Saturday, September 21, 2024
Breaking News

विदिशा: जहां नागपंचमी पर ताले की पूजा होती है

आपने देश में जगह-जगह तरह-तरह की पूजा के बारे में सुना होगा, पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे विदिशा शहर में एक स्थान ऐसा भी है जहां नागपंचमी पर ताले की पूजा होती है और यह किसी परम्परा या मान्यता के कारण नहीं होता बल्कि यह पूजा यहां एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) के आदेश के कारण होती है। दिलचस्प यह है कि यह पूजा एक ऐसे मंदिर में होती है जिसकी डिजाइन पर नई लोकसभा का निर्माण हुआ है।
मध्यप्रदेश का विदिशा शहर एक ऐतिहासिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। बेतवा नदी के किनारे भगवान राम के चरण यहां जिस जगह पर पड़े वह जगह यहां चरणतीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान राम के छोटे भाई शत्रुघ्न के पुत्र शत्रुघाती (कहीं-कहीं इनका नाम यूपकेतु और सुबाहु भी मिलता है) भी यहां के राजा रहे। स्कंद पुराण में उल्लेख है कि वाल्मीकि ऋषि भी इसी क्षेत्र के निवासी थे। सम्राट अशोक की पत्नी विदिशा भी यहां के नगर सेठ की कन्या थीं।

Read More »

पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को दी जानकारी

कानपुर। रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर में गंगा टास्क फोर्स कानपुर बटालियन 39 के सहयोग से बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक पौधे रोपे गए। वहीं बच्चों, शिक्षकों और गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने मिलकर पौधारोपण किया। प्रधानाचार्या सपना सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जानकारी दी तथा सूबेदार सिमरजीत सिंह ने पौधों के महत्व के बारे में बताया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई साथ ही नमामि गंगे की वार्षिक पत्रिका का भी वितरण किया। कार्यक्रम में आशुतोष बाजपेई, निधि, मांसी, वेदप्रकाश तथा सभी शिक्षक और गंगा टास्क फोर्स के सभी जवान उपस्थित रहे।

Read More »

जनपद में गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी जाए अधिकारीः डीएम

फिरोजाबाद। विकास कार्यो की बैठक में गोल्डन कार्ड की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने कार्ड बनाने की गति काफी धीमी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ को कार्ड बनाने में गति लाने के निर्देश दिए है।
कलैक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि शासन द्वारा दी जाने वाली गरीबों को यह महत्वपूर्ण योजना हैं, इससे गरीबों को सबसे ज्यादा लाभ होता है, क्योकि आज के समय में सबसे ज्यादा व्यक्ति का रूपया इलाज पर खर्च हो रहा है, दूसरे के दुख को समझे और गोल्डन कार्ड को बनाने में तेजी लाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ब्लॉकवार डाटा निकालें और इसको बनाने में पंचायत सहायको और आशा बहनों और अपनी आयुष्मान स्वास्थ्य टीम को लगाए। अक्सर देखा जाता है कि जिला चिकित्सालय और अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था नही रहती है, इनके लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए।

Read More »

बंगलादेश में रह रहे भारतीय मूल के लोगो पर अत्याचार को रोकने की मांग

फिरोजाबाद। बंगलादेश में भारतीय मूल के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में चाणक्य फाउंडेशन एवं सहयोगी संगठनों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि विश्व के सभी राष्ट्राध्यक्षों से वार्ता कर, आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि कोई निर्दोष न मारा जाए।
चाणक्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि बंगलादेश में भारतीय मूल के लोगो पर हो रहे अत्याचार को बंद कर उन्हे सुरक्षा प्रदान की जाए। भारत सरकार बंगलादेश सरकार से वार्ता कर इसका अमल कराया जाए। ज्ञापन देने वालो में प्रशांत शर्मा, देव शर्मा, सौरव लहरी, सत्यम शर्मा, सोबित भारद्वाज, अंकुर शर्मा, अनुज भारद्वाज, राजीव शर्मा, प्रांजल भारद्वाज, हर्ष शर्मा, मनोज कुशवाहा, बशीम उस्मानी, सज्जाद खान, रशीद हुसैन आदि शामिल थे।

Read More »

जिलाध्यक्ष के सभी आरोप निराधार-अम्बेश शर्मा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी द्वारा मेरे ऊपर लगाये गये गबन के आरोप पूरी तरह निराधार है। उनके द्वारा मेरा निष्कान भी वैैध नहीं है। यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह बात महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्हांेने चंदे की रसीदों को मीडिया के समक्ष दिखाते हुये कहा कि मेरे द्वारा रसीद संख्या 301 से लेकर 308 तक व्यापारियों से कुल 14200 रूपये का चंदा एकत्रित किया गया था। बाकी सभी रसीदें खाली हैं। जिसका पूरा ब्यौरा आपके समक्ष प्रस्तुत है। साथ ही कहा कि उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी के द्वारा उन्हे फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल से निष्कासित किया गया है। जिसका मैं प्राथमिक सदस्य नही हूॅं।

Read More »

मुनि अमित सागर महाराज के मार्गदर्शन में विषापहार स्त्रोत को मिला कॉपीराईट का अधिकार

फिरोजाबाद। ध्वनि चिकित्सा से असाध्य रोगों का इलाज किये जाने को लेकर डॉ अमित जैन के द्वारा आचार्य अमित सागर महाराज के मार्गदर्शन में विषापहार स्तोत्र पर शोेध कर इसका कॉपीराइट कराया गया। जिसका भारत सरकार के द्वारा 16 जुलाई को कॉपीराइट अधिकार दिया गया। इस सफलता को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन नसिया जी मंदिर में की गई।
आचार्य मुनि अमित सागर महाराज ने कहा कि विषापहार स्तोत्र जैन सामज का प्रतिदिन पढा जाने वाला प्रमुख स्त्रोत है। 8वीं व 9वीं शताब्दी इसकी रचना काल है। रचनाकाल से लेकर वर्तमान समाय में भी इसका यश और प्रसिद्धि यथावत है। विषापहार स्तोत्र स्तुति परक काव्य, भक्तिपूर्ण है और भगवान का गुणगान है। महाकवि धनज्जय ने अपनी इस रचना को विज्ञान की कसौटी पर भी परखा है। डा. अमित जैन ने इस उपलब्धि के विषय में बताया कि विषापहार स्तोत्र से स्वास्थ्य लाभ होना कोई चमत्कार नही बल्कि विज्ञान है। जिस प्रकार कोई वैज्ञानिक अपनी बनाई हुई बाहरी प्रयोगशाला में प्रयोग के आधार पर परिणाम प्राप्त करता है।

Read More »

बैंक और मंडी के आसपास पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी सौरभ दीक्षित से मिला और पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिसमें सिरसांगज में गल्ला मंडी के व्यापारी राकेश जैन के साथ हुई लूट की घटना का अनावरण करने के साथ ही बैंक और मंडी के आसपास पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है।
महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि सिरसागंज में गल्ला व्यापारी राकेश जैन के साथ दिनदहाड़े भरे बाजार में लाखों की जो लूट हुई है। यह बहुत दुर्भाग्य जनक है। इस घटना ने व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। लुटेरों और गुंडो के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मनचाहे वह किसी भी व्यापारी के साथ कहीं पर भी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसका मतलब पुलिस का बदमाशों में खोफ खत्म हो गया है।

Read More »

बीएसए, डीआईओएस, प्राधिकरण कार्यालयों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, शिकोहाबाद फिरोजाबाद प्राधिकरण कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान संचालित पुस्तकालय में अध्ययनरत विधार्थीयों से वार्ता की। कार्यालय के समस्त पटल सहायकोें को पटल सम्बन्धित कार्य व आईजीआरएस संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिलाधिकारी रमेंश रंजन जिला बेसिक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। जहॉ उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रत्येक पटल का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों से उनके कार्याें का ब्यौरा लिया। वहीं जिला समन्वयक अनिल कुमार के पटल सम्बन्धित प्रगति का विवरण लेते हुए उन्हे कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नही हुआ। जिस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में इनका स्पष्टीकरण प्राप्त करें। वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देशित किया के शिक्षकों के पेेंशन, जीपीएफ, एरियर एवं ग्रेच्युटी व आईजीआरएस सम्बन्धित प्रकरणों को त्वरित निस्तारित किया जाए। कार्यालय के समस्त पटल सहायकोें को निर्दंेशित करते हुए कहा कि पटल सम्बन्धित कार्य व आईजीआरएस संदर्भाें का गुणवत्तापूर्ण व ससमय त्वरित निस्तारण करें। इस दौरान उन्होंने समुचित साफ-सफाई व मीटिंग हॉल को सुसज्जित किए जाने के निर्देश बीएसए को दिए।

Read More »

शीतला माता मंदिर लालपुर हजीरा में नौ देवियों के मंदिर निर्माण कार्य की रखी नींव

फिरोजाबाद। प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर (शीतला धाम) हजीरा, लालपुर में मॉ दुृर्गा के नौ देवियों के मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। सर्वप्रथम मॉ दुर्गा के प्रथम स्वरूप मॉ शैलपुत्री के मंदिर निर्माण की नींव शंभू दयाल यादव ने पांच ईंटे रखकर की।
मंदिर समिति सचिव रामनिवास यादव ने बताया कि प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण को सभी के सहयोग से भव्यता प्रदान किए जाने का काम निरंतर जारी है। समाजसेवी राधेश्याम यादव द्वारा अपनी मां की पुण्य स्मृति में एक धर्मशाला का निर्माण कराया गया है। पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव द्वारा एक कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम मौढा के शंभू दयाल यादव द्वारा माता के प्रथम स्वरूप मॉ शैलपुत्री के मंदिर की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जो सभी के सहयोग से नौ देवियों के मंदिर अलग-अलग निर्माण होने तक जारी रहेगा।

Read More »

पति ने की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहां सुनी हुई और उसके बाद पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव अकलपुर में सोमवार देर रात्रि रेशमा की उसके पति सुरजीत से किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिसमें पति ने पत्नी को जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी मायका पक्ष को दी। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोग रेशमा को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।

Read More »