Monday, September 16, 2024
Breaking News

डाक्टर ने किया मानवता को शर्मसार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस के सिकंदरा राऊ इलाके के एनएच 91 पर बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई जिसमे 12 लोग घायल हो गए जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदराऊ लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों ने मानवता को शर्म शार करते हुए गंभीर रूप से घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के बाहर ही जमीन पर और एम्बुलेंस के अंदर ही शुरू कर दिया और फिर उनको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। आपको बता दें की हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली इलाके के एनउच 91 पर स्तिथ गांव रतनपुर पर रोडवेज बस और कैंटर ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई पुलिस ने राहगीरों की मदद से 108 द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरा राऊ भेजा गया। https://www.youtube.com/watch?v=kdUwmlu35XI&feature=youtu.be 

Read More »

उमर अब्दुल्ला का पोस्टर जलाया और विरोध में जमकर नारेबाजी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस में आज उमर अब्दुला द्वारा जम्मू एवं कश्मीर और अमरनाथ यात्रियों पर की गई टिप्पड़ी से आक्रोशित राष्ट्र स्वाभीमान दल के कार्यकर्ताओं और हिंदूवादियों ने शहर के तालाब चैराहे पर उमर अब्दुल्ला का पोस्टर जलाया और विरोध में जमकर नारेबाजी की है। वही उन्होंने मांग करते हुए कहा की ऐसे लोगों पर कार्यवाही करते हुए जेल में डाल देना चाहिए।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस के पर्व की लायर्स एसोसिएशन ने की तैयारी

2017.08.10 04 ravijansaamnaशिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मैथा तहसील में स्वत्रंता दिवस का पर्व मनाने की बैठक की गई। स्वत्रंता दिवस में विशेष तैयारियां कर जश्न मानने की विशेष चर्चा की गई। उसमें मुख्य रूप से लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर भदौरिया, अंकित चंदेल, रामप्रताप सिंह, विवेक, भूपेंद्र, राजीव दीक्षित, प्रमोद आदि सैकड़ो वकील मौजूद रहे।

Read More »

सीडीओ ने स्वतन्त्रता दिवस को भव्य तरीके से आयोजित करने के दिये निर्देश

2017.08.10 03 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी केदार नाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बैठक लेेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी की भागीदारी कराते हुए स्वतंत्रता दिवस को गौरवशाली, ऐतिहासिक परंपरागत तरीके से मनाया जाये। मुख्य विकास अधिकारी केदार नाथ सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी ये सुनिश्चित कर ले कि 15 अगस्त को प्रातः 8.00 बजे कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी, गैर सरकार इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। 

Read More »

8 विकास खंडों में अन्त्योदय प्रदर्शनी का भव्य तरीके से सफल हुआ आयोजन

2017.08.10 02 ravijansaamnaअन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी में पं० दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों, विचारों तथा संघर्षों को आमजन को सरल, सहज तरीके से बताया गया: राकेश कुमार सिंह
शेष विकास खंड रसूलाबाद 16,17,18 अगस्त, अकबरपुर 23,24,25 व जिलास्तरीय 11,12,13 अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेले का भव्य तरीके से कराने की करें तैयारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डीएम राकेश कुमार सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक ब्लाक में तीन-तीन दिन अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी आदि का भव्यता के साथ आयोजन के सन्दर्भ में एक समीक्षा बैठक की उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जिन ब्लाकों रसूलाबाद, अकबरपुर तथा जिलास्तरीय विकास भवन में जो अवशेष कार्यक्रम होने है उनको भव्य तरीके से मनाये जाने के तैयारियां संबंधित खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारी कर ले। अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी भव्य तरीके से मनाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते। उन्होंने खंड विकास अधिकारी रसूलाबाद, अकबरपुर व जिलास्तरीय अधिकारी अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी भव्य तरीके से 

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलास्तरीय 16 अगस्त को भोगनीपुर में

2017.07.08 04 ravijansaamnaसम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आने वाले आवेदनों का प्रभावी गुणवत्तापूर्ण एवं समयवद्ध निस्तारण व शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण: राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तहसील दिवस का नाम बदल कर अब सम्पूर्ण समाधान दिवस कर दिया गया है। जो कि पहले की तरह प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को 10 से 2 बजे तक आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, एडीएम, मुख्य विकास अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को सम्पूर्ण समाधान दिवस के संदर्भ में शासन के सभी निर्देशों को अवगत कराते हुए निर्देश दिये है कि शासन के सम्पूर्ण समाधान दिवस के संबंध में दिये गये निर्देशों का कडाई से पालन करें तथा अपने अधीनिस्थों को भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के संबंध में भेजे गये निर्देशों को भलीभांति अवगत करा दे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के संदर्भ में समस्त अधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के विस्तृत दिशा निर्देश भी दिये हैं। 

Read More »

दबंगों ने प्रधान से की गाली गलौज

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। दबंगों से परेशान ग्राम प्रधान ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा मीरानपुर कि ग्राम प्रधान सावित्री देवी पति अमर लाल के साथ बुधवार अपराहन थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की कि गांव के विजय बाबू वह विमल कुमार उसके द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में अड़ंगा डालते हैं। आज गांव में स्थित खराब हैंडपंप का रिपोर्ट करवा रही थी उक्त लोगों ने नया हैंडपंप लगवाने की बात कहकर बवाल शुरू कर दिया जिससे सुधर रहे हैंडपंप का कार्य रुक गया मना करने पर गाली गलौज करने लगे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

चोरी के ट्रक सहित गिरफ्तार पकड़े गए शातिर

घटना के 1 दिन बाद ही अहरौरा पुलिस को मिली कामयाबी
मीरजापुर, सच्चिदानन्द सिंह। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के कुशल निर्देशन में 9 अगस्त को जनपद में नकबजनी, वाहन चोरी, लूट, छिनैती आदि अपराधों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करायी गयी। इस अभियान के दौरान थाना अहरौरा के ग्राम पट्टी कला से चोरी गये ट्रक सहित चोर को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को समय 20.45 बजे वादी श्री विनोद कुमार बिन्द पुत्र दूधनाथ बिन्द निवासी घमहापुर थाना अहरौरा मीरजापुर ने थाना अहरौरा में सूचना दिया कि उसके ट्रक नम्बर यूपी 65 सीटी 1007 को अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया है व काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चल पा रहा है। वादी की उक्त सूचना पर थाना अहरौरा में मुकदमा अपराध संख्या-261/17 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।

Read More »

स्वच्छ भारत मिशन के मकसद से संपूर्ण देश की साइकिल यात्रा पर निकले जयदेव रावत

2017.08.09 10 ravijansaamnaकानपुर, श्यामू वर्मा। क्रांति दिवस के अवसर पर जय भीम जय समाज कार्यालय ग्वालटोली में बंगाल जिला हुगली के ग्राम चापदानी से स्वच्छ भारत मिशन उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने के मकसद से संपूर्ण देश की साइकिल यात्रा पर निकले जयदेव रावत का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके हौसले भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अभिनंदन पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया समिति के संचालक देव कुमार ने जयदेव से अनुरोध किया कि वो प्रधानमंत्री समेत देश के समस्त नेताओं तक यह बात पहुंचाएं कि स्वच्छकार समुदाय ही स्वच्छता अभियान की रीढ़ है। इस अभियान की धुरी है। यही राष्ट्रीय चक्र को गतिमान बनाते हैं। इसलिए इनको सम्मान सहूलियतें उचित वेतन दिए बगैर इस मिशन को सफल नहीं बनाया जा सकता। मौजूद लोगों ने यह भी अनुरोध किया की आबादी के अनुपात में नियमित सफाई कर्मियों को भर्ती किए बगैर इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा  

Read More »

अधिकारी राजस्व वृद्धि में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाये: सीडीओ

2017.08.09 09 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट कक्ष में अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मनोरंजन, विद्युत, आरटीओ, मंडी समिति, श्रम, नगर निकाय आदि विभागों में राजस्व वृद्धि की लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के विशेष प्रयोग किये जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर हो तथा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व समयवद्ध तरीके से पूरा करें तथा इसका फीडिंग भी जनपद स्तर पर अवश्य करा दे। 

Read More »