Friday, September 20, 2024
Breaking News

18 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ बैठक संपन्न

अकबरपुर, कानपुर देहात । प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 18 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर सदर कस्बा अकबरपुर के ब्लाक संसाधन केन्द्र (बीआरसी) अकबरपुर के सभागार कक्ष में ब्लाक इकाई अकबरपुर द्वारा बैठक का आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एंव सदस्यों को 18 सूत्रीय मांग पत्र पढ़कर सुनाया एवं साथ ही विस्तार से चर्चा के उपरान्त प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कि प्रत्येक शिक्षक को मांग पत्र से अवगत कराते हुये चरणवद्ध तरीके से आनदोलन को मजबूती प्रदान की जाये। वही पर मंत्री अरूण कटियार ने आये हुये सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बताया कि 1 अप्रैल 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना की बहाली व्यवस्था की जाये। कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को कैशलैश इलाज अवकाश द्वितीय शनिवार को अनुउपस्थित न किया जाये। साथ ही जिनकी नियुक्ति 1/4 /2005 के उपरान्त हुई हो परंन्तु विज्ञापन पहले का है उनको केन्द्र सरकार के अनुसार पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाना चाहिये।

Read More »

अबैध कब्जे लेकर ग्राम प्रधान रसधान ने हाकिम परगना को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र

भोगनीपुर, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील के ग्राम पंचायत रसधान के ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने हाकिम परगना सिकंदरा को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के विपिन चंद्र पांडे ने गाटा संख्या 262 जमीन जो चौकी के पास अवैध रूप से कब्जा करके मकान का निर्माण कर लिया है। जबकि खाली पड़ी हुई जगह पर कब्जा करने में लगे हुए हैं। कब्जेदार ने वही दो गेट लगा लिए हैं ताकि मकान आगे जीएस की खाली पड़ी जगह को आराम से कब्जा कर सके। ऐसे में ग्राम प्रधान ने सिकंदरा तहसील में हाकिम परगना को लिखित शिकायत दी है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि कब्जेदार की जमीन हाईवे के उस तरफ खाली पड़ी है। कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आए दिन भू माफियाओं पर अवैध कब्जा की जमीन छीनने में लगे हैं। लेकिन अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध कब्जा करके कब्जेदार ने मकान निर्माण कर लिया है।

Read More »

केंद्रीय विद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर हुई चर्चा

कानपुर देहात । केंद्रीय विद्यालय माती, कानपुर देहात में नई शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगाँठ पर जिला स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक पॉवरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से नई शिक्षा नीति के केन्द्रीय विद्यालयों में कार्यान्वयन को दिखाया गया। विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार राय ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भारत को शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु की प्रतिष्ठा दिलानी है। 21वीं सदी के कौशलों को विद्यार्थियों में विकसित करना इस नीति का प्रमुख लक्ष्य है। रटंत स्मरण से दूर वैज्ञानिक अभिवृत्ति का प्रत्येक विद्यार्थी में विकास करना व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना इस नीति की प्राथमिकता है। केंद्रीय विद्यालय इस नीति को सुचारू रूप से लागू करने में मददगार साबित हो रहे हैं। विद्यालय में योग, खेल, विज्ञान प्रदर्शनी, एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी आदि से सम्बंधित गतिविधियों का आयोजन होता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में नई शिक्षा नीति में बताई गयी आयु का विधिवत अनुपालन होता है। कक्षा प्रथम में प्रवेश की आयु 6 वर्ष निर्धारित की गयी हैद्य निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 3 के अंत तक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को सभी विद्यार्थियों में विकसित किया जा रहा है। बालवाटिका को पायलट प्रोजेक्ट के तहत विद्यालयों में शुरू किया जा रहा है।

Read More »

यमुना का जलस्तर बढ़ने पर नौहझील शेरगढ़ रोड फिर किया बंद

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यमुना में एक बार फिर हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने को लेकर शेरगढ़ में इसका असर दिखने लगा है एक बार फिर नौझील शेरगढ़ मार्ग बंद कर दिया है पिछले दो दिन तक पानी कम हो गया उसके बाद रोड को सुचारू रूप से चालू कर दिया था लेकिन कल से लगातार यमुना के जलस्तर में वृद्धि होती जा रही है उसको लेकर आज पुलिस के द्वारा फिर से रोड को बंद कर दिया क्योंकि रोड के ऊपर से कई फीट पानी चल रहा है

Read More »

परिक्रमार्थियों के लिए व्यवस्थाएं शून्य, ग्रामीणों ने बिछा दिये पलक

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अधिक मास में ब्रज में परिक्रमार्थियों की भीड उमड रही है। ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा में चौरासी कोस में अटूट मानव श्रृंखला बनी हुई है। वहीं गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है। इस दौरान जिला प्रशासन की और से मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव परिक्रमार्थियों को अखर रहा है। किसी परिक्रमार्थी के बीमार होने या कोई दूसरी समस्या होने पर किसी तरह की सुविधा मिलना मुश्किल है।

Read More »

चौमुहां ब्लाक परिसर बना तालाब, कमरों में घुसा पानी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। बुधवार को क्षेत्र में हुई बरसात से विकास खंड कार्यालय फिर पूरी तरह जलमग्न हो गया। पूरे कार्यालय में पानी ही पानी भर गया। बीडीओ कक्ष से लेकर पंचायत, लिपिक आदि सभी के कक्षों में पानी भर गया। कार्यरत चौकीदार सारी रात पानी निकलता रहा। मगर पानी नहीं निकला। ब्लाक में बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों की गाडियां खड़ी थीं, उनके पहिये डूबे हुए नजर आ रहे थे। कमरों में पानी भर गया था। भरे पानी के कारण ब्लाक की मेन इमारत में पूरी तरह आवागमन बंद हो गया। गेट से लेकर बीडीओ कक्ष तक का परिसर तालाब में तब्दील दिखाई दिया।

Read More »

सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री को भेंट की ’चल मन वृंदावन’

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा की सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को कॉफी टेबल बुक चल मन वृंदावन की प्रथम प्रति भेंट की है। सांसद हेमा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्री कृष्ण के लिए ब्रज की संपूर्ण झांकी प्रस्तुत करने वाली कॉफी टेबल बुक की प्रशंसा करते हुए इसे ब्रज के पर्यटन के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया है। सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि चल मन वृंदावन पुस्तक में 50 लेख और लगभग डेढ़ सौ चित्रों के माध्यम से ब्रज के इतिहास, मंदिर, प्रमुख स्थल, उनके व्यक्तित्व और उत्सवों को रोचक ढंग से दर्शाया गया है।

Read More »

मुख्यमंत्री ने मथुरा के जल प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

⇒अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यमुना के जल प्लावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर को करीब ढाई बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री रवाना हो सीधे राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरिटेबल हॉस्पिटल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में पहुंचे।

Read More »

जनता को लूट रही र.क.ब. की तिकड़ी

⇒सट्टा संचालक बाइक का रंग बदल पुलिस को दे रहा चकमा
फतेहपुर। शहर क्षेत्र में अवैध सट्टाबाजार जोर-शोर से चल रहा है और इस गोरखधंधे में र.क.ब की तिकड़ी जनता को लूटने का काम कर रही है। इतना ही नहीं नीली पल्सर वाले सट्टा संचालक ने अब पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक का रंग भी बदल दिया है। उधर जांच-पड़ताल शुरू होने पर सट्टा पर्ची बनाने वाले युवा भी अब संचालक का साथ छोड़ने की बात कह रहे हैं, इसके बावजूद पीरनपुर, लाला बाजार व उत्तरी मुराइनटोला मुहल्ला अभी भी इस गोरखधंधे का हब बना हुआ है। पर्वों के दौर में पुलिस की व्यस्तता अधिक है। जिसके चलते जांच धीमी गति से चल रही है। पर्व निपटने के बाद जांच-पड़ताल में तेजी आयेगी और इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को जेल की सलाखों के पीछेजाना ही पड़ेगा।

Read More »

घर के बाहर से घसीट ले गए महिला को, किया दुष्कर्म

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बिजली जाने पर दरवाजे के बाहर बैठी महिला को दो नशेड़ी जबरन उठा ले गए। करीब 300 मीटर दूर खेत में ले जाकर तथाकथित आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया स्वजनों को जब घर में महिला दिखाई नही दी और दरवाजा खुला दिखाई दिया तो वह बाहर देखने निकले तो कुछ घसीट कर ले जाने के निशान बने हुए थे। उसी के सहारे जब मौके पर पहुंचे तो महिला जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

Read More »