Sunday, September 22, 2024
Breaking News

एमडीएम की दरें बढ़ीं पर भुगतान कब से, तय नहीं कर पाया विभाग

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील के लिए प्राथमिक विद्यालयों में प्रति छात्र प्रतिदिन 4.97 रुपये दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 5.45 रुपये किया गया था। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रति छात्र प्रतिदिन 7.45 रुपये के सापेक्ष इसे बढ़ाकर अब 8.17 रुपये किया गया था। स्पष्ट आदेश ना होने की वजह से कई जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने इसे 1 अप्रैल से लागू करने का आदेश जारी कर दिया था जबकि निदेशालय स्तर से एक जनवरी से लागू करने का निर्देश दिया गया है।प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग तरह के आदेश किए जा रहे हैं। कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां अभी तक पुरानी दरों से ही भुगतान हो रहा है। ऐसे में स्कूल के प्रिंसिपल परेशान हैं और बच्चों को अच्छी क्वॉलिटी का भोजन नहीं मिल पा रहा है। कुछ जिलों में अब तक नई दरें लागू नहीं- एमडीएम की प्रति छात्र लागत दर बढ़ाने का आदेश केंद्र सरकार ने 7 अक्टूबर 2022 में जारी किया था। प्राथमिक विद्यालयों में प्रति छात्र एमडीएम की लागत दर 4.97 रुपये थी।

Read More »

बागपत को मिली होम फर्निशिंग उत्पाद में नई पहचान

-ट्रेड फेयर में प्रदर्शनी लगाने वाले 3 उद्यमियों को मिलेंगे 393710 लाख रुपए
बागपत। एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित लाभार्थियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर एक जनपद एक उत्पाद पर विशेष चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ओ डी ओ पी में कम से कम 10 का लक्ष्य अवश्य रखा जाना चाहिए। सूरजकुंड व इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी जनपद के मुख्य उत्पाद को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाए। जनपद में होम फर्निशिंग व हैंडलूम पावर लूम आदि आते हैं जिससे बागपत को एक नई पहचान मिल रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत विदेश व्यापार मेला प्रदर्शनी में बागपत के तीन उद्यमियों द्वारा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर दिल्ली में प्रतिभा किया गया था।

Read More »

विपक्षी दलों की दो दिवसीय बेंग्लूरु बैठक खत्म

⇒यूपीए को अब “इंडिया” के नाम से जाना जायेगा
नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने वाले विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘इंडिया’ (आई-एन-डी-आई-ए) का मतलब “इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस” है। यूपीए को अब इंडिया नाम से जाना जायेगा। राहुल गांधी ने 2024 के लिए मोदी बनाम भारत की लड़ाई कहा था।

Read More »

नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सर्टिफिकेट बांटे

हाथरस। महानिदेशक परिवार कल्याण उ.प्र. लखनऊ के आदेशानुसार 20 नवनियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं परिवार कल्याण उ.प्र. लखनऊ के आदेशानुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के उपरान्त चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को नियुक्ति पत्र विधायक सि.राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्या तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मंजीत सिंह के करकमलों द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस के सभागार कक्ष में वितरण किये गये। समस्त नवनियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) को अपने कार्य के प्रति दायत्वों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

मोढ़ा के उच्च प्रा. वि. में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत मौढ़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने लगभग 500 पौघे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर रामनिवास यादव ने कहा वृक्ष हमें प्राणु वायु ऑक्सीजन प्रदान करते है। वहीं पर्यावरण संरक्षण में पेड़ो का बहुत बडा योगदान है। इसलिए हम सभी अपनी धरा को हरा भरा रखने के लिए पौधे जरूर लगाने चाहिए।

Read More »

क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 24 जुलाई को होगी आयोजित

फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद की एक बैठक दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक में सात किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई।
जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि जिला एथलेटिक्स संघ फिरोजाबाद द्वारा स्व. वीरेन्द्र सिंह यादव की स्मृति में सात किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 24 जुलाई को किया जा रहा है।

Read More »

सिविल लाइन में गूँजे पुस्तकों के नारे

फिरोजाबाद। जिला प्रशासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में नेशनल रीडिंग माह के अंतर्गत समापन दिवस पर राजकीय हाईस्कूल सिविल लाइन दबरई, पर पुस्तकों के अध्ययन के प्रति जनजागरूकता हेतु एक रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारम्भ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं विद्यालय प्रभारी कृष्णकांत द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

Read More »

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, हुई मांगे मंजूर

सासनी। सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल से नगर में चहुंओर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त हो गया है। जिससे शहर में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। साथ ही लोगों को गंदगी से बीमरियों के फैलने का भय सता रहा है। सफाई कर्मचारियों की हडताल से शहर में सफाई न होने के कारण लोगो का मार्ग में निकलना मुश्किल हो गया है। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी कामबंद हडताल पर बैठे है। सफाई कर्मियों ने कामबंद हडताल के दौरान धरना-प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह धरने पर जमे रहेंगे। हड़ताल के चलते कस्बे में गंदगी के ढेर लग गए हैं।

Read More »

नियुक्ति पत्र पाकर खिले एएनएम के चेहरे

फिरोजाबाद। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उ.प्र. अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित एएनएम को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए 1573 चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। जिसका सीधा सजीव प्रसारण जनपद के कलैैक्ट्रेट सभागार मेें देखा गया। जनपद के 17 नव चयनित एएनएम को क्षेत्रीय सासंद डॉ चन्द्रसैन जादौन, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Read More »

अधिकमास के साथ ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण प्रारम्भ

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रावण मास में अधिक मास की शुरुआत पर ठा. श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण प्रारम्भ हो गया। देवकीनंदन महाराज के साथ उत्तर प्रदेश कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंत्रोच्चार के मध्य पार्थिव शिवलिंगों का दुग्धाभिषेक किया। पहले दिन शिव भक्तों ने 51 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाये। प्रियाकान्त जू मंदिर में युगल विग्रह को माता पार्वती एवं शिव रूप में सजाया गया। सोमवार को छटीकरा मार्ग स्थित ठा. श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर परिसर में देवकीनंदन महाराज एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलन कर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मंत्रोच्चार के मध्य शिवलिंग का षोडशोपचार अभिषेक कर बेलपत्र पुष्पों से पूजन अर्चन किया।

Read More »