से, 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत गांव विधीपुर में कृषक अशोक कुमार (पप्पू) पुत्र जुगल सिंह के खेत में बिजली के खंभे से शार्टशर्किट होने से निकली चिंगारी से छह बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गयी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें हवा के कारण इतनी विकराल थीं कि उन्हें बुझाया नहीं जा सका।

Read More »

कांग्रेस के 20 जिला पंचायत उम्मीदवार घोषित

हाथरस। कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों की पहली सूची जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने वरिष्ठ कांग्रेसियों की सहमति व प्रदेश महासचिव प्रभारी अनिल यादव की संस्तुति के बाद घोषित की है। वार्ड नंबर 1 से मनोज उपाध्याय, 2 से डॉ. गौरव कश्यप, 3 से सुदामा गुप्ता, 5 से बृजेश देवी, 6 से  आरती, 7 से  साधना राय, 9 से टेक चंद्र राव, 11 से राजपाल पुनिया एड., 12 से राम बृज सिंह एड., 13 से लाखन सिंह, 14 से  काजल चौधरी, 15 से विद्या देवी, 16 से  सिमरन गौतम, 17 से किशन गौतम, 19 से राजकुमार बघेल, 20 से देवेंद्र कुमार यादव, 21 से उषा देवी, 22 से  मिथिलेश शर्मा, 23 से किशन दीक्षित, 24 से  रामा देवी खटीक घोषित की हैं।

Read More »

हाथरस:वार्ड 14 बनी हाॅट सीट, जेठानी-दौरानी होंगी आमने सामने

कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत तो तहसीलों पर प्रधान, बीडीसी प्रत्याशियों ने किये नामांकन
हाथरस। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत पहले चरण के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुभारंभ होने के साथ ही जहां आज जिला कलेक्ट्रेट पर भारी भीड़ लगी रही। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन दाखिल किए गए हैं। जबकि सभी तहसीलों पर भी ग्राम प्रधान, बीडीसी के प्रत्याशियों द्वारा भी नामांकन दाखिल किए गए हैं और जिले की सभी तहसीलों पर भी आज भारी भीड़ भाड़ व गहमा गहमी दिखाई दी। लेकिन जिले की राजनीति में आज उस समय भारी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया जब उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय द्वारा अपनी पत्नी एवं पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष  सीमा उपाध्याय के जनपद की सबसे ज्यादा हॉट सीट बने वार्ड संख्या 14 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु आज नामांकन दाखिल किए जाने से जिले की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और अब वार्ड संख्या 14 में सगी जेठानी व दौरानी के बीच कड़ा व रोमांचक राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल सकता है। जबकि आज कई दिग्गजों द्वारा भी जिला पंचायत सदस्य पद हेतु अपने अपने नामांकन दाखिल किए गए हैं।

Read More »

लूट में वांछित 25 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

हसायन। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार इनामी, वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस द्वारा लूट के मुकद्दमे में वांछित 25 हजार रूपये के इनामी व हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है और इस बदमाश पर करीब 2 दर्जन मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे,अभियान के क्रम में थाना हसायन पुलिस द्वारा 25 हजार के इनामी व हिस्ट्रीशीटर बदमाश ताज मौहम्मद उर्फ बसईया पुत्र कल्लू खां निवासी गांव धुबई को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

Read More »