Tuesday, April 29, 2025
Breaking News

सुमिति यादव को राज्यकर्मचारी महासंघ ने किया सम्मानित

फिरोजाबाद। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास ही सफलता के मूल मंत्र है। यह कथन करनपुर तहसील शिकोहाबाद की पुत्री सुमिति यादव ने चरितार्थ सिद्ध कर दिया। प्रह्लाद सिंह यादव की सुपुत्री सुमिति ने यूपीएससी आईएसएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सिद्ध कर दिया कि किसी भी प्रकार का आभाव सफलता के रास्ते में नहीं आ सकता। परीक्षा उत्तीर्ण होने पर प्रेम प्रकाश कुशवाह जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, प्रेम स्वरूप पारस अध्यापक पाली इण्टर कॉलेज, योगेश यादव महामंत्री, इंद्रपाल सिंह अध्यक्ष स्वास्थ विभाग, मुलायम सिंह पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More »

आईएमए, सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुहागनगरी फिरोजाबाद में आईएमए, सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक पार्टियों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अध्यक्ष डॉ. पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से कैंडल मार्च की शुरुआत की। हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए डॉक्टरों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और शांति एवं एकता का संदेश दिया।

Read More »

पुलिस अभ्यर्थियों की डाक्टरी पारदर्शिता से होनी चाहिएः एसएसपी

फिरोजाबाद। पुलिस लाइन प्रांगण में पुलिस अभ्यर्थियों के लिए चल चिकित्सकीय परीक्षण में प्रतिदिन 80 अभ्यर्थियों की डाक्टरी की जा रही है। प्रतिदिन परीक्षण के बाद पास हुए युवाओं की सूची चस्पा कर दी जाती है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को चल रहे परीक्षण में अभ्यर्थियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को कोई दिक्कत है, तो वह स्वयं आकर मिल सकता है। उन्होने बोर्ड में शामिल डाक्टरों से कहा कि डाक्टरी परीक्षण पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

Read More »

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

रायबरेली। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली राजकुमार सिंह के निर्देशन में आगामी 10 मई 2025 को दीवानी न्यायालय रायबरेली में आयोजित होने वाली ’राष्ट्रीय लोक अदालत’ के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस प्रचार वाहन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज अनुपम शौर्य, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह तथा अग्रणी जिला प्रबंधक रुपेश दुबे ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोक अदालत के आयोजन की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।

Read More »

श्याम सुंदर इंटर कॉलेज का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत

ऊंचाहार, रायबरेली। रोंहनिया ब्लॉक के छतौना मरियानी में संचालित श्याम सुंदर विद्यापीठ इंटर कॉलेज ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा सत्र 2024-25 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों स्तरों पर सभी छात्र सफल घोषित हुए, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। इंटरमीडिएट वर्ग में आकांक्षा मिश्रा ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि हाईस्कूल में शालिनी सिंह ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Read More »

प्रदेश अध्यक्ष ने की जिला इकाई पदाधिकारियों संग बैठक, समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने का आह्वान

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सेंट्रल यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने जिला फतेहपुर में संगठन विस्तार हेतु एक अहम बैठक का आयोजन होटल रामाड़ियन में किया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर समेत जिला इकाई के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की दिशा, कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर से संगठन की स्थिति की जानकारी ली और विस्तार की संभावनाओं पर विचार साझा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Read More »

आरेडिका के ज्ञानदा बाल मन्दिर विद्यालय में ‘प्ले ग्राउंड’ का उद्घाटन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) स्थित ज्ञानदा बाल मन्दिर विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास हेतु बनाए गए नए प्ले ग्राउंड का उद्घाटन महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा एवं आरेडिका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। पार्क में बच्चों के लिए झूले, घूमने, कूदने और फिसलने के विभिन्न उपकरण तथा खिलौने लगाए गए हैं, जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और हल्का-फुल्का व्यायाम भी कर सकें। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल-कूद भी अत्यंत आवश्यक है।

Read More »

एनटीपीसी में फिजिकल फिटनेस एवं आत्मरक्षा शिविर संपन्न

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में फिजिकल फिटनेस एवं आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें एनटीपीसी कर्मचारी, महिलाएं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा आसपास के गांवों की महिलाओं के साथ साथ बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा शारीरिक सौष्ठव एवं आत्मरक्षा के गुर सीखे। जूडो कराते कोच राहुल कुमार ने सभी प्रतिभागियों को लाठी चलाने एवं अन्य माध्यमों से आत्म रक्षा करने का प्रशिक्षण दिलाया। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया और इस विशेष आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

Read More »

सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शाखा सलोन की मासिक गोष्ठी संपन्न

सलोन, रायबरेली। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद, शाखा सलोन की मासिक गोष्ठी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण नारायण पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पांडे ने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को अब तक बीमा की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। इस पर मंत्री मोहम्मद अयूब खान ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह की ओर से रायबरेली के वित्त एवं लेखा अधिकारी से वार्ता की गई है। शिक्षकों के खाते अब खुल चुके हैं और संबंधित दस्तावेज प्रयागराज कार्यालय भेजे जा चुके हैं। जैसे ही बीमा की धनराशि रायबरेली के खाते में आएगी, वह संबंधित शिक्षकों के खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

Read More »

टिप्स म्यूजिक और मुक्ता आर्ट्स की मराठी फिल्म अमायरा के लिए साझेदारी

फिल्म निर्माता सुभाष घई एक बार फिर संगीत जगत की प्रमुख कंपनी टिप्स म्यूजिक के साथ सहयोग करते नजर आ रहे हैं। इस बार यह साझेदारी उनकी आगामी मराठी फिल्म अमायरा के लिए हुई है। टिप्स म्यूजिक ने फिल्म के संपूर्ण संगीत एल्बम के अधिकार खरीद लिए हैं।
इस सहयोग को लेकर मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष घई ने कहा, ‘मैं 1991 से टिप्स के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को इतने आपसी विश्वास और सम्मान के साथ जारी रखने में प्रसन्न हूं। मुझे यकीन है कि अमायरा के गाने मराठी संगीत उद्योग में भी धूम मचाएंगे।’
वहीं टिप्स म्यूजिक के चेयरपर्सन कुमार तौरानी ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, ‘रिकॉर्ड तोड़ म्यूजिक चार्ट के साथ मुक्ता आर्ट्स के साथ हमारा रिश्ता हमेशा हमारे आपसी विश्वास और सम्मान को सुनिश्चित करता है। हमें अमायरा के गाने बेहद पसंद आए हैं।’

Read More »