फिरोजाबाद। नगरवासियों द्वारा लंबे समय से टैक्स में ब्याज माफ करने की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए कार्यकारिणी के सदस्यों ने महापौर कामिनी राठौर एक ज्ञापन सौंप कर टैक्स में ब्याज माफ कर जमा कराएं जाने की मांग की गई।
निगम कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत नगर निगम द्वारा जनता पर गृहकर, जलकर टैक्स पर ब्याज लगाई जा रही है। उसे एक मुश्त समाधान योजना के तहत टैक्स पर ब्याज माफ की जाएं। जिससे जनता को लाभ प्राप्त हो सके। ज्ञापन देने वालों में कार्यकारिणी सदस्य पार्षद प्रमोद राजौरिया, विजय शर्मा, अजब सिंह शंखवार, सुनील राठौर, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा आदि रहे।
आरेडिका महाप्रबंधक ने किया हेरीटेज पार्क का उद्घाटन
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में सोमवार को महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में हेरीटेज पार्क का उद्घाटन किया गया। महाप्रबंधक ने बताया कि आरेडिका प्रशासन के द्वारा इस हेरीटेज पार्क में रेलवे के कोचों एवं इंजनों के विभिन्न तकनीकीय मॉडलों को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है जिससे रेलवे की अनमोल विरासतों को संरक्षित किया जा सके साथ ही साथ लोगों को रेलवे की भूली-बिछड़ी यादों से लोगों को जोड़ा जा सके। हेरीटेज पार्क के माध्यम से लोगों को अमूल्य विरासतों के महत्व के प्रति जागरूक करेगा है। इसी के साथ पार्क में लोगों के बैठने तथा घूमने फिरने के लिए हरित घास के मैदान, परिभ्रमण पथ, बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे-2 पुल एवं तालाबों का निर्माण किया गया।
आईटी एसोसियेशन का चुनाव सम्पन्न
फिरोजाबाद। सोमवार को आईटी एसोसियेशन का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें चंद्रपकाश राठौर को अध्यक्ष, विनोद कुमार को सचिव और अतुल अग्रवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। इसकेे अलावा संदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष, नितिन सह सचिव, सह कोषाध्यक्ष ओमकांत पाराशर, मीडिया प्रभारी मंयक कुमार सारस्वत, संरक्षण गणेश वार्ष्णेय और अतुल अग्रवाल को बनाया गया। सभी आईटी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुकुल अग्रवाल, मगनेश कुशवाह, संजय राठौर, संजीव जैन, ओमकांत पाराशर, मयंक सारस्वत, हैप्पी गुप्ता, यश बंसल, गणेश वार्ष्णेय, शुभम बंसल, अतुल अग्रवाल, विनोद कुमार, नितिन जैन, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आईआईए की बैठक में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा
हरिद्वार। आईआईए के चेयरमैन दिनेश अग्रवाल ने हरिद्वार के उद्योगपतियों के साथ एक सभा का आयोजन किया। जिसमें सभी सदस्यों को आई आई ए की प्लेट फैक्ट्री के गेट पर लगाने के लिए और उद्योगपत्तियों की कार पर लगाने के लिए आईआईए के स्टीकर व उद्योगपतियों के कोट पर लगाने के लिए बैच वितरित किये गये। बैठक में आईआईए के सभी मेंबर उद्योगपतियों व उनके कर्मचारियो और उनके परिवारों को चेयरमैन दिनेश अग्रवाल के अनुरोध पर आईआईए की उपाध्यक्ष डॉ0 संध्या शर्मा के द्वारा प्रेम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल व शर्मा इमर्जिंग सेंटर के सौजन्य से सभी जांच सुविधाओं से युक्त मेडिकल डिस्काउंट कार्ड प्रदान किये गये। जिससे आईआईए के सभी उद्योगपति व कर्मचारियों के परिवारों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
आई आई ए की बैठक में उद्योगों से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चाएं हुई और नए उद्योगों के सृजन व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए शासन प्रशासन से चर्चा करने के लिए जोर दिया गया।
पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विकास व महामंत्री अमर
फिरोजाबाद। पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन की एक बैठक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरु कृपा पटाखा क्रैकर्स लहरी कंपाउंड पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन का विधिवत चुनाव संपन्न हुआ।
सोमवार को चुनाव अधिकारी रामबाबू झा, अजय उपाध्याय की देखरेख में पीडी जैन मार्केट एसोसिशन का चुनाव कराया गया। जिसमें विकास लहरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं महामंत्री अमर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपिन तिवारी को बनाया गया। संरक्षक मंडल में हृदय शर्मा, सूरजपाल झा, कप्तान सिंह राजपूत, छोटेलाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष विष्णु झा, करण गुप्ता, अजय यादव, महानगर सचिव राज्यपाल यादव, बाजार कमेटी सचिव लक्ष्मण शर्मा, शिव ठाकुर, सुबोध कुमार सहित 21 व्यापारियों की कार्यकारिणी को निर्वाचित किया गया।
फिरोजाबाद की बेटी सोनी का द गेम ऑफ मॉडल के लिए हुआ सिलेक्शन
फिरोजाबाद। जनपद की एक बेटी की लगन और मेहनत रंग लाई है। यूट्यूब पर धमाल मचाने के बाद अब वह छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेंगी। सोनी का मुंबई में द गेम ऑफ मॉडल में सिलेक्शन हुआ है।
जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद की बेटी सोनी ने यूट्यूब पर बुलेट रानी के नाम से अपना करियर स्टार्ट किया था। बुलेट रानी के नाम से मशहूर हुई सोनी जो कि अब जनपद ही नहीं देश के लोगों की पसंद बन चुकी है। यूट्यूब पर धमाल मचाने वाली सोनी का मुंबई में द गेम ऑफ मॉडल में सिलेक्शन हुआ है। बुलेट रानी के नाम से मशहूर हुई सोनी अब छोटे पर्दे पर भी नजर आएंगी। वह छोटे पर्दे पर धमाल मचाकर फिरोजाबाद का नाम रोशन करेंगी। सोनी मुम्बई के लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर हर्ष प्रकट किया।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली का प्रतापगढ़ में होगाआयोजनः डॉ0 संजय सिंह चौहान
प्रतापगढ़। एनडीए की सहयोगी जन जनवादी पार्टी अपने विस्तार के दौर से गुजर रही है। यूपी, बिहार, झारखंड के बाद पार्टी महाराष्ट्र में अभी विधानसभा चुनाव 2024 में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। महाराष्ट्र में पार्टी ने 2 दर्जन से अधिक उम्मीदवार उतारे। अब जन जनवादी पार्टी अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी दौरे का आयोजन कर रही है। जिसकी शुरुआत पार्टी के लिए अहम मुकाम रखने के लिए जिला प्रतापगढ़ से हो रही है। इसी क्रम में रविवार को जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने मीडिया से मुलाकात के बाद कहा कि प्रतापगढ़ इसलिए भी पार्टी के लिए राजनीतिक अहमियत रखता है क्योंकि इस जनपद में चौहानों की स्थिति और क्षत्रिय वोटो की एक अहम भूमिका है।
पंडित नेहरु के पत्रों की पेटी मांगकर प्रधानमंत्री संग्रहलय ने कांग्रेस परिवार के मुश्किल में डाला
राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक पत्रों का संग्रह लौटाने की अपील कर कांग्रेस कुनबे को मुश्किल में डाल दिया है। हालांकि कांग्रेस ने फिलहाल इस बारे में आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुरोध पर 2008 में इन पत्रों को सार्वजनिक पहुंच से हटा दिया गया था और तब से इन्हें निजी तौर पर संग्रहीत किया गया है। यह संग्रह मूल रूप से जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड द्वारा 1971 में पीएमएमएल जिसे पहले नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) कहा जाता था को हस्तांतरित कर दिया गया था। जिसमें 51 बक्से हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा 20वीं सदी की कुछ सबसे प्रमुख हस्तियों के साथ आदान-प्रदान किए गए व्यक्तिगत पत्र हैं। इनमें अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, एडविना माउंटबेटन, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली और बाबू जगजीवन राम को लिखे गए पत्र शामिल हैं। हम समझते हैं कि ये दस्तावेज नेहरू परिवार के लिए व्यक्तिगत महत्व रख सकते हैं। हालांकि पीएमएमएल का मानना है कि इन ऐतिहासिक सामग्रियों को अधिक व्यापक रूप से सुलभ बनाने से विद्वानों और शोधकर्ताओं को बहुत लाभ होगा।
रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने किये पुलिस कर्मियों के तबादले
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले के अंदर क्षेत्रीय स्तर पर बढ़ रहे अपराध और चोरी की घटनाओं को चलते रायबरेली जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने इस बार दरोगा और सिपाहियों के स्थानांतरण किए हैं। बताते चलें कि कुछ महीने पूर्व सोनभद्र से स्थानांतरण होकर आए रायबरेली जिले में तैनात पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के नेतृत्व में जिले की पुलिसिंग में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। समय-समय पर पुलिसिंग को सुधारने के लिए एसपी द्वारा चलाई जा रही तबादला एक्सप्रेस से आम जनमानस को यह भी समझना होगा कि अपराधियों पर कड़ी नजर होने के साथ-साथ, थाने और चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर भी पुलिस अधीक्षक की पैनी नजर है।
कुछ समय से जिले के अंदर कई जगह यह देखने को मिला है कि अपराधियों में खौफ पैदा करने वाली पुलिस अचानक से सुस्त नज़र आ रही थी। यही कारण रहा है कि जिले के कई थाना/चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है जिसमें खुलासा करने के लिए पुलिस नाकाम रही है।
महर्षि वाल्मीकि अनुष्का सोसाइटी द्वारा गोलाघाट कैंट क्षेत्र में जरूरतमंदों को वितरित किए गये कम्बल
कानपुर नगर। महर्षि वाल्मीकि अनुष्का सोसायटी सामाजिक संस्था ने ठिठुरती सर्दी से गरीबों को राहत दिलाने के उद्देश्य से उन्हें कम्बल वितरित किए। संस्था के संरक्षक भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य श्याम सिंह पंवार व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन व संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना का संदेश प्रेषित किया।
सबसे पहले कम्बल का वितरण संस्था के प्रमुख पं. जितेन्द्र वाल्मीकि की होनहार बेटी अनुष्का द्वारा किया गया। कम्बल पाकर गरीबों के खिल उठे चेहरे संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें अब सर्दी से राहत मिल सकेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद सुनील वाल्मीकि ने लोगों को कम्बल वितरित किए। पार्षद सुनील वाल्मीकि ने संस्था द्वारा जनहित के कल्याण के लिए किए गए सामाजिक कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि संस्था लगभग पिछले बीस वर्षों से समाज के उपेक्षित, दलित, मजलूम व असहाय लोगों की सहायता कर उनकी पीड़ा को कम करने हेतु सतत प्रयासरत है। उन्होंने संस्था के प्रमुख जितेंद्र वाल्मीकि के समाजिक सेवा के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु करे।