Sunday, September 22, 2024
Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति व जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केशव नाथ गुप्ता की उपस्थिति में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का तहसील सिकंदरा में आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 237 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 136, विकास 37, पुलिस 31, विद्युत 8, पीओ डूडा 4, पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अधिकारी सिकंदरा, चकबंदी 2-2, एलडीएम, डीपीआरओ 3-3, वन विभाग 4 तथा अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।

Read More »

मैथा में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने सुनी शिकायतें

मैथा, कानपुर देहात‌। शनिवार को मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस मे आई हुई शिकायतों को उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार व तहसीलदार सुभाष चन्द्र यादव ने सुना। कुल 86 शिकायत कर्त्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। जिसमें राजस्व की सर्वाधिक 45, विद्युत विभाग की 06, पुलिस की 10, खण्ड विकास की 21, आपूर्ति की 04 शिकायतें आई। राजस्व की 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

Read More »

भाकियू ने डीएम को सौंपा आधा दर्जन मंत्रियों के नाम ज्ञापन

सासनी। जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी की अध्यक्षता में किसानों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन डीएम अर्चना वर्मा को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विद्युत मंत्री, कृषि मंत्री तथा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के नाम अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा।
शनिवार को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि खराब सड़कों की मरम्मत के लिए विगत कई माह से जिला प्रशासन को बार-बार अवगत कराया गया है, परंतु आज तक सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे सड़कों की हालत दिन प्रतिदिन और खराब हो रही है। सासनी नानऊ मार्ग सासनी विजयगढ़ मार्ग बहुत ही दयनीय स्थिति में है, जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है।

Read More »

डीएम एसपी ने बंधे का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

संतकबीरनगर। शनिवार को जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए तथा थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए बने नायक तुर्कवलिया में बने बांध का राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया गया।

Read More »

लोकसभा चुनाव के मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर बैठक संपन्न

⇒एक मतदेय स्थल पर 1350 मतदाता करेंगे मतदान
संतकबीरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट जय प्रकाश की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-62 संतकबीरनगर के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री एवं समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का सम्भाजन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Read More »

इनरव्हील क्लव ने किया तीज मेले का भव्य आयोजन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मसानी स्थित अग्रवाटिका मे इनरव्हील क्लव ने तीज मेले का भव्य आयोजन किया तथा इसमे लगभग बीस स्टाल भी लगाये गयें, सभी स्टाल जयपुर, दिल्ली, आगरा के थे, तीज पर रगांरग डान्स ने सबका मन मोह लिया, प्रोग्राम का प्रारंभ वीरेन्द्र अग्रवाल और लता गोयल ने किया, इस अवसर पर रजंना, मिनाक्षी, रशमी, प्रेम, दीपा, राज खण्डेलवाल, माया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्षा रंजना अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मन्त्री शिल्पी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया। जिनकी निर्णयायिका डाव रूपा, दीपा भार्गव, राज खंडेलवाल, चारु अग्रवाल थी।

Read More »

आयुष्मान में निःशुल्क हुआ कालीचरण के दिमाग का इलाज

⇒केएम मेडिकल कॉलेज चिकित्सकों ने किया सफल ऑपरेशन
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। केएम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी के द्वारा दिमाग का आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क ऑपरेशन हुआ। जिसकी जानकारी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डा संदीप चौहान देते हुए बताया कि 25 जुलाई को 46 वर्षीय कालीचरन पुत्र छिद्दा निवासी तारसी गांव का एक्सीडेंट हो गया था जिसका उपचार मथुरा में चला, कोई फायदा न होने पर तीन दिन पूर्व मरीज को केएम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बेहतर इलाज और आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त में इलाज होने की जानकारी होने पर कालीचरण के पुत्र ने उन्हें केएम हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ संदीप चोहान के डिपार्टमेंट में भर्ती कराया।

Read More »

ग्रामीणों ने रक्तदान करने में दिखाई रुचि

मथुरा। रक्तदान महत्व के व्यापक प्रचार प्रसार के बाद रक्तदान करने के लिए लोग जागरूक हो रहे हैं। बलदेव के नगला संजा में ग्रामीणों ने रक्तदान करने में रुचि दिखाई। सामाजिक संस्था जनचेतना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा गया। नगला संजा में लगाए गए इस शिविर में अखिल भारतीय फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा। इस रक्तदान शिविर में ग्रामीण युवाओं ने आगे आकर साधन विहीन जरूरतमंदों के लिए 36 यूनिट रक्तदान किया।

Read More »

साफ है यमुना, आचमन कर रहे श्रद्धालु

⇒यमुना का पानी कम होने के बाद कॉलोनियों में गंदगी की समस्या
⇒बीमारियां फैलने का अंदेशा, लोग बोले नगर निगम दिखाये गंभीरता
मथुरा। यमुना का जलस्तर घट गया है। यमुना अब भंडार में बह रही है। यमुना का पानी इस इस समय निर्मल है। श्रद्धालु आचमन भी कर रहे हैं। इससे उन लोगों को बडी राहत मिली है जिनके आशियाने यमुना के उफान की जद में आ गये थे। पानी घटने के बाद अब वह लोग अपने घरों को लौट चुके हैं जो पानी के पानी से घिरने के बाद अपने मकान छोड कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये थे। यमुना नदी के सभी घाट अब पानी नहीं रेती से आच्छादित हैं। यमुना के घाट पर भारी मात्रा में यमुना की रेती जमी हुई है। घाटों से पानी उतर जाने के बाद श्रद्धालु यमुना में आचमन कर रहे हैं। इससे पहले आचमन किये बिना श्रद्धालु पूजा करने बाद वापस लौट जाते थे। यमुना का जलस्तर कम होने से जलभराव ग्रस्त हुए रास्तों से पानी हट गया है। जलमग्न हुई कॉलोनियों में कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया है। नाले और नालियां चोक हो गये थे।

Read More »

कोसीकलां रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का शिलान्यास

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अमृत भारत स्टेशन कार्यक्रम के तहत आज रविवार को कोसीकलां रेलवे स्टेशन का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इसके लिए भव्य तैयारियां की गई है। भाजपा नेताओं एवं रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कोसीकलां रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अब इसके गेट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक का स्वरूप बदला जाएगा। स्टेशन देश के चुनिंदा मॉडलों में शामिल किया गया है। इसके लिए आज रविवार को विधिवत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Read More »