Tuesday, March 18, 2025
Breaking News

कोहरे में खुले घूम रहे गोवंश से हो सकता है बड़ा हादसा

लोगों ने खुले में घूम रहे गोवंश को गोशाला में भेजने की मांग
शिकोहाबाद। सर्द मौसम में भी गोवंश सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। गोवंश सड़कों पर झुंड के रूप में घूमते हैं, जिससे घने कोहरे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने खुलेआम घूम रहे गोवंश को प्रशासन से गोशालाओं में भिजवाने की मांग की है।
गोवंश को सड़क और खेतों में घूमने से रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके बावजूद गोवंश खुले में घूम रहा है। यह गोवंश जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, वहीं सड़कों पर आकर बैठने से हादसों को भी न्योता दे रहा है। कोहरे में अगर वाहन चालक को यह गोवंश दिखाई नहीं दिये तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शिकोहाबाद से एटा मार्ग, मैनपुरी मार्ग और शिकोहाबाद से बटेश्वर मार्ग के साथ ही यह गोवंश एक्सप्रेस वे पर भी बड़ी संख्या में खुले में घूमते हुए मिल जाते हैं।

Read More »

उ.प्र. अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में शिवाली यादव का हुआ चयन

फिरोजाबाद। आर.आर.क्रिकेट अकादमी की शिवाली यादव का चयन उत्तर प्रदेश-19 महिला क्रिकेट वन डे टीम के लिए हुआ है। शिवाली यादव राइट हैंड ओपनर बल्लेबाज व राइट आर्म ऑफ स्पिनर है।
आर.आर. क्रिकेट अकादमी के कोच विवेक प्रजापति ने बताया कि शिवाली अकादमी में सुबह एक घंटे फिजिकल फिटनेस और शाम को 4 बजे से क्रिकेट की प्रैक्टिस करती है। जैसे ही शिवाली यादव के उत्तर प्रदेश अंदर-19 महिला टीम में शामिल होने की सूचना मिली, तो सभी खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इससे पहले इस अकादमी के रवि यादव रणजी खिलाड़ी विश्व रिकॉर्ड होल्डर भी यही से खेले है।

Read More »

गरीबों को कंबल वितरित कर नारी शक्ति ने मनाया नववर्ष

फिरोजाबाद। प्रमुख स्वयंसेवी संस्था नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन के द्वारा अंग्रेजी नववर्ष के प्रथम दिवस में सुहाग नगर सेक्टर-3 पुलिस चौकी के पास स्थित शिव मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन कर गरीबों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी का एवं आदर्श शिक्षिका रितु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था की अध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि नया साल सब के जीवन में खुशियां लेकर आए, इसके लिए भगवान शिव के दरबार में हाजिरी लगाकर हम सब प्रार्थना करते है। भजन संध्या का आयोजन प्रभु का गुणगान एवं दरिद्र नारायण की सेवा का व्रत लेकर निर्धन लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित करना एक पुण्य कार्य है। जिसे आज हमारी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव चंद्रकांता शंखवार ने किया।

Read More »

उ.प्र. युवा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बने अजीत लहरी

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आज व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है। जो कि व्यापारियों के बीच रहकर, उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने उ.प्र. युवा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन करते नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें अजीत लहरी को संघर्ष मोर्चा का महानगर अध्यक्ष, शिवम बंसल, अभिषेक शुक्ला को महामंत्री, प्रतीक झिंदल को कोषाध्यक्ष, रजनीश सिंह, राजू भारद्वाज, मो. महताश, मो. जीशान, रवि शर्मा, सुमित यादव, अभिषेक यादव, किशन शर्मा भोला, ललित कुमार को उपाध्यक्ष, मनोज गोस्वामी, रोहित जैन को संगठन मंत्री बनाया गया है। साथ ही संघर्ष मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को 15 दिन के अंदर 31 व्यापारियों की कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए।

Read More »

ठंड से बचाव के लिए प्रमुख स्थानों पर प्रधान प्रतिनिधि ने जलवाए अलाव

ऊंचाहार, रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार की ग्राम पंचायत खुर्रमपुर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्थानों पर प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा अलाव जलवाए गए। प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला (बाबा) ने कहा कि बढ़ रही ठंड से बचाव के लिए गांव के अंदर और क्षेत्र के प्रमुख तिराहे व चौराहे पर अलाव जलवाए गए हैं जिससे राहगीरों, मजदूरों को भी राहत मिलेगी।
बता दें कि नए साल की शुरुआत के साथ ही शीतलहर चलने लगी और कंपकंपाने वाली ठंड भी पड़ने लगी है। जिसमें आमजानस, दुकानदार मजदूरों और राहगीरों के लिए प्रमुख स्थानों पर अलाव जल जाने से राहत मिलेगी। लोगों प्रधान प्रतिनिधि के इस कार्य की सराहना की है।

Read More »

ब्रह्मताल शीतकालीन ट्रैकिंग अभियान- 2024 में शामिल हुआ आरेडिका का दल

रायबरेली। आरेडिका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर. एन. तिवारी ने बताया कि सी ‘यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया” के तत्वाधान में ‘‘ब्रह्मताल शीतकालीन ट्रैकिंग अभियान‘‘- 2024 का आयोजन लोहाजंग उत्तराखंड में किया गया। इस 9 दिवसीय ट्रैकिंग कार्यक्रम में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने ट्रैकिंग दल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन रेल कर्मियों के शारीरिक फिटनेस में सुधार, विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता, आपसी सामंजस्य की भावना एवं मिलजुल कर कार्य करने की शैली विकसित करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को प्रेरणा देने वाले ऐसे अभियान राष्ट्रीय एकता की दृष्टि में भी महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि लोगों को विभिन्न संस्कृति एवं सामाजिक रीति रिवाजों से परिचित होने का आधार मिलता है।

Read More »

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री के पोते को दुलारते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रायबरेली। नव वर्ष के प्रथम दिन प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह अपने परिवार की तीन पीढियों को एक साथ लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद व भेंट कराने पहुंचे।
अवगत हो कि विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली जिले से सांसद है। वहीं रायबरेली जिले से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जो कि योगी कैबिनेट में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हैं, उनका नव वर्ष पर प्रधानमंत्री से परिवार के साथ भेंट करना राजनीतिक गलियारों में हलचल भी पैदा करता है। वहीं मंत्री का कहना है कि नव वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री से भेंट कर हमारे बच्चों और पोते को प्रधानमन्त्री का आशीर्वाद मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

Read More »

समाजसेवी ने जरूरतमंदों में कंबल का किया वितरण

कानपुर। नव वर्ष के अवसर पर शास्त्री नगर जवाहर पार्क मे कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जवाहर पार्क में उद्योगपति एवं समाजसेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि यह ठंड बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है ऐसे में मौसम की नजाकत को देखते हुए गरीब, असहाय, महिलाओं, दिव्यांग और जरूरतमंदों को कंबल के साथ पूड़ी-सब्जी, बूँदी के टिफिन का वितरण किया गया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल ने गोद ली हुई 35 लड़कियों को ठंड मे हॉट हीटर के साथ कंबल दिया। इससे निश्चित रूप से कंबल प्राप्त करने वालों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Read More »

पुलिस आयुक्त ने नववर्ष पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दीं शुभकामनाएं

कानपुर। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने पुलिस ऑफिस स्थित विभिन्न कार्यालयों में जाकर वहां नियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर नववर्ष-2025 की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनता की सेवा करने का संकल्प दोहराने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यालय के समग्र वातावरण और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मुलाकात से सभी कर्मचारियों में उत्साह और जोश का संचार दिखा।

Read More »

नये साल के पहले दिन राहगीरों में चाय बांटी

कानपुर। गोलाघाट नई बस्ती छावनी में महर्षि वाल्मीकि अनिष्का सोसाइटी द्वारा नये साल के अवसर पर चाय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि ने बताया कि यहां चाय वितरण का कार्यक्रम 35वर्षाे से लगातार किया जाता चला आ रहा है। इस कार्यक्रम की नीव हमारे पिता जी द्वारा रखी गईं थी जब से यहां बराबर कार्य करते चले आ रहा है। हमारे बड़े भाई स्व0 महेंन्द्र कुमार (गुड्डन वाल्मीकि ) पूर्व विधायक प्रत्याशी छावनी विधानसभा के द्वारा भी किया जाता रहा है। यहां कार्यक्रम किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं रहा है। इस कार्यक्रम में सभी दल के लोग शामिल हुआ करते थे और आज भी होते है हमारे बड़े भाई एक अच्छे नेता हुआ करते थे चाहे पक्ष हो य विपक्ष कभी भी किसी के साथ भेदभाव नही रखते थे। उन्होंने काफी लोगो को रोजगार भी कराया है। कई गरीब लड़कियों की शादी में अपना महत्पूर्ण योगदान भी दिया है। हम अपने पिता बड़े भाई के बताये हुए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे है और अच्छे से अच्छे काम करने का प्रयास कर रहे हैं। आज का कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले माता जी का आशीर्वाद लेते हुए और जन सामना समाचार पत्र के सम्पादक, भारतीय प्रेस परिषद नई दिल्ली के सदस्य रहे गुरु जी श्री श्याम सिंह पंवार का फोन द्वारा आशीर्वाद प्राप्त होते ही कार्यक्रम आरम्भ किया गया।

Read More »