Wednesday, May 29, 2024
Breaking News

नगर निगम की बुद्धि शुद्धि के लिए श्रीराम कॉलौनी के वांशिदो ने किया हवन पूजन

» निगम अधिकारियों एवं मेयर पर लगाया अनदेखी का आरोप
फिरोजाबाद। शानिवार को श्रीराम कॉलोनी के वांशिदों ने नगर निगम की बुद्धि शुद्धि को लेकर हवन पूजन कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। मुहल्लेवासियों ने नगर निगम अधिकारियों एवं मेयर पर अनदेखी का आरोप लगाया। समस्या का समाधान न होने पर चार जून को आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं। समाजसेवी पं. अखिलेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा पूर्ण रूपेण भ्रष्टाचार करते हुए बनी हुई गलियों में रिपेयरिंग कर उन्हे नया बनवाया दिखाकर धन हड़पने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 49, रोशन गंज, चौबान मोहल्ला, इंद्रा कॉलोनी की बनी हुई सड़को को पुनः तोड़कर बनाया गया, लेकिन श्रीराम कॉलोनी में हेम कॉन्वेंट स्कूल के पीछे एक भी गली अभी तक नही बनाई गई। कई बार निगम अधिकारियों व मेयर कामिनी राठौर को ज्ञापन दिया। लेकिन कोरा आश्वासन ही मिला।

Read More »

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों को बताएं उनके अधिकार

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स इकाईयों द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उनके अधिकारों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शारदा सिंह एवं डॉ पूजा सिंह द्वारा किया गया।

Read More »

समर कैंप में बच्चों को दी जा रही धार्मिक शिक्षा

फिरोजाबाद। आज के भौतिकवादी समय में जहॉ ज्यादातर लोग पश्चिमी सभ्यता में लिप्त हैं, तो वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा के संत सदन में बच्चों को विद्वानों द्वारा आलौकिक एवं धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी द्वारा दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वाधान में इन दिनों बच्चों की समर वेकेशन में श्रुत चेतना बाल पाठशाला में जैन धर्म के मूल विषय एवं भक्तामर स्तोत्र विषयों पर ललितपुर से पधारे शास्त्री अभिषेक जैन एवं शास्त्री सम्यक जैन बच्चों, महिला एवं पुरुषों को संस्कृत एवं प्राकृत भाषा को हिन्दी में अनुवाद कर शिक्षा दे रहे हैं। आदीश जैन ने बताया कि यह धार्मिक शिक्षा शिविर 20 मई से प्रारम्भ हुआ, जो कि 30 मई तक चलेगा। 31 मई को सभी विषयों की परीक्षा के पश्चात् परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा। इस विशेष शिविर में पाँच वर्ष के बच्चे के साथ-साथ बुजुर्ग महिला-पुरुष भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Read More »

विश्व हिंदू महासंघ मनाएगा योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

हाथरस। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन को भव्य बनाने को लेकर लहरा रोड बाईपास पर आज मिथिलेश फार्म हाउस पर बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मदेव द्वारा की गई। जिसमें समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर काम करने का मंत्र दिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम सिंह यादव एड ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ द्वारा योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन को भव्य और दिव्यता से मनाने का आग्रह किया एवं दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम पूरे जिले में साप्ताहिक मनाया जाना है। जिला प्रभारी आशीष कौशिक द्वारा योगी महाराज के जन्मदिन को लेकर एक भव्य कवि सम्मेलन एवं अच्छे नंबरों से पास हुए छात्र छात्राओं का सम्मान का कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव पास किया।

Read More »

विद्युत बकाया वसूली में ’पारदर्शिता’ बरतें अधिकारीः डीएम

मथुरा: जन सामना संवाददाता। विद्युत विभाग की कारगुजारियों की गूंज अब दूर तक सुनाई देने लगी है। लगातार ये सामने आ रहा है कि विद्युत बिलों की वसूली में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। इस तरह की शिकायतों का अम्बार लगा है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विद्युत बिलों की वसूली में पारदर्शिता बरती जाए और विभागीय अधिकारी कार्यालयों से बाहर निकलें। मथुरा में विद्युत विभाग की वसूली में अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी तक भी लगातार पहुंच रही हैं। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। विद्युत बकाया वसूली और आपूर्ति के अलावा नलकूप कनेक्शन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार कराया जाए। जिसमें विद्युत बिल भुगतान और रोस्टर के तहत विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाए। अधिकारी फील्ड में निकले भ्रमणशील रहें एवं फूट पेट्रोलिंग करें, और जहां जहां ओवर लोडिग, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या है, समस्याओं का आकलन कर, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे।

Read More »

मथुरा को तीन रोप वे की सौगात

» रोपवे से होंगे बांकेबिहारी, वैष्णो देवी के दर्शन
मथुरा। जनपद को तीन रोप वे की सौगात जल्द मिलेगी। बरसाना के बाद बांके बिहारी मंदिर वृंदावन और वैष्णो देवी मंदिर छटीकरा पर भी श्रद्धालु रोप से से जा सकेंगे। निकट भविष्य में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा वृंदावन में दर्शन को आने वाले श्रद्धालु रोप वे के सफर का लुफ्त उठाएंगे। मथुरा-वृंदावन में सड़कों के बजाय रोप वे से मंदिरों तक पहुंचेंगे। इसकी शुरुआत वृदावन से की जाएगी। इसके लिए प्रस्तावित वृंदावन क्षेत्र का संबंधित अधिकारियों ने तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री के साथ मिलकर बृहद रोपवे का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह और नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के सीईओ प्रकाश गौड़ सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रारंभिक निरीक्षण किया। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि रोप वे का प्लान तीन चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण में यह छटीकरा मार्ग पर वैष्णो देवी मंदिर से शुरू होकर बिहारी जी मंदिर होकर दारुक पार्किंग तक जाएगा। इनके मध्य चंद्रोदय मंदिर, मल्टी लेवल पार्किंग, प्रेम मंदिर इस्कॉन मंदिर, अटल्ला चुंगी तक आठ स्टेशन बनाए जाएंगे। इस में 40 टावर बनाए जाएंगे।

Read More »

बाईपास पर 20 से 30 गांवों के संपर्क मार्ग को बंद किए जाने पर, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र में निर्माणाधीन राजमार्ग के पट्टी रहस कैथवल, जब्बारीपुर, कल्यानी, कंदरावा सहित करीब 20 से 30 गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को आज बाईपास निर्माण करा रहे अधिकारियों की वजह से अब बंद किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। ग्राम पट्टी रहस कैथवल के प्रधान प्रतिनिधि (सेवक संघ परिवार के सदस्य) अनुज उपाध्याय ने बताया है कि 20 से 30 गांवों के संपर्क मार्ग को बंद किए जाने से जन जीवन भी प्रभावित होगा, जिससे तकरीबन प्रतिदिन सैकड़ों किसान, हजारों राहगीर, स्कूली बच्चे सहित आमजन काफ़ी प्रभावित होंगे। जिसको खुलवाए जाने हेतु प्रधान प्रतिनिधि ने सभी ग्रामीण व जनप्रतिनिधिगणों के आगे आने का आवाहन किया है,साथ ही इस गंभीर समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। जिसके बाद आज एनएच के चीफ़ इंजीनियर मौके का निरीक्षण करने भी पहुंचे हैं।

Read More »

यातायात व्यवस्था पर शैलजा कान्त मिश्र की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसकी जानकारी देते हुए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे-19 और यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ते हुए वृंदावन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। रोड मैप उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण के साथ तैयार कर लिया है। जैंत से शुरू होकर रामताल होते हुए वृंदावन बाईपास यमुनापार होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 101 पर जुड़ेगा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने प्रजेंटेशन दिया। 15 किलोमीटर लंबा यह मार्ग सिक्स (6) लेन का होगा।

Read More »

आग से दुकान के सामान सहित गृहस्थी जलकर हुई खाक

खखरेरु/फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बदनमऊ मजरे कुल्ली गांव में अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग लग गयी। जिससे दुकान में रखी सामग्री सहित गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से जब तक आग को काबू किया। तब तक दुकान का सामान जलकर राख हो गयी। विकास खण्ड विजयीपुर की ग्राम सभा बदनमऊ मजरे कुल्ली गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र रामखेलावन की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। बताया गया कि दिनांक 25 मई 2024 को सुबह समय लगभग 4 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में आग लगा दिया। जिससे दुकान का कीमती सामान सहित गृहस्थी का सामान भी जल गया।

Read More »

भारत स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर लगाया प्याऊ कैंप

सलोन, रायबरेली। इस भीषण गर्मी में जबकि तापमान उच्च स्तर पर चल रहा है, सलोन रोडवेज बस स्टेशन पर भारत स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने 10 दिन का एक प्याऊ कैंप लगाकर मुसाफिरों को पानी पिलाने का पुनीत कार्य आरंभ किया है। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क प्याऊ कैंप का मुख्य उद्देश्य मुसाफिरों को शुद्ध पानी पिलाना है। इससे समाज सेवा का एक अच्छा संदेश जाएगा। मैं धन्यवाद देता हूं प्याऊ की संचालिका राज्यपाल अवार्डेड शिक्षिका जिला गाइड कमिश्नर डॉक्टर साधना शर्मा और उनकी पूरी टीम का कि इस पुनीत कार्य में अपने साथ-साथ सर्वाेदय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, कन्या जूनियर हाई स्कूल के बच्चे और बच्चियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही हम सब की एक और जिम्मेदारी बनती है कि कम से कम पक्षियों के लिए भी अपने घरों पर दाना और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे कि इस भीषण गर्मी में उन्हें भी राहत मिल सके।

Read More »